Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : आवारा कुत्तों के आतंक का शिकार हो रहे हैं बच्चे, 2 दिन में 12 से अधिक हुए जख्मी

एक बार फिर निगम पर आवारा कुत्तों को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। सांगानेर पुलिया के पास पंचवटी काॅलाेनी में बच्चे आवारा कुत्तों के आतंक का शिकार हो रहे हैं। बीते 2 दिन में आवारा कुत्ते 12 से अधिक बच्चों को घायल कर चुके हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 28 Oct 2021 10:29:09

जयपुर : आवारा कुत्तों के आतंक का शिकार हो रहे हैं बच्चे, 2 दिन में 12 से अधिक हुए जख्मी

डेंगू के बढ़ते प्रसार को लेकर निगम की लापरवाही तो सामने आ ही रही हैं। लेकिन एक बार फिर निगम पर आवारा कुत्तों को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। सांगानेर पुलिया के पास पंचवटी काॅलाेनी में बच्चे आवारा कुत्तों के आतंक का शिकार हो रहे हैं। बीते 2 दिन में आवारा कुत्ते 12 से अधिक बच्चों को घायल कर चुके हैं। लाेगाें ने ग्रेटर नगर निगम के अफसराें को शिकायत भी की लेकिन बुधवार रात तक भी सुध नहीं ली। आखिर लोग खुद ही लाठियां लेकर रात को गश्त करते रहे।
सांगानेर में वार्ड 95 स्थित पंचवटी काॅलाेनी में कंवर का बाग निवासी ने बताया कि मेरी 11 साल की बेटी घर के बाहर खड़ी थी। तभी श्वानों ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची की चीखें सुन बाहर आए ताे देखा- श्वान उसे जगह-जगह से काट रहे थे। उसे छुड़ाया तो कुछ देर बाद अगली गली में ट्यूशन पढ़कर लौट रही 10 साल की बच्ची पर श्वानों ने हमला कर दिया। दोनों का इलाज कराया। लोगों ने बताया कि पंचवटी, गायत्री नगर, गुलाब विहार आदि में श्वानों ने आतंक बरपा रखा है। ग्रेटर निगम मुख्यालय में ऑनलाइन शिकायत दी। अफसरों, पार्षद, निगम के जाेन कार्यालय में बताया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। शहर में श्वानों और लावारिस पशुओं काे पकड़ने में नाकाम रहने पर नगर निगम को हाईकोर्ट फटकार लगा चुका है। हाइकाेर्ट की डबल बैंच ने मामले की निगरानी के लिए दाे अधिवक्ताओं काे काेर्ट कमिश्नर भी बनाया था। शहर में लावारिस पशुओं काे लेकर पाॅलिसी भी अब तक नहीं बनी। अब तक 40 हजार श्वानाें का वैक्सीनेशन, बधियाकरण हुआ है। शहर में 2 लाख स्ट्रीट डाॅग बताए जाते हैं लेकिन नगर निगम के पास इसका पुख्ता रिकाॅर्ड उपलब्ध नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका