न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वैक्सीन उपलब्ध फिर भी 11 करोड़ लोगों ने अब तक नहीं ली दूसरी डोज, केंद्र सरकार ने बुलाई बैठक

देश में 100 करोड़ टीकाकरण होने के बाद भी सरकार की चिंता कम नहीं हुई है। दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडाविया ने बुधवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में सभी राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक बुलाई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Oct 2021 9:46:22

वैक्सीन उपलब्ध फिर भी 11 करोड़ लोगों ने अब तक नहीं ली दूसरी डोज, केंद्र सरकार ने बुलाई बैठक

देश में 100 करोड़ टीकाकरण होने के बाद भी सरकार की चिंता कम नहीं हुई है। दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडाविया ने बुधवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में सभी राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक बुलाई है। यह बैठक इसलिए बुलाई गई है क्योंकि सरकार कोविड-19 टीकाकरण के तहत लोगों की दूसरी खुराक ना लेने से चिंतित है। सूत्रों ने कहा कि देश में करीब 11 करोड़ लोग दूसरी खुराक के पात्र हैं। वैक्सीनेशन सेंटर्स पर वैक्सीन होने के बाद भी अभी तक उन्होंने टीका नहीं लगवाया है।

मिली खबर के अनुसार, बैठक का उद्देश्य सभी राज्यों को मिशन मोड में टीकाकरण के लिए प्रेरित करना है। बैठक में राज्यों को विभिन्न टीकाकरण अभियानों को प्रोत्साहित करने के लिए भी कहा जाएगा। भारत ने 21 अक्टूबर को अब तक कोरोना रोधी टीकों की कुल खुराक 100 करोड़ हो गई। अब सरकार की प्राथमिकता है कि बचे हुए योग्य लोगों को भी टीका लगवाया जाए। देश में करीब 75% लोगों को पहली खुराक मिल चुकी है, जबकि 31% लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है। भारत जल्द ही बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करने की तैयारी में है। मांडाविया ने मंगलवार को कहा कि बच्चों के टीके ZyCoV-D की कीमत पर चर्चा चल रही है।

राजस्थान में 86 लाख से अधिक लोगों ने नहीं ली दूसरी खुराक

दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार राजस्थान में कोरोना के टीकों को लेकर एक अहम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान में 86 लाख से अधिक लोग दूसरा टीका लगवाने नहीं आए। राज्य में 25 अक्टूबर 2021 तक 69 लाख 90 हजार 464 लोगों ने कोविशील्ड (Covishield) की दूसरी डोज नहीं ली। ऐसे ही 16 लाख 48 हजार 815 ने को-वैक्सिन (Covaxin) का दूसरा टीका नहीं लगवाया।

वहीं कोविन पर उपलब्ध डेटा के अनुसार देश में अब तक 1 अरब 3 करोड़ 57 लाख 3 हजार 984 खुराक दी जा चुकी है जिसमें से 72 करोड़ 31 लाख 51 हजार 612 लोगों को कोविड रोधी टीके की पहली डोज मिली है तो वहीं 31 करोड़ 25 लाख 52 हजार 372 लोगों को अब तक दूसरी डोज मिली है। इसमें से कोविशील्ड लगवाने वालों की संख्या 91.27 करोड़ है तो वहीं कोवैक्सीन लगवाने वालों की संख्या 11.76 करोड़ है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल