Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : कोरोना ने दोगुनी की अपनी रफ्तार, एक मौत के साथ 102 नए मरीज, 20 फीसदी ही बचे बेड

भरतपुर जिले में अब लगभग दोगुनी स्पीड से कोरोना फैल रहा है जो चिंता का सबब बनता जा रहा हैं। शुक्रवार को भी 102 नए मरीज मिले हैं। जबकि एक और मौत हुई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 24 Apr 2021 11:58:16

भरतपुर : कोरोना ने दोगुनी की अपनी रफ्तार, एक मौत के साथ 102 नए मरीज, 20 फीसदी ही बचे बेड

कोरोना महामारी समय के साथ अपनी रफ्तार भी बढ़ा रही हैं। भरतपुर जिले में अब लगभग दोगुनी स्पीड से कोरोना फैल रहा है जो चिंता का सबब बनता जा रहा हैं। शुक्रवार को भी 102 नए मरीज मिले हैं। जबकि एक और मौत हुई है। इनके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10539 हो गई है। राहत की बात यह है कि इनमें से 9535 लोग ठीक हो चुके हैं। इस समय जिले में 877 एक्टिव केस हैं। सीएमएचओ डा. कप्तान सिंह ने बताया कि डीग के सामई खेड़ा की 80 वर्षीय महिला की आरबीएम अस्पताल में मृत्यु हुई है। इसके समेत जिले में गुरुवार तक 127 लोगों की मौत हो चुकी है।
इस महीने में जिले में 1360 लोग संक्रमित हो चुके हैं। अगर साप्ताहिक संक्रमण दर की बात करें तो इस सप्ताह 770 लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि पिछले सप्ताह 455 ही थे। मार्च के पूरे महीने में ही केवल 70, फरवरी में 37 और जनवरी में 93 लोग ही पॉजिटिव हुए थे। अब तक तक 2 लाख 57 हजार 692 सैंपलों की जांच हो चुकी है। इधर, आरबीएम अस्पताल की पीएमओ डा. जिज्ञासा साहनी का कहना है कि कोरोना वार्ड में 82 रोगी भर्ती हैं। जबकि 64 मरीज ऑक्सीजन पर हैं। इस तरह अस्पताल में 146 बेड फुल हो चुके हैं। अब 34 बेड खाली हैं। हालांकि 115 बेड की व्यवस्था और की जा रही है। ऑक्सीजन का 2 दिन और रेडमिसिविर इंजेक्शन का एक दिन के लिए स्टॉक है। राजस्थान में कोरोना : हर छठा सैंपल कोरोना संक्रमित, 15,398 नए मामले, 64 की मौत

मरूधरा में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा हैं जहां हर दिन कोरोना के आंकड़े नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। बीते दस दिनों में कोरोना राजस्थान में 3 गुना बढ़ चुका हैं। हर छठा सैंपल कोरोना संक्रमित पाया जा रहा हैं। बीते दिन शुक्रवार के आंकड़ों की बात करें तो राज्य में पिछले 24 घंटे में 15,398 पॉजिटिव मिले हैं, जबकि 64 लोगों की जान गई है। राजस्थान में 86039 सैंपल की जांच की गई, जिसमें हर छठां सैंपल पॉजिटिव निकला है। राजस्थान में कोरोना की संक्रमण दर 17.89% दर्ज हुई। राहत की बात ये है कि रिकवरी मरीजों की संख्या में थोड़ा इजाफा हुआ है। शुक्रवार को पूरे प्रदेश में 5197 लोग ठीक हुए हैं। वहीं एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर एक लाख 17 हजार 294 पर पहुंच गई।

भारत में कोरोना : मिले 3.45 लाख नए मरीज, हुई 2620 की मौत

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा. कोरोना मरीजों के ठीक होने की रफ्तार में एक दिन के अंदर 111.20% का इजाफा हुआ है। शुक्रवार को रिकॉर्ड 2 लाख 20 हजार 382 लोग ठीक हुए। इससे पहले गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड 1 लाख 98 हजार 180 लोग ठीक हुए। बुधवार को 1.92 लाख लोग रिकवर हुए थे। लेकिन इस बीच चिंता की बात ये है कि एक दिन में 2,620 लोगों की संक्रमण से मौत भी हो गई। एक दिन में हुई मौतों का यह नया रिकॉर्ड है। शुक्रवार को देश में रिकॉर्ड 3 लाख 44 हजार 949 नए मरीज मिले। पिछले साल से लेकर अब तक किसी देश में एक दिन में मिले नए मरीजों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका