न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर में भी कोरोना ने लगाया शतक, दूसरी लहर और भी ज्यादा तूफानी, एक की मौत

रविवार को आए आंकड़ों की तो कोरोना ने नागौर में इस साल का पहला शतक लगाया हैं। रविवार शाम में आई रिपोर्ट में जिले में 101 नए मरीज मिले। चिंता की बात यह है कि आज कोरोना के चलते जिले में 1 मौत भी हुई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 19 Apr 2021 11:01:05

नागौर में भी कोरोना ने लगाया शतक, दूसरी लहर और भी ज्यादा तूफानी, एक की मौत

काेरोना की भयावहता इसके आंकड़ों को देखकर और बढ़ने लगी हैं। हर दिन की रिपोर्ट के साथ कोरोना के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं। पिछले साल पूरे अप्रैल महीने में 4 मौतें हुई थीं और 117 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। लेकिन इस साल 2021 में अप्रैल महीने के अभी 18 दिन ही गुजरे हैं और मौतों का आंकड़ा 8 तक पहुंच गया है। जबकि संक्रमितों की संख्या रिकॉर्ड 606 तक पहुंच गई है। बात करें रविवार को आए आंकड़ों की तो कोरोना ने नागौर में इस साल का पहला शतक लगाया हैं। रविवार शाम में आई रिपोर्ट में जिले में 101 नए मरीज मिले। चिंता की बात यह है कि आज कोरोना के चलते जिले में 1 मौत भी हुई है। 25 सैंपलों की रिपोर्ट भी पेंडिंग है।

जिले में अब तक हुए कुल संक्रमितों का आंकड़ा भी 11445 तक पहुंच चुका है। अब तक कोरोना के चलते 107 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, तो वहीं 10732 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। आज रविवार को इस साल के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1108 सैम्पलों में 101 नए पॉजिटिव सामने आये है। जिले में वर्तमान में 18 माइक्रो कंटेनमेंट जोन हैं।

जिले की स्थिति

जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या भी रिकॉर्ड 606 तक पहुंच गई है। इनमें से 51 मरीज नागौर जिला चिकित्सालय में भर्ती हैं। इसके अलावा नागौर क्षेत्र में 75 पॉजिटिव, डेगाना क्षेत्र में 85 पॉजिटिव, मूंडवा क्षेत्र में 85 पॉजिटिव, डीडवाना क्षेत्र में 49 पॉजिटिव, जायल क्षेत्र में 25 पॉजिटिव, कुचामन क्षेत्र में 50 पॉजिटिव, लाडनू क्षेत्र में 58 पॉजिटिव, मकराना क्षेत्र में 50 पॉजिटिव, मेड़ता क्षेत्र में 36 पॉजिटिव, परबतसर क्षेत्र में 23 पॉजिटिव व रियां क्षेत्र में 7 पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेट किया हुआ है। इसके अलावा 3 मरीजों को कोविड केयर सेंटर डीडवाना, 2 मरीजों को कोविड केयर सेंटर कुचामन व 7 मरीजों को कोविड केयर सेंटर मकराना में रखा गया है।

राजस्थान में कोरोना का तांडव

कोरोना अपने तमाम रिकॉर्ड तोड़ रहा हैं जहां नए संक्रमितों के मिलने की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं। बीते दिन रविवार को कोरोना के 10,262 केस सामने आए जो भयावह स्थिति पैदा कर रहे हैं। इसी के साथ ही बीते दिन 42 लोगों ने भी दम तोड़ दिया। पूरे राज्य में जिलेवार स्थिति देखें तो 33 में से 22 जिले ऐसे हैं, जहां 100 से ऊपर कोरोना के मरीज मिले हैं। राजस्थान में कोरोना की स्थिति देखें तो रविवार तक कुल 4 लाख 14,869 केस मिल चुके हैं। इनमें से 3151 लोगों की जान चली गई है। कुल संक्रमित केसों में से 3 लाख 44,331 मरीज ठीक हो गए है। राज्य में रविवार को संक्रमण की दर 16.20% दर्ज हुई है।

राजस्‍थान में 19 अप्रैल से 3 मई तक लॉकडाउन!

कोरोना के फैलते संक्रमण को देखते हुए आखिरकार राजस्थान सरकार ने सख्त कदम उठा ही लिया, देर रात लॉकडाउन के आदेश तो जारी किए गए लेकिन गहलोत सरकार ने इसे 'जन अनुशासन पखवाड़ा' का नाम दिया गया। राजस्थान में सरकार ने 19 अप्रैल से 3 मई तक पाबंदियां लगा दी हैं, इस दौरान मामूली छूट के साथ सख्ती से सब कुछ बंद रहेगा। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़ सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। बाजार-माल-सिनेमाघर बंद रहेंगे। होम डिलीवरी के लिए छूट रहेगी। मजदूरों का पलायन न हो इसलिए कंस्ट्रक्शन वर्क जारी रहेगा। इंडस्ट्रीज़ को भी लाकडाउन से छूट दी गई है। बता दें कि रविवार शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों ने राजस्थान में लॉकडाउन लगाने का सुझाव दिया था। इसके बाद निर्णय सीएम अशोक गहलोत पर छोड़ दिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल