न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर को मिली राहत, संक्रमितो से ज्यादा हुए रिकवर, 8908 पर पहुंच गया एक्टिव मरीजों का आंकड़ा

तूफानी रफ्तार से बढ़ रहे काेराेना संक्रमण के बीच उदयपुर को राहत मिली हैं जिसमें संक्रमितो से ज्यादा रिकवर होने के मामले सामने आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 08 May 2021 11:46:25

उदयपुर को मिली राहत, संक्रमितो से ज्यादा हुए रिकवर, 8908 पर पहुंच गया एक्टिव मरीजों का आंकड़ा

तूफानी रफ्तार से बढ़ रहे काेराेना संक्रमण के बीच उदयपुर को राहत मिली हैं जिसमें संक्रमितो से ज्यादा रिकवर होने के मामले सामने आए हैं। शहर में शुक्रवार काे 1002 नए राेगी मिले, वहीं 1855 मरीज रिकवर हुए। लेकिन चिंता की बात यह रही कि 18 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। मई महीने के 7 दिन में कुल 9944 मरीज ठीक हुए और एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 8908 पर पहुंच गया। शहर में काेराेना काल के इतिहास में 21 अप्रैल काे पहली बार एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 10 हजार पार हुआ था और पिछले 16 दिन से इससे ऊपर ही बना हुआ था। इसके चलते रिकवरी रेट भी 74.27% पर चली गई है, जाे 24 अप्रैल को 55.79% पर पहुंच गई थी।
युवाओं के लिए नहीं बची वैक्सीन

18 से 44 साल आयु वर्ग के लाेगाें के वैक्सीनेशन का संकट खड़ा हो सकता है। शुक्रवार को 3 हजार 310 वयस्कों को टीके लगे, लेकिन शनिवार को वैक्सीनेशन के बाद महज 746 वैक्सीन ही बचेंगी। अभी 18 वर्ष से अधिक की आयु के महज 17 हजार 404 लाेगाें को ही टीका लगा है और कुल 20 हजार डोज में से 2696 वैक्सीन ही बची है, जबकि शनिवार को 1950 युवाओं के लिए स्लॉट बुकिंग हुई है। ऐसे में करीब 3 महीने से भी अधिक वक्त बीत जाने के बाद इंतजार कर रहे युवा टीके से वंचित रह सकते हैं।

Corona Rajasthan : मिले 18231 नए मामले, हर घंटे 6 से ज्यादा मरीज तोड़ रहे दम

कोरोना का कहर हर दिन के साथ अपना संक्रमण फैला रहा हैं और लोगों को अपनी चपेट में ले रहा हैं। बीते दिन शुक्रवार को संक्रमण बढ़ते हुए 18231 नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में प्रदेश में एक्टिव केस 1.99 लाख हो गए है। राजस्थान में कोरोना महामारी की दूसरी लहर जानलेवा हो रही है। प्रदेश में हर घंटे में 6 से ज्यादा कोरोना मरीज दम तोड़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 26 जिलों में 164 लोगों की मौत हो गई। राजस्थान में अब तक 5346 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं शुक्रवार को 16,930 मरीज रिकवर भी हुए। प्रदेश में अब तक 7,20,799 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5,16,306 मरीज रिकवर हो गए है। प्रदेश में कोरोना से रिकवरी रेट 71 प्रतिशत है।

Corona India: पहली बार 4 हजार से ज्यादा मौत, लगातार तीसरे दिन 4 लाख से ज्यादा केस

कोरोना की दूसरी लहर में अब हर दिन 4 लाख से ज्यादा मरीज मिले रहे है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में कोरोना के 4 लाख 1 हजार 228 नए मरीज सामने आए हैं। 3 लाख 19 हजार 469 ठीक हुए। वहीं, मौत का आंकड़ा 4 हजार को पार कर गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 4191 लोगों की मौत हुई है जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। यह भी चिंता की बात है कि देश में लगातार तीन दिन से 4 लाख से ज्यादा केस आ रहे हैं। इससे पहले 7 मई को 4.14 लाख और 6 मई को 4.13 लाख मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए