न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर : रास्ते में कही गिर गए बोर्ड परीक्षा के 10 हजार से अधिक ओरिजनल परीक्षा फाॅर्म

कर्मचारियों की लापरवाही देखने को मिली जिसमें जोधपुर संभाग के बालोतरा और आसपास के क्षेत्रों के स्कूलों के 10 हजार से अधिक छात्रों के परीक्षा फाॅर्म रास्ते में गिर गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 11 Mar 2021 3:49:45

अजमेर : रास्ते में कही गिर गए बोर्ड परीक्षा के 10 हजार से अधिक ओरिजनल परीक्षा फाॅर्म

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा फाॅर्म भरे जा चुके हैं जिन्हें अजमेर लाया जा रहा था और इसी दौरान कर्मचारियों की लापरवाही देखने को मिली जिसमें जोधपुर संभाग के बालोतरा और आसपास के क्षेत्रों के स्कूलों के 10 हजार से अधिक छात्रों के परीक्षा फाॅर्म रास्ते में गिर गए। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के जो कार्मिक ये फाॅर्म लाने के लिए भेजे गए थे, वे करीब 400 किलोमीटर की यात्रा कर पोकरण से अजमेर तक आ गए, लेकिन पूरे रास्ते में उन्हें फाॅर्म से भरे बोरे गिरने की भनक नहीं लगी। जब बोर्ड पहुंचे और बोरों की गिनती शुरू हुई, तब मामला उजागर हुआ।

फाॅर्मों से भरे बोरों को अजमेर लेकर आ रहे बोर्ड कर्मचारियों की लापरवाही का अंदाजा इससे लगता है कि उन्हें पूरे रास्ते में पता नहीं लगा कि फाॅर्म गिर गए हैं। फाॅर्म के साथ मूल दस्तावेज, मार्कशीट और टीसी आदि भी थे। बोर्ड प्रशासन ने संबंधित लापरवाह कर्मचारियों को केवल कारण बताओ नोटिस देकर छोड़ दिया है। बोर्ड ने परीक्षा फाॅर्म ऑनलाइन भरवाए थे, लेकिन इनकी हार्ड काॅपी भी स्कूलों से मांगी थी। हार्ड काॅपी के साथ मार्कशीट, टीसी और अन्य बोर्ड से राजस्थान बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों के पात्रता प्रमाणपत्र भी लगाए गए थे। जाेधपुर संभाग के पोकरण और फलौदी के बीच इन फाॅर्मों से भरे बोरे रास्ते में गिर गए। ये फॉर्म बस के जरिए अजमेर लाए जा रहे थे।

आरबीएसई अध्यक्ष डीपी जारौ ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के फाॅर्म गिरने का मामला सामने आया था। लापरवाह कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। प्रयास यह किया जा रहा है कि स्कूलों से उनके फाॅर्म की फोटो काॅपी मंगाई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पेरिस में PM मोदी का संबोधन: 12 वर्षों में 35 गुना बढ़ा निर्यात, भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता, गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

महाराष्ट्र में सियासी हलचल: उद्धव गुट के 6 बागी सांसदों की सुरक्षा कड़ी, खतरे के इनपुट के बाद बढ़ाई गई चौकसी

अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा

चंबा में दर्दनाक हादसा: खाई में समाई बोलेरो, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत; मुंडन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता

गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर उड़ती अफवाहों से परेशान हुईं बेटी टीना आहूजा, बोलीं- मैं भी इंसान हूं, असर तो...

समय रैना के नए शो की हुई घोषणा, बादशाह ने पुराने विवाद पर कसा तंज- 'अच्छा एडिटर ढूंढ लेना'

NEET रि-एग्जाम से ठीक पहले दर्दनाक हादसा, अहमदाबाद में 17 वर्षीय छात्र ने इमारत की छठी मंजिल से कूदकर दी जान

रिलीज से पहले ही ‘कॉकटेल 2’ का बजा डंका, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कर ली करोड़ों की कमाई

Apple यूजर्स को लग सकता है झटका, iPhone समेत कई डिवाइसेज हो सकते हैं महंगे

PCOS से राहत दिला सकती है भाग्यश्री की बताई यह खास चाय, जानिए क्या हैं फायदे और कैसे करें तैयार

विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'

शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स

सलाद में कच्ची सब्जियां खाते समय बरतें सावधानी, चुकंदर, पालक और अन्य हरी सब्जियां बन सकती हैं एलर्जी का कारण