Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Meta ने चेताया - 10 लाख यूजर्स के फोन में हैं 400 खतरनाक ऐप, चुरा रहे पासवर्ड

Facebook, Instagram और WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta ने शुक्रवार ने चेतावनी जारी करते हुए यह दावा किया है कि 10 लाख से ज्यादा यूजर्स ने

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Oct 2022 11:14:51

Meta  ने चेताया - 10 लाख यूजर्स के फोन में हैं 400 खतरनाक ऐप, चुरा रहे पासवर्ड

Facebook, Instagram और WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta ने शुक्रवार ने चेतावनी जारी करते हुए यह दावा किया है कि 10 लाख से ज्यादा यूजर्स ने अपने फोन में अनजाने में ऐसे एप्लिकेशन डाउनलोड किए हैं, जो उनके पासवार्ड चुरा रहे हैं। इन एप्लिकेशंस को डिजाइन ही इसलिए किया गया है कि ये यूजर्स के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का डेटा चुरा सके।

बता दे, मेटा ने अब तक 400 से ज्यादा ऐसे ऐप्स की पहचान की है। इन ऐप्स को एंड्रॉयड और iOS, दोनों ही स्मार्टफोन्स से डेटा चुराने के लिए डिजाइन किया गया है। ये ऐप्स Apple और Google Play Store पर मौजूद भी हैं। कंपनी ने बताया है कि वे लोगों को इन ऐप्स के बारे में आगाह कर रहे हैं। ऐसे लोग जिन्होंने इन ऐप्स को डाउनलोड किया है, मेटा उन्हें अलर्ट कर रही है। जिससे कंज्यूमर्स इन ऐप्स को डिलीट करके बच सकेंगे।
ऐसे करते हैं यूजर्स को टार्गेट?

अपने ब्लॉग पोस्ट में मेटा ने बताया, 'ये ऐप्स Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध हैं। इन्हें फोटो एडिटर, गेम्स, VPN सर्विसेसस, बिजनेस और दूसरे यूटिलिटी ऐप्स की तरह डिजाइन किया गया है। जिससे लोग जाल में फंस कर इन ऐप्स को डाउनलोड कर लेते हैं।'

कैसे काम करते हैं ये ऐप्स?


Meta सिक्योरिटी टीम के मुताबिक, ये ऐप्स आकर्षक तस्वीरों के सहारे ये ऐप्स लोगों का ध्यान खींचते हैं। साथ ही यूजर्स से फीचर्स को यूज करने के लिए Facebook अकाउंट लॉगइन की डिमांड करते हैं। जैसे ही कोई यूजर फेसबुक या किसी दूसरे प्लेटफॉर्म से लॉगइन करता है। ऐप्स उसके यूजरनेम और पासवार्ड चोरी कर लेते हैं। इतना ही नहीं यूजर्स को विश्वास में लेने के लिए इन पर फेस रिव्यू भी छपे हुए हैं। इसकी मदद से ये नेगेटिव रिव्यू को छिपाने में कामयाब होते हैं। ऐसे बच सकते हैं?

फर्जी ऐप्स और सही ऐप्स के बीच में लॉगइन के आधार पर अंतर कर पाना मुश्किल है। हालाकि,
अगर कोई ऐप आपसे उसे इंस्टॉल करने से पहले ही लॉगइन मांगे, तो उसे डाउनलोड ना करें। इसके अलावा ऐप्स को डाउनलोड करने से पहले उसके पब्लिशर और दूसरी डिटेल्स को भी चेक जरुर करें। इससे आपको अंदाजा होगा कि ऐप फर्जी है या सही।

क्या करें अगर आपके फोन में ऐसा कोई ऐप मिले?

अगर आपने गलती से ऐसे ऐप डाउनलोड कर लिया है तो तुरंत उस ऐप को अपने फोन से डिलीट करना चाहिए और अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स का पासवर्ड चेंज करना चाहिए और इनमें टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन कर लेना चाहिए। इससे जैसे ही कोई आपके अकाउंट में लॉगइन की कोशिश करेगा तो आपको इसकी जानकारी मिल जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका