न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुसलमान हैं हेमा मालिनी, विवाह के लिए बदला था धर्म, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का विवादित बयान

वृंदावन के बांके बिहारी कॉरिडोर को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जताई नाराजगी। कहा- सरकार सनातन धर्म की मर्यादा तोड़ रही है। हेमा मालिनी के बयान पर भी दी तीखी प्रतिक्रिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Jun 2025 12:10:30

मुसलमान हैं हेमा मालिनी, विवाह के लिए बदला था धर्म, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का विवादित बयान

वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर को लेकर प्रस्तावित कॉरिडोर परियोजना पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक विकास परियोजना नहीं, बल्कि हमारी धार्मिक परंपराओं और आस्थाओं पर सीधा प्रहार है। शंकराचार्य का कहना है कि अगर ठाकुर जी के मंदिर में कोई निर्माण किया जाना है, तो पहले वहां के धर्माचार्यों से राय लेनी चाहिए, न कि सरकार को सीधे मंदिर परिसर में घुस जाना चाहिए। उनका मानना है कि सुविधा बढ़ाने के नाम पर मंदिर को सरकारी हस्तक्षेप में लेना सनातन मर्यादा के खिलाफ है।

उन्होंने वाराणसी के विश्वनाथ कॉरिडोर का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी किस तरह धार्मिक मान्यताओं का हनन हुआ। भगवान के मंदिरों के पास राजनेताओं की गाड़ियां खड़ी की जाती हैं, यह बिल्कुल भी उचित नहीं है।

हेमा मालिनी पर तीखा बयान

abp न्यूज़ की खबर के अनुसार शंकराचार्य ने मथुरा की सांसद हेमा मालिनी द्वारा बांके बिहारी कॉरिडोर का समर्थन किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हेमा मालिनी मुसलमान हैं और उन्होंने विवाह के लिए धर्म परिवर्तन किया था। ऐसे में उन्हें सनातन परंपरा की गहराई और भावना की जानकारी कैसे हो सकती है? उन्होंने कहा कि हेमा मालिनी का फिल्मों में लंबा करियर रहा है, इसलिए उनसे धार्मिक निर्णयों की अपेक्षा नहीं की जा सकती। उन्होंने यह भी कहा कि वृंदावन की जनता ने गैर-हिंदू प्रतिनिधि चुनकर भूल की है।

सरकार पर सवाल, गोरखनाथ मंदिर पर तंज

शंकराचार्य ने सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर सरकार को मंदिरों के प्रशासन में इतनी ही रुचि है, तो सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर को ट्रस्ट में देकर सार्वजनिक क्यों नहीं कर देती? उन्होंने कहा कि अपने मंदिरों को तो सरकार अपने नियंत्रण में रखती है, लेकिन हमारे मंदिरों में हस्तक्षेप करती है, जो कि स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर में हुए बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब वहां वाहन मंदिर परिसर तक ले जाए जाते हैं, जो मर्यादा के बिल्कुल विपरीत है। शंकराचार्य ने स्पष्ट किया कि यदि संसद या अन्य सरकारी भवनों में हम धार्मिक प्रस्ताव रखें, तो सरकार को कैसा लगेगा? इसी तरह मंदिरों के मामलों में निर्णय से पहले धर्माचार्यों से विचार-विमर्श अनिवार्य होना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड