न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SIR डेडलाइन बढ़ी: अब 11 दिसंबर तक जमा होंगे फॉर्म, 16 को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट; बढ़ाई गई समयसीमा से राहत

देशभर में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया की समयसीमा बढ़ाकर अब 11 दिसंबर तक कर दी गई है। 16 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगी और मतदाता 15 जनवरी तक दावे-आपत्तियां दर्ज कर सकेंगे। समय सीमा बढ़ने से बीएलओ और मतदाताओं दोनों को बड़ी राहत मिली है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 30 Nov 2025 1:43:22

SIR डेडलाइन बढ़ी: अब 11 दिसंबर तक जमा होंगे फॉर्म, 16 को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट; बढ़ाई गई समयसीमा से राहत

देशभर में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया की समय-सीमा में बड़ा बदलाव किया गया है। अब पश्चिम बंगाल में यह अभियान 11 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है, जबकि केरल में भी इसी अवधि को बढ़ाते हुए एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया गया है।

बंगाल में अब गणना फॉर्म पहले तय 4 दिसंबर की बजाय 11 दिसंबर तक भरे जा सकेंगे। इसी के अनुसार, नौ दिसंबर को जारी होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची अब 16 दिसंबर को प्रकाशित होगी। वहीं केरल में भी गणना फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर कर दी गई है और ड्राफ्ट मतदाता सूची 16 दिसंबर को ही जारी होगी। अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को घोषित की जानी है। फिलहाल एसआईआर प्रक्रिया 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है।

चुनाव आयोग ने क्या स्पष्ट किया?

चुनाव आयोग की संशोधित समय-सारिणी के मुताबिक, पोलिंग स्टेशनों में आवश्यक सुधार और पुनर्व्यवस्था का काम 11 दिसंबर तक पूरा किया जाना अनिवार्य है। इसके बाद कंट्रोल टेबल का अपडेट और ड्राफ्ट रोल तैयार करने का चरण 12 से 15 दिसंबर के बीच पूरा होगा।

ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल को आयोग द्वारा 16 दिसंबर को सार्वजनिक किया जाएगा। इसके बाद मतदाता 15 जनवरी तक अपने दावे, सुधार या आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।

दावे-आपत्तियों के निपटारे की रूपरेखा भी तय

निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों को 16 दिसंबर से 7 फरवरी तक प्राप्त गणना फॉर्मों पर विचार करने तथा दावों और आपत्तियों के निपटारे का निर्देश दिया गया है। पूरी प्रक्रिया के बाद अंतिम मतदाता सूची 12 फरवरी 2026 को सभी नौ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में प्रकाशित की जाएगी।

बीएलओ के लिए बड़ी राहत

इस विस्तारित शेड्यूल से उन बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLOs) को खासा फायदा मिलेगा जो समय की कमी के कारण अभी तक सभी फॉर्म जमा करने या उन्हें डिजिटल रूप में अपलोड करने का काम पूरा नहीं कर पाए थे। अतिरिक्त समय से न केवल उनका दबाव कम होगा, बल्कि मतदाता सूची को अधिक सटीक और अपडेटेड बनाने में भी मदद मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर भड़के राघव चड्ढा, बोले- ‘ये गलती नहीं, राजनीतिक बदला है’; AAP का पलटवार
वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर भड़के राघव चड्ढा, बोले- ‘ये गलती नहीं, राजनीतिक बदला है’; AAP का पलटवार
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन