न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला का राहुल गांधी पर बड़ा बयान, बोले- 'जब तक मैं जिंदा हूं...'

भाजपा से इस्तीफा देने के बाद शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल कभी भारत के प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 20 Aug 2026 12:54:37

भाजपा छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला का राहुल गांधी पर बड़ा बयान, बोले- 'जब तक मैं जिंदा हूं...'

भाजपा से इस्तीफा देने के बाद शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया है। लंबे समय तक भाजपा के प्रवक्ता रहे पूनावाला ने कहा है कि राहुल गांधी कभी भारत के प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब कांग्रेस की ओर से रायबरेली सांसद को 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश किए जाने की बात कही गई है।

पूनावाला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए राहुल गांधी को लेकर अपनी राय जाहिर की। उन्होंने लिखा, "जब तक मैं जिंदा हूं। राहुल गांधी कभी भी भारत के प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे।" इससे पहले उन्होंने एक अन्य पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, "तरीका बदला है मकसद नहीं।" उनके बयान को राहुल गांधी और कांग्रेस के प्रति उनके रुख से जोड़कर देखा जा रहा है।

कांग्रेस में वापसी पर भी रखी थी शर्त

भाजपा से अलग होने के बाद शहजाद पूनावाला के कांग्रेस में लौटने की अटकलों को लेकर भी सवाल उठे हैं। हालांकि, एनडीटीवी को दिए एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा था कि वह कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने इस संबंध में एक शर्त भी रखी थी।

पूनावाला ने कहा था कि अगर राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा को पार्टी से हटा दिया जाए और नेहरू के कामों के लिए माफी मांगी जाए, तभी वह कांग्रेस में शामिल होने पर विचार करेंगे। शहजाद पूनावाला वर्ष 2021 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

आर्थिक परिस्थितियों को बताया इस्तीफे की वजह

शहजाद पूनावाला ने भाजपा से इस्तीफा देने के पीछे अपनी आर्थिक और निजी परिस्थितियों का हवाला दिया है। उन्होंने बातचीत में कहा था कि राजनीतिक दल अपने कार्यकर्ताओं को वेतन नहीं देते और उन्हें अपने व्यक्तिगत खर्चों की जिम्मेदारी खुद उठानी पड़ती है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा था कि उन्हें घर का किराया देना होता है और मकान मालिक इस वजह से किराया माफ नहीं करेगा कि वह भाजपा से जुड़े हुए हैं। हालांकि, पूनावाला ने यह भी स्पष्ट किया था कि किसी राजनीतिक दल से जुड़ना नौकरी नहीं है।

भाजपा को लेकर क्या कहा?

भाजपा छोड़ने के बावजूद पूनावाला ने पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति समर्थन जारी रखने की बात कही थी। पार्टी को भेजे अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा था कि जरूरी आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण वह निजी क्षेत्र में जाने का फैसला कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि जहां भी संभव होगा, वह प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के दृष्टिकोण एवं कार्यों का समर्थन करते रहेंगे।

अपने पत्र में पूनावाला ने इस्तीफा भाजपा और नितिन नवीन को भेजे जाने की बात कही थी और इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया था।

अपने राजनीतिक सफर का भी किया जिक्र

पूनावाला ने अपने इस्तीफे में अपने राजनीतिक सफर और पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए कहा था कि किसी अन्य देश और किसी अन्य राजनीतिक दल में उनके जैसी कहानी संभव नहीं होती। उन्होंने खुद को युवा, पसमांदा मुस्लिम और गैर-वंशवादी पृष्ठभूमि वाला व्यक्ति बताया था।

भाजपा छोड़ने के बाद राहुल गांधी को लेकर दिया गया उनका ताजा बयान इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि वह लंबे समय तक भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर कांग्रेस और गांधी परिवार पर मुखर रुख रखते रहे हैं। अब पार्टी से अलग होने के बाद भी राहुल गांधी को लेकर उनकी राजनीतिक टिप्पणी सामने आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत