न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Reliance AGM 2025: Jio IPO पर बड़ा ऐलान, मुकेश अंबानी ने बताया कब आएगा

रिलायंस AGM 2025 में मुकेश अंबानी ने बड़ा ऐलान किया। जियो का IPO साल 2026 की पहली छमाही तक लॉन्च होगा। जानें Jio IPO की टाइमलाइन, कंपनी की उपलब्धियां और वित्तीय प्रदर्शन।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 29 Aug 2025 4:07:41

Reliance AGM 2025: Jio IPO पर बड़ा ऐलान, मुकेश अंबानी ने बताया कब आएगा

रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक आम बैठक (AGM 2025) में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने निवेशकों को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने साफ कर दिया कि जियो का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) अगले साल की पहली छमाही तक लाया जाएगा। इसका मतलब है कि Jio का बहुप्रतीक्षित IPO साल 2026 में निवेशकों के लिए उपलब्ध होगा।

जियो आईपीओ की तैयारी

मुकेश अंबानी ने AGM में कहा कि कंपनी अगले साल तक पेपर्स फाइल करने की दिशा में पूरी तरह सक्रिय है। सभी रेग्युलेटरी मंजूरियां मिलने के बाद जियो का इश्यू वित्त वर्ष 2027 में मार्केट में आ जाएगा। अंबानी ने विश्वास जताया कि यह आईपीओ यह साबित करेगा कि जियो वैश्विक स्तर पर भी वैल्यू क्रिएट करने में सक्षम है और विश्व की दिग्गज कंपनियों के बराबरी में खड़ी हो सकती है।

50 करोड़ से अधिक ग्राहक जुड़े

अंबानी ने जियो की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि कंपनी ने अब 500 मिलियन से ज्यादा यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। उनका कहना था कि जियो का मकसद हर भारतीय को मोबाइल कनेक्टिविटी और ब्रॉडबैंड सेवाओं से जोड़ना है।

कंपनी का फोकस सिर्फ मोबाइल डेटा तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि हर घर को स्मार्ट डिजिटल सॉल्यूशंस से लैस करने पर होगा। जियो स्मार्ट होम, JioTV+, Jio TV OS और एडवांस ऑटोमेशन जैसी सेवाओं के जरिए हर परिवार को डिजिटल अनुभव मिलेगा।

व्यापार और एंटरप्राइज के लिए भी जियो सुरक्षित, स्केलेबल और किफायती डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा। अंबानी ने जोर देकर कहा कि जियो भारत में एआई (Artificial Intelligence) क्रांति का नेतृत्व करेगा और “AI for Everyone, Everywhere” का विज़न आगे बढ़ाएगा। साथ ही जियो जल्द ही अपने टेक्नोलॉजी समाधानों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी ले जाएगा।

रिलायंस का वित्तीय प्रदर्शन

AGM में मुकेश अंबानी ने कंपनी की वित्तीय उपलब्धियों का भी ब्योरा दिया। उनके अनुसार, वित्त वर्ष 2025 में रिलायंस ने 10,71,174 करोड़ रुपये (125.3 बिलियन डॉलर) का रिकॉर्ड रेवेन्यू हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ रिलायंस भारत की पहली ऐसी कंपनी बन गई जिसने सालाना 125 बिलियन डॉलर का राजस्व पार किया।

कंपनी का EBITDA 1,83,422 करोड़ रुपये (21.5 बिलियन डॉलर) रहा, जबकि नेट प्रॉफिट बढ़कर 81,309 करोड़ रुपये (9.5 बिलियन डॉलर) तक पहुंच गया। निर्यात के मामले में भी रिलायंस ने शानदार प्रदर्शन किया और 2,83,719 करोड़ रुपये (33.2 बिलियन डॉलर) का निर्यात किया, जो भारत के कुल मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट का 7.6% हिस्सा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला