न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब 24 घंटे पहले ही पता चल जाएगा वेटिंग टिकट कंफर्म हुई या नहीं, भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए लिया बड़ा फैसला

भारतीय रेलवे ने वेटिंग टिकट को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब यात्रियों को ट्रेन में सीट कंफर्म होने की जानकारी यात्रा से 24 घंटे पहले मिल जाएगी। इससे यात्रा की बेहतर योजना बनाना संभव होगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Jun 2025 1:48:29

 अब 24 घंटे पहले ही पता चल जाएगा वेटिंग टिकट कंफर्म हुई या नहीं, भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए लिया बड़ा फैसला

भारत में हर दिन औसतन 2.5 करोड़ से ज्यादा यात्री विभिन्न ट्रेनों में सफर करते हैं, जो एक चौंकाने वाली संख्या है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यात्रियों की यह संख्या ऑस्ट्रेलिया जैसे एक पूरे देश की जनसंख्या के बराबर है। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को आमतौर पर दो विकल्प मिलते हैं – एक रिजर्वेशन के जरिए, और दूसरा अनरिजर्व्ड कोच में यात्रा करने का। सामान्य तौर पर देखा गया है कि यात्री अधिकतर ट्रेन में रिजर्वेशन के जरिए ही सफर करना पसंद करते हैं, ताकि उन्हें आरामदायक एसी कोच और स्लीपर कोच में सफर करने की सुविधा मिल सके।

हालांकि, कई बार रिजर्वेशन करवाने के बाद भी लोगों की टिकट वेटिंग लिस्ट में चली जाती है। इस स्थिति में यात्रियों को यात्रा के दिन, कुछ घंटे पहले ही यह पता चल पाता है कि उनकी टिकट कंफर्म हुई है या नहीं, जिससे उन्हें काफी परेशानी और असमंजस का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब भारतीय रेलवे ने इस समस्या का समाधान खोज निकाला है, जो कि यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। आपको बता दें कि वेटिंग लिस्ट को लेकर रेलवे ने अब नियमों में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है, जिससे अब यात्री पहले से योजना बना सकेंगे।

इतने घंटे पहले मिलेगा कंफर्मेशन का अलर्ट

आपको जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रेलवे ने वेटिंग टिकट की स्थिति के बारे में सूचना देने के समय को लेकर नया नियम लागू करने का निर्णय लिया है। जहां फिलहाल यात्रियों को 4 घंटे पहले टिकट के कंफर्म होने का स्टेटस पता चलता था, अब उन्हें यह जानकारी यात्रा से पूरे 24 घंटे पहले मिल जाया करेगी। यह निर्णय ट्रायल रन के तहत राजस्थान के बीकानेर रेलवे स्टेशन पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया था, जो कि पूरी तरह से सफल साबित हुआ है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, यह प्रणाली जल्द ही देश के बाकी हिस्सों में भी लागू कर दी जाएगी, जिससे लाखों यात्रियों को लाभ मिलेगा।

यात्रियों को मिलेगा योजना बनाने का समय और विकल्प

भारतीय रेलवे की प्रक्रिया के अनुसार ट्रेन का फाइनल चार्ट उसकी निर्धारित समय से करीब 4 घंटे पहले तैयार होता है। यानी अगर किसी यात्री की टिकट वेटिंग में है, तो वह यात्रा वाले दिन तक असमंजस में रहता है कि वह ट्रेन में सफर कर पाएगा या नहीं। ऐसे में वह बस, फ्लाइट या कैब जैसे किसी अन्य विकल्प को चुनने में असमर्थ रहता है।

लेकिन यदि रेलवे 24 घंटे पहले ही यह जानकारी उपलब्ध करवा दे कि टिकट कंफर्म हुई है या नहीं, तो यात्री समय रहते वैकल्पिक साधनों का चुनाव कर पाएंगे। इससे उनकी यात्रा की योजना अधिक व्यवस्थित और तनाव-मुक्त हो सकेगी, जो एक स्वागत योग्य परिवर्तन होगा।

इन प्रमुख रूटों पर भी जल्द लागू होंगे ये नियम

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सुझाव और निर्देशन पर रेलवे ने बीकानेर डिविजन में इस नियम का ट्रायल रन आरंभ किया था, और इसके परिणाम बेहद सकारात्मक रहे हैं। अब इस नियम को देश के अन्य व्यस्त और प्रमुख रूटों जैसे कि दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल और मुंबई आदि पर भी लागू किए जाने की योजना है। इससे देशभर के करोड़ों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और वेटिंग टिकट की असुविधा से राहत मिल सकेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं