न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘INS विक्रांत ने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी’, दिवाली पर नेवी के जवानों के बीच पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली पर INS विक्रांत का दौरा कर भारतीय नौसेना के वीर जवानों के साथ त्योहार मनाया। पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर में सेना की बहादुरी और पाकिस्तान पर भारी पड़ने वाले साहस की बात की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Oct 2025 11:52:26

‘INS विक्रांत ने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी’, दिवाली पर नेवी के जवानों के बीच पीएम मोदी

इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के वीर जवानों के साथ दिवाली का पर्व मनाया। दिवाली की खुशियां साझा करने के लिए उन्होंने गोवा और करवार तट पर स्थित INS विक्रांत का दौरा किया। यहाँ जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय थलसेना, वायुसेना और नौसेना के संयुक्त प्रयासों ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

पीएम मोदी का जवानों के लिए संदेश

प्रधानमंत्री ने कहा, “जिसके पास अपने दम पर लड़ने का साहस होता है, उसका पलड़ा हमेशा भारी रहता है।” उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में तीनों सेनाओं की भागीदारी ने यह साबित किया कि हमारी सेना सबसे मजबूत है और जांबांज जवानों ने दुश्मन को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि युद्ध की स्थिति में साहस ही पलड़े को भारी बनाता है।

INS विक्रांत और जवानों की वीरता की प्रशंसा

पीएम मोदी ने कहा कि उनके सामने सागर है और पीछे मां भारती के वीर जवान। उन्होंने INS विक्रांत को शक्ति और साहस का प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि समुद्र पर सूर्य की किरणें और जवानों द्वारा जलाए गए दीये मिलकर दिवाली की विशेष चमक पैदा कर रहे हैं। उन्होंने जवानों की देशभक्ति और उत्साह की सराहना करते हुए बताया कि कल रात उन्होंने जवानों को देशभक्ति के गीत गाते देखा और ऑपरेशन सिंदूर का अनुभव साझा करते सुना।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि बड़े जहाज, विमान और पनडुब्बियां प्रभावशाली हैं, लेकिन असली ताकत इन्हें चलाने वाले बहादुर जवानों में है। उन्होंने भारतीय सैनिकों के पराक्रम के कारण देश की बड़ी उपलब्धियों का जिक्र किया, जिसमें माओवादी आतंक का खात्मा भी शामिल है।

जवानों के समर्पण और कठिनाइयों का अनुभव

पीएम मोदी ने कहा कि जवानों के समर्पण, मेहनत और साहस ने उन्हें सैन्य जीवन की कठिनाइयों और जीवंत ऊर्जा को महसूस करने का अवसर दिया। उन्होंने यह स्वीकार किया कि उनके लिए सौभाग्य की बात है कि वे इस दिवाली का पर्व भारतीय नौसेना के वीर जवानों के बीच मना रहे हैं।

सेना की आत्मनिर्भरता और शक्ति

प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि भारत का लक्ष्य दुनिया के प्रमुख defence exporter देशों में शामिल होना है। उन्होंने बताया कि पिछले दशक में हमारी सेनाओं ने तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाए हैं और हजारों ऐसे सैन्य उपकरण तैयार किए हैं जिन्हें अब विदेश से आयात करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “भारतीय नौसेना द्वारा पैदा किए गए डर, भारतीय वायुसेना के अद्भुत कौशल और भारतीय थलसेना की जांबाज़ी, तीनों सेनाओं के उत्कृष्ट समन्वय ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को इतनी जल्दी घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल