न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'सड़क पर गड्ढे हैं तो मैं गाली क्यों खाऊं?' — नितिन गडकरी का सख्त बयान, अब हर सड़क प्रोजेक्ट पर होगी जवाबदेही और पारदर्शिता

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क निर्माण में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने की नई पहल शुरू की है। अब हर राष्ट्रीय राजमार्ग पर QR कोड लगेगा, जिससे जनता सीधे जान सकेगी कि सड़क किसने बनाई और उसकी जिम्मेदारी किसकी है। गडकरी ने कहा — अगर सड़क खराब है तो मैं क्यों गाली खाऊं?

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Oct 2025 7:02:20

'सड़क पर गड्ढे हैं तो मैं गाली क्यों खाऊं?' — नितिन गडकरी का सख्त बयान, अब हर सड़क प्रोजेक्ट पर होगी जवाबदेही और पारदर्शिता

अक्सर जब सड़कें टूटी मिलती हैं, तो जनता का गुस्सा सरकार पर फूटता है। लेकिन अब केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने साफ कर दिया है कि जवाबदेही वहीं तय होगी, जहां गलती होगी। उन्होंने एक सख्त और पारदर्शी कदम उठाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और सभी ठेकेदार कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे अपने YouTube चैनल बनाकर हर सड़क परियोजना की वीडियो रिपोर्ट सार्वजनिक करें।

हर सड़क पर लगेगा QR कोड, जनता को मिलेगी पूरी जानकारी

गडकरी ने एलान किया कि अब देशभर के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर QR कोड वाले बोर्ड लगाए जाएंगे। इन कोड्स को स्कैन कर कोई भी व्यक्ति यह देख सकेगा कि सड़क का निर्माण किस ठेकेदार ने किया, किस इंजीनियर ने डिजाइन तैयार की और कौन सरकारी अधिकारी उसकी निगरानी कर रहा है।

गडकरी ने साफ कहा — “अगर सड़क खराब है और जनता शिकायत कर रही है, तो उन्हें पता होना चाहिए कि दोषी कौन है। मैं क्यों गाली खाऊं? अब हर जिम्मेदार व्यक्ति की जानकारी QR कोड में होगी ताकि सवाल सही जगह पूछे जा सकें।”

"टोल देते हैं तो सड़कें विश्वस्तरीय होनी चाहिए" — गडकरी

केंद्रीय मंत्री ने दो टूक कहा कि जब जनता टोल टैक्स देती है, तो बदले में उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर की सड़कें मिलनी ही चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मौसम या खराब सामग्री का बहाना अब नहीं चलेगा। “सड़कें आरामदायक और सुरक्षित होनी चाहिए। खर्च चाहे बढ़ जाए, लेकिन गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं होगा।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी

भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान

रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर

समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम

समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन

SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद

SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई

19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल

समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज

लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला