न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत काबुल में दूतावास खोलेगा, तालिबान को लेकर नई दिल्ली में अहम फैसला

भारत ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में दूतावास खोलने का ऐलान किया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुताकी की बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, विकास, मानवीय सहायता और क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म पर चर्चा हुई। भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता का समर्थन जारी रखेगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Oct 2025 3:19:24

भारत काबुल में दूतावास खोलेगा, तालिबान को लेकर नई दिल्ली में अहम फैसला

भारत ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अपना दूतावास खोलने का औपचारिक ऐलान किया है। यह घोषणा विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुताकी के साथ नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई बैठक के दौरान की। इस मौके पर जयशंकर ने अफगानिस्तान की संप्रभुता का भी समर्थन किया। 2021 के बाद यह पहला मौका है जब भारत ने खुले तौर पर अफगानिस्तान की संप्रभुता का समर्थन किया है।

मुलाकात में उठाए गए अहम मुद्दे

बैठक के दौरान जयशंकर ने कहा कि भारत हमेशा से अफगानिस्तान के साथ खड़ा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि अफगानिस्तान ने हाल ही में आतंकवाद के खिलाफ भारत के प्रयासों का समर्थन किया है और पहलगाम हमले की निंदा की। बैठक में दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय सुरक्षा, विकास और मानवीय सहायता जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की।

काबुल में उच्चायोग से दूतावास तक का सफर

अफगानिस्तान में पहले रूस और पाकिस्तान के दूतावास ही मौजूद थे। भारत का वहां उच्चायोग तो था, लेकिन दूतावास में तब्दील नहीं हो पाया था। तालिबान शासन के बाद भारत ने कुछ समय तक शांतिपूर्ण और साइलेंट मोड अपनाया था, लेकिन अब काबुल में दूतावास खोलने का निर्णय लिया गया है। जयशंकर ने कहा कि भारत अफगानिस्तान में अपने विकास और मानवीय सहायता कार्यक्रम जारी रखेगा। साथ ही, पहले घोषित प्रोजेक्ट्स को पुनः शुरू करने की योजना है। भारत ने अफगानिस्तान को 20 एंबुलेंस देने की भी घोषणा की।

मुताकी के बयान और महत्व

बैठक में मुताकी ने कहा कि भारत हमेशा अफगानिस्तान के लोगों के साथ खड़ा रहा है और अफगानिस्तान भारत के खिलाफ किसी साजिश की इजाजत नहीं देगा। दोनों नेताओं ने क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म के मुद्दे पर भी चर्चा की। मुताकी तालिबान शासन के पहले विदेश मंत्री हैं, जो नई दिल्ली दौरे पर आए हैं। इसके पहले उन्होंने तालिबान लीडर हिबतुल्लाह अखुंज़दा से मुलाकात की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला