न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिसंबर 2025 तक क्या होगी सोने की कीमत, अभी खरीदें या इंतजार करें? एक्सपर्ट से जानें पूरी जानकारी

दिसंबर 2025 तक सोने की कीमत कितनी होगी? जानें एक्सपर्ट की राय, अभी सोना खरीदना सही रहेगा या इंतजार करना फायदेमंद। 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव, आज का Gold Price और भविष्य की संभावनाओं की पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Nov 2025 2:01:49

दिसंबर 2025 तक क्या होगी सोने की कीमत, अभी खरीदें या इंतजार करें? एक्सपर्ट से जानें पूरी जानकारी

देश में सोना केवल निवेश का माध्यम नहीं, बल्कि परंपरागत और धार्मिक उद्देश्यों के लिए भी खरीदा जाता है। दिवाली के बाद से ही सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इस कारण निवेशक और खरीददार सोच रहे हैं कि क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा या थोड़ा इंतजार करना फायदेमंद होगा। आइए जानते हैं इस मामले में विशेषज्ञों की राय।

सोने की कीमत में संभावित बदलाव: एक्सपर्ट की राय

कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के अनुसार, आने वाले समय में 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,05,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे गिर सकती है। लेकिन यह केवल तब संभव होगा जब वैश्विक आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहे और किसी तरह की बड़ी अनिश्चितता उत्पन्न न हो।

अजय केडिया बताते हैं कि सोने की कीमत में तेजी अक्सर तब आती है जब वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बढ़ती है। ऐसे समय में निवेशक और केंद्रीय बैंक सोने की खरीदारी बढ़ा देते हैं, जिससे मार्केट में कीमतें ऊपर जाती हैं।

आज का सोना भाव: Gold Price Today

आज देशभर में गुरु नानक जयंती के अवसर पर बैंक, स्कूल और शेयर बाजार बंद हैं। इसी कारण कमोडिटी मार्केट एमसीएक्स में भी ट्रेडिंग आज बंद रहेगी और शाम 5 बजे से दोबारा शुरू होगी।

अंतरराष्ट्रीय मार्केट कॉमेक्स में 24 कैरेट सोने का भाव 3,981 डॉलर प्रति आउंस चल रहा है, जो भारतीय रुपए में लगभग 1,24,653 रुपये प्रति 10 ग्राम के बराबर है। वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) में कल शाम 24 कैरेट सोने का भाव 1,20,420 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

अभी खरीदें या इंतजार करें?

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आप लंबी अवधि के लिए निवेश कर रहे हैं तो वर्तमान गिरावट का फायदा उठा सकते हैं। वहीं, अगर वैश्विक अस्थिरता बढ़ती है तो सोने की कीमतें फिर तेजी से बढ़ सकती हैं। ऐसे में खरीदारी का सही समय और मात्रा तय करना जरूरी है।

इसलिए निवेशकों को चाहिए कि वे न केवल कीमतों पर ध्यान दें, बल्कि वैश्विक आर्थिक संकेतकों और केंद्रीय बैंकों की गतिविधियों पर भी नजर रखें, ताकि सही समय पर सोने का निवेश किया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला