Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिवाली पर सियासी दिग्गजों के बधाई संदेश, PM मोदी से योगी और शशि थरूर तक ने दी शुभकामनाएं

Diwali 2026 पर पीएम नरेंद्र मोदी, नितिन नवीन, योगी आदित्यनाथ और शशि थरूर ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। जानें नेताओं के खास संदेश।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 08 Nov 2026 8:57:43

दिवाली पर सियासी दिग्गजों के बधाई संदेश, PM मोदी से योगी और शशि थरूर तक ने दी शुभकामनाएं

देशभर में आज 8 नवंबर 2026 को दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े राजनीतिक नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने अपने संदेशों में लोगों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, "देशभर के अपने परिवारजनों को दीपावली की असीम शुभकामनाएं।"

इससे पहले दीपावली की पूर्व संध्या पर भी प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश जारी कर लोगों को त्योहार की बधाई दी थी। उन्होंने कहा था कि रोशनी का यह पर्व पूरे देश को जगमगा देता है और अंधकार पर विजय पाने के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि दिवाली और आने वाला समय सभी के जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि लेकर आए।

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि वह इस बार भी देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाने की परंपरा जारी रखेंगे।

नितिन नवीन ने अयोध्या के दीपोत्सव को बताया ऐतिहासिक

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी एक्स पर पोस्ट कर देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अयोध्या में मनाए जा रहे दीपोत्सव का जिक्र करते हुए इसे अलौकिक, भव्य और दिव्य बताया।

उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा दीपोत्सव ऐतिहासिक है। सदियों के लंबे इंतजार के बाद रामलला के अपने निज मंदिर में विराजमान होने से इस बार का उत्सव और भी विशेष हो गया है।

उन्होंने सभी देशवासियों को दीपावली की अनंत शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में खुशहाली की कामना की।

सीएम योगी ने दिया सेवा और सद्भाव का संदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सत्य की साधना और सर्वमंगल की सनातन भावना का यह पावन महापर्व सभी के जीवन में मंगल लेकर आए।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन की पुण्य स्मृति से जुड़ा यह त्योहार लोगों को सेवा, समरसता और सद्भाव के साथ लोक-कल्याण के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कामना की कि कोई भी आंगन अंधकार में न रहे और कोई भी जीवन आशा से वंचित न हो। प्रभु श्रीराम और माता जानकी की कृपा से हर जगह सुख, शांति और समृद्धि का प्रकाश फैले। अपने संदेश के अंत में उन्होंने जय जय सियाराम लिखा।

शशि थरूर ने तस्वीर शेयर कर दी दिवाली की बधाई

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल से सांसद शशि थरूर ने भी दीपावली के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी एक तस्वीर साझा की और इसके साथ 'हैप्पी दिवाली' लिखकर लोगों को त्योहार की बधाई दी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका