न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पटाखों को लेकर धीरेंद्र शास्त्री का बयान — 'हम बकरीद पर ज्ञान नहीं देते, तो आप दिवाली पर न दें'

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिवाली पर पटाखों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे हिंदू बकरीद या ताजिए पर कोई टिप्पणी नहीं करते, वैसे ही दूसरों को भी दिवाली और होली पर ज्ञान नहीं देना चाहिए। शास्त्री ने साथ ही 7 से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक हिंदू राष्ट्र पदयात्रा की घोषणा भी की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 12 Oct 2025 9:08:23

पटाखों को लेकर धीरेंद्र शास्त्री का बयान — 'हम बकरीद पर ज्ञान नहीं देते, तो आप दिवाली पर न दें'

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिवाली से पहले पटाखों पर लगाई जा रही पाबंदियों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने उन लोगों पर निशाना साधा है जो हर साल दिवाली के मौके पर पटाखों से होने वाले प्रदूषण पर उपदेश देते हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जब हिंदू समुदाय दूसरे धर्मों के त्योहारों पर कोई टिप्पणी नहीं करता, तो दूसरों को भी हिंदू त्योहारों पर ज्ञान नहीं देना चाहिए।

मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा — “हम बकरीद या ताजिए पर कोई ज्ञान नहीं देते, तो आप भी हमारी होली और दिवाली पर ज्ञान न दें। हम अपनी परंपराओं और खुशियों को अपने तरीके से मनाएंगे।”

“दिवाली पर पटाखे कम चलाना ठीक है, पर उपदेश न दें”

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वे यह नहीं कह रहे कि प्रदूषण को अनदेखा किया जाए। उन्होंने कहा, “दिवाली पर पटाखे कम चलाने की बात सही है, प्रदूषण भी चिंता का विषय है, लेकिन सिर्फ दिवाली के समय उपदेश देना ठीक नहीं। हमारा अनुरोध है कि हमारी परंपरा में हस्तक्षेप न करें, क्योंकि हम दिवाली में पटाखे जरूर चलाएंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि वह बॉलीवुड के कुछ कलाकारों से भी यही अपील करेंगे कि पर्यावरण की चिंता सभी त्योहारों में समान रूप से करें, न कि केवल हिंदू पर्वों के समय।

7 नवंबर से होगी “हिंदू राष्ट्र” पदयात्रा

इसी बातचीत के दौरान उन्होंने एक और महत्वपूर्ण घोषणा की — हिंदू राष्ट्र की स्थापना के समर्थन में वह 7 नवंबर से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा निकालेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य हिंदू एकता और धर्म रक्षा का संदेश फैलाना है।

धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि इस यात्रा के दौरान वह देश के चार राज्यों — उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों से मिलेंगे और उनसे यमुना नदी की शुद्धि के लिए आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा, “यमुना मईया को इतना निर्मल बनाओ कि ठाकुर जी को अर्पित किया जाने वाला जल फिर से पवित्र हो सके।”

“आई लव मोहम्मद” और “आई लव महादेव” पर प्रतिक्रिया

धीरेंद्र शास्त्री ने हाल में चल रहे “आई लव मोहम्मद” और “आई लव महादेव” के नारों पर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा, “‘आई लव मोहम्मद’ कहना गलत नहीं है, वैसे ही ‘आई लव महादेव’ कहना भी गलत नहीं। दोनों में कोई विवाद नहीं होना चाहिए।”

हालांकि, उन्होंने “सर तन से जुदा” जैसे नारे को सख्त शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इस तरह के उग्र विचार समाज में नफरत फैलाते हैं और इन्हें रोकना आवश्यक है।

ब्रज क्षेत्र से यमुना बचाने का आह्वान

आगरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भी धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि हिंदू एकता और यमुना नदी की स्वच्छता के लिए ब्रज क्षेत्र में 7 से 16 नवंबर तक विशेष पदयात्रा आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि पर्यावरण और समाज सुधार का अभियान होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला