न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Coldriff कफ सिरप से 21 मासूमों की मौत, कई राज्यों में बैन, सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला, अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

कोल्ड्रिफ कफ सिरप से 21 मासूम बच्चों की मौत के बाद देशभर में हड़कंप मच गया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, केरल और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में इस कफ सिरप की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। तमिलनाडु की जांच रिपोर्ट में कंपनी की बड़ी लापरवाहियां सामने आईं, जबकि सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई शुरू हो गई है। एनएचआरसी ने भी राज्यों से रिपोर्ट मांगी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Oct 2025 7:43:56

Coldriff कफ सिरप से 21 मासूमों की मौत, कई राज्यों में बैन, सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला, अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

देश में एक बार फिर कफ सिरप को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। कोल्ड्रिफ सिरप से हुई बच्चों की मौत के बाद केंद्र से लेकर कई राज्यों की सरकारें हरकत में आ गई हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में दर्जनों बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दो साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न दिया जाए।

एनएचआरसी ने मांगी रिपोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

ANI की खबर के अनुसार राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों को नोटिस भेजा है। आयोग ने इन राज्यों से पूछा है कि दूषित कफ सिरप से हुई मौतों की जांच अब तक किस स्तर पर पहुंची है। साथ ही नकली या खतरनाक दवाओं की बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें मांग की गई है कि दवाओं के निर्माण, परीक्षण और वितरण की जांच सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश की देखरेख में कराई जाए। याचिकाकर्ता ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की भी अपील की है।

महाराष्ट्र एफडीए की चेतावनी: खतरनाक रासायनिक तत्व मिले

महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर बताया कि ‘रेस्पिफ्रेश टीआर’ और ‘रीलाइफ कफ सिरप’ में डायएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) की मात्रा सुरक्षित सीमा से अधिक पाई गई है। यह रसायन बेहद विषैला होता है और शरीर के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। राज्य सरकार ने इन सिरप्स की बिक्री, वितरण और उपयोग पर रोक लगा दी है, साथ ही सभी लाइसेंसधारकों को आदेश दिया है कि किसी भी बचे हुए स्टॉक की तुरंत जानकारी दें।

तमिलनाडु में फैक्ट्री निरीक्षण में बड़े खुलासे

तमिलनाडु सरकार की 44 पन्नों की रिपोर्ट में कोल्ड्रिफ सिरप बनाने वाली कंपनी श्रीसेन फार्मास्यूटिकल मैन्युफैक्चरर (कांचीपुरम) पर गंभीर लापरवाहियों का पर्दाफाश हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार—

कंपनी गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (GMP) के मानकों का पालन नहीं कर रही थी। सिरप में गैर-फार्मास्यूटिकल ग्रेड प्रोपलीन ग्लाइकोल का उपयोग किया गया। केमिकल बिना बिल के 50-50 किलो के पैक में खरीदे गए और भुगतान नकद या गूगल-पे से किया गया।

विषैले रसायनों से बना सिरप, फैक्ट्री का लाइसेंस निलंबित

निरीक्षण में पाया गया कि कंपनी द्वारा खरीदे गए प्रोपलीन ग्लाइकोल में 48.6% डायथिलीन ग्लाइकोल और एथिलीन ग्लाइकोल मौजूद थे — ये दोनों ही रसायन शरीर के लिए अत्यधिक विषैले हैं। फैक्ट्री का वातावरण भी बेहद अस्वच्छ था — कीचड़, गंदगी और कीड़ों से भरे कमरे में दवाएं तैयार और स्टोर की जा रही थीं। इन गंभीर खामियों के बाद तमिलनाडु सरकार ने कंपनी का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

पंजाब ने भी लगाया प्रतिबंध

मध्य प्रदेश में हुई 21 बच्चों की मौत के बाद पंजाब सरकार ने भी कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर प्रतिबंध लगा दिया है। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने आदेश जारी कर सभी फार्मेसियों से इस सिरप को हटाने के निर्देश दिए। वहीं, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में इस मामले में आरोपी डॉ. प्रवीण सोनी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मध्य प्रदेश में कुल 21 बच्चों की मौत हुई — जिनमें छिंदवाड़ा में 18, बैतूल में 2 और पांढुर्ना में 1 बच्चा शामिल है। राजस्थान में भी तीन बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है।

केरल और उत्तर प्रदेश में भी बैन

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने घोषणा की कि राज्य में भी कोल्ड्रिफ सिरप की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। उन्होंने एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है जो कफ सिरप की गुणवत्ता और वितरण की निगरानी करेगी। उन्होंने कहा, “हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी निजी अस्पताल या फार्मेसी इस सिरप को बेच न सके। राज्य में पहले ही एंटीबायोटिक्स पर नियंत्रण के सख्त नियम लागू हैं।”

उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कोल्ड्रिफ सिरप पर बैन लगाया है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा, “यह बेहद दुखद है कि इतने मासूम बच्चों ने इस सिरप के सेवन के बाद अपनी जान गंवा दी। हमारी सरकार ने कभी भी ऐसी दवा की खरीद नहीं की है।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला