न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेंगलुरु-हैदराबाद हाईवे पर दिल दहला देने वाला हादसा, बस में लगी आग से 20 यात्रियों की दर्दनाक मौत, कई घायल

बेंगलुरु-हैदराबाद हाईवे पर कर्नूल जिले के चिन्नाटेकपुर में एक दर्दनाक बस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक से टकराने के बाद बस में भीषण आग लग गई। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Oct 2025 9:23:05

बेंगलुरु-हैदराबाद हाईवे पर दिल दहला देने वाला हादसा, बस में लगी आग से 20 यात्रियों की दर्दनाक मौत, कई घायल

शुक्रवार (24 अक्टूबर) की सुबह बेंगलुरु-हैदराबाद हाईवे पर एक ऐसा हादसा हुआ जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले के कल्लूर मंडल स्थित चिन्नाटेकपुर इलाके में एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी बस धू-धू कर जल उठी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी थी और कई यात्री गंभीर रूप से झुलस गए।

बाइक से टकराई बस, देखते ही देखते लगी आग

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कालेश्वरम ट्रैवल्स की बस हाईवे पर तेज रफ्तार में जा रही थी, तभी वह एक बाइक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के इंजन के हिस्से में आग लग गई, जो धीरे-धीरे पूरे वाहन में फैल गई। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के समय बस में ड्राइवर और कंडक्टर सहित कुल 42 यात्री सवार थे। हादसे के बाद घबराए यात्री बस से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे, लेकिन लपटों ने सबको चारों ओर से घेर लिया।

अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत नाजुक

स्थानीय लोगों की मदद से 15 घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत पाटिल ने बताया कि हादसे में 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि बस में आग लगने के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, “कर्नूल जिले के चिन्नाटेकुर गांव के पास हुए भयावह बस हादसे की खबर से मैं अत्यंत व्यथित हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। सरकार घायलों और प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद करेगी।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी जताई संवेदना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस भीषण सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “आंध्र प्रदेश के कर्नूल में बस में लगी आग की घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में हुए जान-माल के नुकसान पर मुझे गहरा दुख है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”

पूर्व में भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

गौरतलब है कि इस हाईवे पर इससे पहले भी कई भयानक सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। तेज रफ्तार और सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण यह मार्ग अक्सर हादसों का गवाह बनता रहा है। इस ताजा घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कर्नूल पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद हाईवे पर ट्रैफिक को कुछ घंटों के लिए रोक दिया गया था। फिलहाल, मृतकों की पहचान की जा रही है और परिजनों को सूचना भेजी जा रही है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने और घायलों के उपचार का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला