न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खत्म हुआ लंबा इंतजार, आठवें वेतन आयोग को केंद्र सरकार की हरी झंडी, कर्मचारियों और पेंशनधारकों में खुशी की लहर

केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को मंजूरी दे दी है, जिससे करीब एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बड़ी राहत मिली है। जस्टिस रंजन की अध्यक्षता में गठित आयोग 18 महीनों में अपनी सिफारिशें सौंपेगा, जो 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जा सकती हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Oct 2025 4:26:46

खत्म हुआ लंबा इंतजार, आठवें वेतन आयोग को केंद्र सरकार की हरी झंडी, कर्मचारियों और पेंशनधारकों में खुशी की लहर

केंद्र सरकार ने मंगलवार को आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन को मंजूरी देकर लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बड़ी राहत दी है। लगभग दस महीने से चली आ रही अटकलों और प्रतीक्षा पर अब विराम लग गया है। सरकार के इस फैसले से करीब एक करोड़ केंद्रीय वेतनभोगी कर्मचारी और पेंशनभोगी सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।

आयोग की कमान जस्टिस रंजन के हाथों में

नवगठित वेतन आयोग की अध्यक्षता जस्टिस रंजन करेंगे। उनके साथ आईआईएम बेंगलुरू के प्रोफेसर पुलक घोष और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) के सचिव पंकज जैन को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि आयोग को वेतन और पेंशन संरचना में आवश्यक सुधारों पर अपनी सिफारिशें तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है।

18 महीनों में देनी होंगी सिफारिशें

आयोग को अपनी रिपोर्ट और सिफारिशें केंद्र सरकार को 18 महीनों के भीतर सौंपनी होंगी। माना जा रहा है कि इसकी सिफारिशें 2027 से लागू की जा सकती हैं। कैबिनेट की बैठक के बाद जारी बयान में कहा गया कि आठवें वेतन आयोग के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस को भी मंजूरी मिल गई है। आयोग में एक अध्यक्ष, एक अंशकालिक सदस्य और एक सचिव शामिल रहेंगे।

कब लागू होगा नया वेतन आयोग?

नेशनल काउंसिल (JCM) के स्टाफ साइड सचिव शिव गोपाल मिश्रा के अनुसार, 8वां वेतन आयोग भले ही 2027 में प्रभावी हो, लेकिन इसका प्रभाव 1 जनवरी 2026 से माना जाएगा। यानी अगर इसकी रिपोर्ट आने में कुछ देरी होती है, तो कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 से बकाया (एरियर) भुगतान के साथ संशोधित वेतन मिल सकता है।

2027 में एरियर के साथ बढ़ेगी सैलरी

सातवें वेतन आयोग के समय भी ऐसा ही हुआ था। तब सरकार ने आयोग की रिपोर्ट को लागू करने में देरी की थी, लेकिन सभी कर्मचारियों को एरियर का लाभ दिया गया था। इसलिए माना जा रहा है कि आठवें वेतन आयोग के तहत भी कर्मचारियों को एरियर सहित नई वेतन संरचना का लाभ मिलेगा।

कर्मचारी संगठनों की ओर से पहले ही भेजी जा चुकी थी सिफारिशें

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था NC-JCM ने इसी साल जनवरी में सरकार को आठवें वेतन आयोग के लिए प्रारंभिक सुझाव और टर्म्स ऑफ रेफरेंस सौंप दिए थे। अब केंद्र की मंजूरी मिलने के बाद आयोग का औपचारिक कामकाज जल्द ही शुरू होने की संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला