न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों के ज़िद्दी होने के हो सकते है ये कारण, समझाने के लिए अपनाये ये टिप्स

ऐसे में प्यारे और भोले बच्चे मां-बाप को सिरदर्द लगने लगते हैं। इन्हें हैंडल करना माता-पिता के लिए चुनौती बन जाता है। ऐसे ही जिद्दी बच्चों को समझाने के तरीके और टिप्स के बारे में हम आपको इस लेख में बताएंगे।

Posts by : Karishma | Updated on: Tue, 05 Jul 2022 10:07:06

बच्चों के ज़िद्दी होने के हो सकते है ये कारण, समझाने के लिए अपनाये ये टिप्स

बच्चों में हठ करने की आदत बचपन से ही हो सकती है। यह हरकत अगर एक या दो बार हो तो सही है। लेकिन अगर बात बात पर गुस्सा करना बच्चों की आदत बन जाए तो यह जिद का रूप ले सकती है। ऐसे में माता-पिता को समय रहते बच्चों की आदत को बदलना जरूरी है। अगर समय रहते इस आदत को ना बदला गया तो बड़े होकर यह आदत उनके भविष्य को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है। कई बार उनके छोटी-छोटी डिमांड्स आदत में शुमार हो जाती हैं, जो जिद का रूप ले लेती हैं। ऐसे में प्यारे और भोले बच्चे मां-बाप को सिरदर्द लगने लगते हैं। इन्हें हैंडल करना माता-पिता के लिए चुनौती बन जाता है। ऐसे ही जिद्दी बच्चों को समझाने के तरीके और टिप्स के बारे में हम आपको इस लेख में बताएंगे।

ziddi baccho ko samjahye in tareeko se,mates and me,relationship tips

बच्चों के जिद्दी होने का कारण क्या है ?

बच्चों के जिद्दीपन से कई माता-पिता परेशान होते हैं और उन्हें ठीक करने के लिए कई जतन भी करते हैं, लेकिन उनका जिद्दीपन दिनों-दिन बढ़ता ही जाता है। ऐसे में सबसे पहले मां-बाप के लिए यह जान लेना जरूरी है कि उनका बच्चा जिद्दी हुआ क्यों है। बच्चे के जिद्दी होने के पीछे का मुख्य कारण कोई शारीरिक समस्या, भूख लगना या फिर अपनी ओर सबका आर्कषण खींचना हो सकता है। इनके अलावा, बच्चे के जिद्दी होने का कारण पारिवारिक परिवेश, लाड-प्यार, डांट-फटकार, अनावश्यक दबाव डालना आदि भी हो सकता है। ये सभी कारण बच्चों के दिमाग पर बुरा असर डालते हैं, जिससे वो जिद्दी बनने लगते हैं। साथ ही कुछ बच्चों का मानसिक विकास इतनी तेजी से होता है कि उन्हें लगने लगता है कि वो सब कुछ कर सकते हैं। इस वजह से वो हर छोटी-बड़ी बात पर जिद करने लगते हैं।

जिद्दी बच्चों के लक्षण

अलग अलग बच्चों में अलग-अलग जिद्द करने के लक्षण हो सकते है जो निम्न है...

- बच्चे का चिड़चिड़ा स्वभाव

- छोटी बातों पर गुस्सा करना

- सबसे अलग रहना

- हर बात पर बहस करना

- अपने आसपास असामान्य स्थिति पैदा करना

- सबसे दुर्व्यवहार करना

- हर किसी की बुराई करना

- किसी पर भी भरोसा ना कर पाना

- हमेशा अपनी बात को ही महत्व देना

ziddi baccho ko samjahye in tareeko se,mates and me,relationship tips

जिद्दी बच्चे को कैसे संभाले

अगर आपका बच्चा जिद्दी हो गया है तो उसे समय रह्ते ही संभालना चाहिए। क्योंकि अगर इस पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में इसके परिणाम काफी बुरे हो सकते है।

बच्चों की हर जिद को न करें पूरी

बच्चों की एक-दो जिद पूरी करना आम बात है लेकिन हर बार उसकी जिद पूरी करने से उसकी आदत बिगड़ सकती है। ऐसे में बच्चे की जिद को पूरा करने से बचें। अगर किसी चीज को ज्यादा ही जिद कर रहा है तो सबसे पहले उसके पीछे का कारण जानें और उसके बाद यह निर्णय लें कि उसको पूरी करना है या नहीं।

बच्चें को समय दे

बच्चे की जिद करने के पीछे एक कारण यह भी है कि बच्चा कई बार अकेलेपन के कारण भी जिद्दी हो जाता है। ऐसे में बच्चे को उचित समय देना जरूरी है। अगर आप किसी काम में व्यस्त है। साथ ही अपने बच्चे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताए। माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वह पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखें। साथ ही अपने घर का माहौल भी खुशनुमा रखें।

ziddi baccho ko samjahye in tareeko se,mates and me,relationship tips

छोटी-छोटी बातों पर करें तारीफ़

समय-समय पर बच्चों की तारीफ करना भी जरूरी है। ऐसा करने से बच्चे न केवल में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगे बल्कि वे कुछ नया करने के लिए प्रेरित भी होंगे। ऐसे में आप बच्चों की छोटी-छोटी बातों पर तारीफ करें।

धैर्य से काम ले

अगर बच्चा आपकी बात नहीं सुन रहा है और वह आप से बहस कर रहा है तो गुस्सा करने की बजाय शांत रहें और बच्चों को प्यार से समझाएं। अगर आप बच्चे को डांटेंगे तो वह और ज्यादा जिद करेगा और आपकी बात नहीं मानेगा। ऐसे में बच्चे के साथ धैर्य के साथ काम लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती