न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब: उपचुनाव में फिर मारी आप ने बाजी, 4 में से 3 सीटें जीती, भाजपा का सूपड़ा साफ

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ ही पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी हुआ।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 23 Nov 2024 11:20:06

पंजाब: उपचुनाव में फिर मारी आप ने बाजी, 4 में से 3 सीटें जीती, भाजपा का सूपड़ा साफ

चंडीगढ़। महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ ही पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी हुआ। इन चारों विधानसबा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए शनिवार को मतगणना हुई। पंजाब की गिद्दड़बाहा, चब्बेवाल, डेरा बाबा नानक और बरनाला सीट पर उपचुनाव हुए। तीन में आम आदमी पार्टी और एक सीट पर कांग्रेस की जीत हुई है।

चब्बेवाल में, ‘आप’ के इशांक कुमार चब्बेवाल की जीत हुई है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार इशांक कुमार ने 28692 वोटों से जीत दर्ज की है। आप के उम्मीदवार को कुल 51904 वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार रंजीत कुमार को 23214 वोट मिले हैं। भारीतय जनता पार्टी के उम्मीदवार सोहन सिंह ठंडल को 8692 वोट मिले हैं।

गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लन की जीत हुई है। ढिल्लन को 71,644 वोट मिले हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने कांग्रेस प्रत्याशी अमृता वारिंग को हराया है। यहां से तीसरे नंबर पर मनप्रीत सिंह बादल रहे हैं।

डेरा बाबा नानक विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरुदीप सिंह रंधावा की जीत हुई है। रंधावा ने कांग्रेस प्रत्याशी जतिंदर कौर रंधावा को 5699 वोटों से हराया है। इस सीट पर तीसरे नंबर पर बीजेपी के उम्मीदवार रवि करन सिंह रहे। बीजेपी उम्मीदवार को सिर्फ 6505 वोट मिले हैं।

बरनाला सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार की जीत हुई है। कांग्रेस उम्मीदवार ने कुलदीप सिंह ढिल्लन ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरिंदर सिंह धालीवाल को 2157 वोटों से हराया है। इस सीट पर भी बीजेपी तीसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लन को 17958 वोट मिले हैं।

बता दें कि पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। इसमें गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल (अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित) और बरनाला सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को हुआ था। इन सीट के विधायकों के इस साल की शुरुआत में लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें