न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्‍वॉयफ्रेंड करने लगा हैं आपकी ही बेस्‍ट फ्रेंड से फ्लर्टिंग, इन तरीकों से संभाले स्थिति

जब पार्टनर आपकी ही बेस्‍ट फ्रेंड से फ्लर्टिंग करने लगे तो यह चिंता की बात होती हैं। एक-दूसरे से प्रति आकर्षित होने लगे तो स्थिति गंभीर हो जाती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 31 Oct 2021 10:31:38

ब्‍वॉयफ्रेंड करने लगा हैं आपकी ही बेस्‍ट फ्रेंड से फ्लर्टिंग, इन तरीकों से संभाले स्थिति

रिलेशनशिप का रिश्ता आपसी भरोसे पर टिका होता हैं। लेकिन यह भरोसा तब डगमगाने लगता हैं जब आपका पार्टनर आपकी ही दोस्त से ज्यादा बातचीत करने लगे। हांलाकि पार्टनर की बेस्ट फ्रेंड के साथ थोड़ा मजाक करना कोई गलत बात नहीं हैं। लेकिन जब पार्टनर आपकी ही बेस्‍ट फ्रेंड से फ्लर्टिंग करने लगे तो यह चिंता की बात होती हैं। एक-दूसरे से प्रति आकर्षित होने लगे तो स्थिति गंभीर हो जाती है। ऐसे में आपको समय रहते संभलने की जरूरत हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि ऐसी स्थिति पैदा होने पर कैसे इसे संभाला जाना चाहिए।

relationship tips,relationship tips in hindi,boyfriend flirt

न कोसें खुद को

जब किसी लड़की का ब्वाॅयफ्रेंड उसी ही बेस्ट फ्रेंड के साथ फ्लर्ट करता है तो लड़की का आत्मविश्वास डगमगा जाता है और वह उस स्थिति के लिए खुद को ही कोसने लगती है। उसके मन में यह सवाल घूमते हैं कि आखिर मुझमें क्या कमी थी या उसकी सबसे अच्छी दोस्त ने उसे धोखा क्यों दिया। इस तरह के सवाल सिर्फ मानसिक पीड़ा ही देते हैं। आप एक बात हमेशा याद रखें कि जो कुछ भी हुआ, उसमें आपकी कोई गलती नहीं थी, इसलिए खुद को दोष देना बंद करें।

करें बात


अगर आपको ऐसा लगने लगा है कि यह सब आपका फहम नहीं है और आपका पार्टनर सच में आपकी बेस्ट फ्रेंड के प्रति झुकने लगा है तो इस स्थिति में आप अपने किसी विश्वासपात्र से इस बारे में बात करें। इससे आपका मन तो हल्का होगा ही, साथ ही आपको उस स्थिति में किसी तीसरे व्यक्ति के नजरिए के बारे में भी पता चलेगा। इतना ही नहीं, हो सकता है कि उनकी सलाह आपको स्थिति से बाहर आने का एक अच्छा रास्ता भी मिल जाएगा।

relationship tips,relationship tips in hindi,boyfriend flirt

बढ़ जाएं आगे

पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे के बारे में सोचें। अगर आपका ब्‍वॉयफ्रेंड भी आपसे अधिक आपकी बेस्ट फ्रेंड को पसंद करता है तो उसे जबरदस्ती अपने साथ बांधकर न रखें और न ही उसके चले जाने से गम में डूबी रहें। बेहतर होगा कि आप आगे कदम बढ़ाएं और अपने जीवन में सच्ची खुशियां तलाशें।

एकाधिकार नहीं


जब कोई व्यक्ति किसी रिलेशनशिप में होता है तो वह उस व्यक्ति पर अपना एकाधिकार समझने लगता है और फिर उसकी हर-हर छोटी-छोटी बातों पर टोका-टाकी करता है, जिससे व्यक्ति को रिश्ते में घुटन का अहसास होता है और वह अन्य व्यक्ति की तरफ झुकने लगता है। इसलिए यह जरूरी है कि रिश्ते में प्रेम व मजबूती बनाए रखने के लिए आप समझदारी से कदम आगे बढ़ाएं, ताकि आपके ब्‍वॉयफ्रेंड का ध्यान किसी अन्य की तरफ आकर्षित ही न हो।

relationship tips,relationship tips in hindi,boyfriend flirt

जरूर करें चेक

कई बार ऐसा होता है कि लड़की अपने ब्वाॅयफ्रेंड को लेकर कुछ अधिक ही पजेसिव होती है। जिसके कारण उसे अपने ब्‍वॉयफ्रेंड का किसी से हंसना-बोलना अच्छा नहीं लगता। खासतौर से, अगर उसका ब्‍वॉयफ्रेंड उसी की बेस्ट फ्रेंड के साथ मजाक करे तो वह खुद असुरक्षा की भावना से घिर जाती है और मन ही मन न जाने क्या सोचने लगती है। जिसके कारण उसके मानसिक कष्ट झेलना पड़ता है। इसलिए अगर आपके मन में भी ऐसे ही कुछ ख्याल आने लगे हैं तो एक बार अपनी असुरक्षा की भावना को दूर रखकर यह अवश्य देखें कि जो आप सोच रही हैं, वह सच है या फिर महज आपकी एक गलतफहमी।

जब स्थिति हो गंभीर


अगर आपको ऐसा लगता है कि आपके पार्टनर द्वारा किया जाने वाला फ्लर्ट अब गंभीर होने लगा है तो जरूरत है कि आप मन ही मन परेशान होने की बजाय उनसे आमने-सामने बात करें। हालांकि इस दौरान आप लड़ाई-झगड़ा न करें, बल्कि शांतिपूर्वक बात करके मसले को सुलझाने का प्रयास करें। अगर आपका ब्‍वॉयफ्रेंड व बेस्ट फ्रेंड इस चर्चा में साथ होंगे तो उन्हें किसी भी तरह के बहाने बनाने या झूठ बोलने का अवसर नहीं मिलेगा और सारी सच्चाई स्वतः ही सामने आ जाएगी। अगर आप गलत साबित होती हैं तो उन दोनों से खुले दिल से माफी मांगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन