न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या काम का बोझ ला रहा हैं रिलेशनशिप में परेशानियां, इन तरीकों से रिश्ते को बनाए मजबूत

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से रिश्तों को मजबूती मिल सकती है और रिलेशनशिप की परेशानियां दूर की जा सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Mar 2021 5:35:29

क्या काम का बोझ ला रहा हैं रिलेशनशिप में परेशानियां, इन तरीकों से रिश्ते को बनाए मजबूत

किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी हैं एक-दूसरे का साथ। लेकिन इस व्यस्ततम जिंदगी और काम के बोझ की वजह से लोग अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते हैं जिससे रिश्तों में नाराजगी बढ़ती चली जाती हैं। आपको जरूरत होती हैं अपने रिश्ते में ताजगी बनाए रखने और पार्टनर को स्पेशल फील करवाने की। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से रिश्तों को मजबूती मिल सकती है और रिलेशनशिप की परेशानियां दूर की जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में।

relationship tips,relationship tips in hindi,strong relationship

कम से कम एक दिन तो बाहर जाएं

माना आप काफी व्यस्त हैं, आपके पास दफ्तर के काफी काम है, जिसकी वजह से आप अपनों को समय नहीं दे पा रहे हैं। लेकिन आपको कोशिश करनी चाहिए कि कम से कम सप्ताह में एक बार तो समय निकालकर परिवार संग बाहर जाएं। वहां जाकर अपने पार्टनर से बातें करें, अगर आपके बच्चे या परिवार में और लोग हैं तो उनके मन के विचारों को जानें, नई चीजों का आनंद लें, सबकी बातों को सुनें, अपनी बातों को बताएं आदि कई चीजें आप कर सकते हैं। इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे।

बातचीत न छोड़ें

माना आप दफ्तर के काम में काफी व्यस्त हैं, जिसके कारण आप घर वालों को समय नहीं दे पा रहे हैं। लेकिन इसका मतलब बिल्कुल भी ये नहीं कि आप अपने पार्टनर या घरवालों से बात न करें। आप को जब भी समय मिलें, उनके साथ बात करें। दफ्तर में लंच ब्रेक के समय घर पर एक कॉल कर लें या फिर जब आप दफ्तर से घर लौटते हैं, तो सबके साथ बैठकर थोड़ी देर ही सही, लेकिन बातचीत कर सकते हैं। इससे आप अपने पार्टनर और घरवालों के करीब आएंगे।

relationship tips,relationship tips in hindi,strong relationship

फैसला हमेशा मिलकर ही लें

आप दफ्तर में व्यस्त हैं, हो सकता है काम की वजह से आपको कई टेंशन हो। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उसका गुस्सा आप कहीं और निकालेंगे। जैसे- अगर कोई फैसला लेना है तो उसे आप खुद अकेले ले लें, बल्कि इसकी जगह आप और आपकी पार्टनर या घरवालों के साथ मिलकर ही आपको हमेशा फैसला लेना चाहिए। इससे आप सबको समझेंगे और सब आपको समझ पाएंगे। लेकिन अगर आप फैसला एकतरफा लेंगे, तो इससे रिश्ते बिगड़ भी सकते हैं।

दफ्तर की बातें/नाराजगी घर पर न करें

हम जब दफ्तर में काम करते हैं, तो कई बार हमारे अंदर काम को लेकर गुस्सा भरा होता है। वहीं, जब काम ज्यादा होता है, तो ऐसा होना तो लाजमी है। लेकिन आपको गलती से भी दफ्तर के काम की टेंशन को घर पर नहीं लाना है, और न हीं वहां की नाराजगी का गुस्सा अपने घर पर निकालना है क्योंकि इससे आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। इसकी जगह पर आपको अपने पार्टनर से कुछ और घर की बातें करनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत