न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने में ये बदलाव लाकर पैरेंट्स के साथ रिश्ते को बनाए और मजबूत

आज इस कड़ी में हम आपको इसी से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रखते हुए अपने में बदलाव लाकर पैरेंट्स के साथ रिश्ते को मजबूत और बेहतर बनाया जा सकता है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 06 Apr 2022 4:48:27

अपने में ये बदलाव लाकर पैरेंट्स के साथ रिश्ते को बनाए और मजबूत

पेरेंट्स अपने बच्चों के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं और पूरा जीवन उनकी खुशी में बिता देते हैं। ऐसे में उन्हें भी चाहिए कि उनके बच्चे उनका सम्मान करें और उनके साथ प्यार से रहें। आपने कई लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि किसी ओर के लिए कभी भी खुद को बदलना नहीं चाहिए। हम इस बात को मानते हैं, लेकिन कभी-कभार अपनों की खुशी के लिए खुद में बदलाव लाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इसी से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रखते हुए अपने में बदलाव लाकर पैरेंट्स के साथ रिश्ते को मजबूत और बेहतर बनाया जा सकता है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

tips to strengthen your relationship parents,mates and me,relationship tips

उनकी भावनाओं को समझें

आप हमेशा कोशिश करें कि अपने माता-पिता के नजरियों को समझें ताकि आप उन्हें वो खुशी दें पाएं जिसके वो हकदार हैं। आपको बहुत सारी बातों के साथ समझौता करना पड़ेगा ताकि आप अपने रिश्ते में सुधार ला सकें।

उनकी सलाह पर चलना सीखें

जब जीवन के बारे में सीखने की बात आती है, तो आप अपने माता-पिता के अनुभव और ज्ञान से फायदा उठा सकते हैं। अनुभव से बड़ा कोई शिक्षक नहीं होता। आपके पैरेंट्स के पास बस आपसे अधिक अनुभव है और इसलिए उनमें परिस्थितियों की पहचान करने की क्षमता कहीं ज्यादा होती है, जो आपको बेहतर राह सुझा सकती है। इसलिए अपने बड़ों की बातों को मानने औेर उनकी सलाह पर चलने का प्रयास करें।

पहले आप प्रतिक्रिया दें

आप अपने माता-पिता के साथ अपने रिश्ते में सुधार लाना चाहते हैं तो आपको पहले उनसे बात करने की जरूरत है। इस बात का इंतजार बिल्कुल भी नहीं करें कि पहले वे आएं और आपसे बात करें। क्योंकि यह आपका फर्ज है कि आप अपने माता-पिता को बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं या आपको उनकी कितनी फिक्र है।

tips to strengthen your relationship parents,mates and me,relationship tips

अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लें

बेहतर रिश्तों के लिए जरूरी है कि आप जो भी गलत करते हैं उसे मानें। हमेशा दूसरों को दोष देना सही नहीं है। अपनी गलतियों को स्वीकार करना सीखें। जब आपके पैरेंट्स आपको किसी बात को समझाएं तो उसे खामोशी से समझने की कोशिश करें। हमेशा जल्दबाजी में कोई तर्क देना या हताशा के साथ प्रतिक्रिया देना रिश्तों में कड़वाहट लाता है।

माता-पिता की बातों की इज्जत करें

आप अपने माता-पिता की किसी बात से सहमत नहीं भी होते हैं तो आपको कभी उन्हें इस बात का पता नहीं चलने देना चाहिए। ऐसा करने से शायद आप उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं जिससे आपके रिश्ते में सुधार आने के बजाय आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। इसलिए आपको हमेशा उनके हर बात और फैसले की इज्जत करनी चाहिए।

साथ समय बिताना जरूरी

आज की लाइफ में जब हमारे पास समय की कमी है। ऐसे में हमारे पैरेंट्स को भी अकेलापन खलता होगा। इसलिए उनको खुश रखने और रिश्तों में खुशियां भरने के लिए जरूरी है कि आप अपने माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। आपकी बातें और आपका साथ काफी कुछ बेहतर बदलाव ला सकता है। आप उनके दोस्त बन कर अपने रिश्तों में अपनेपन के रंग भर सकते हैं।

tips to strengthen your relationship parents,mates and me,relationship tips

अपनों को है प्यार की जरूरत

हर कोई प्यार और सराहना चाहता है। आपके पैरेंट्स भी इससे अलग नहीं हैं। आपके लिए केवल अपने माता-पिता के लिए प्यार महसूस करना पर्याप्त नहीं है। आपको उन्हें इसे व्यक्त करने की भी जरूरत है। जब आप उन्हें बताते हैं कि आप उनसे बेहद प्यार करते हैं और उन सभी के लिए आभारी हैं, जो उन्होंने आपके लिए कियाा है, तो इसका आपके रिश्ते पर गहरा असर पड़ता है। अपने प्यार को व्यक्त करने का एक और तरीका है वह यह कि कई जगह आप चुप रहकर उनके लिए सम्मान जताएं।

इस तरह रिश्ते औेर करीब आएंगे

इसमें कोई संदेह नहीं कि आप जीवन में कभी न कभी अपने पैरेंट्स की बातों से नाराज हुए होंगे। यह जीवन का अंग है कि कभी आप किसी से सहमत होंगे तो कभी असहमत। मगर इसके लिए किसी को कड़वाहट से प्रतिक्रिया देना किसी भी रिश्ते में कड़वाहट भर सकता है। इसलिए अपने रिश्तों को प्रेम से संवारें और जो भी आप गलत करें उसके लिए खुले मन से क्षमा मांगें। यकीन मानिए आपके रिश्ते आपके औेर करीब आएंगे और खूबसूरत बनेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत