न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों का दिमाग तेज करने में होता हैं पेरेंट्स का महत्वपूर्ण योगदान, दें इन बातों पर ध्यान

खानपान के अलावा भी बच्चों के व्यवहार में कुछ ऐसी चीजों और आदतों को शामिल करने की जरूरत हैं जो उनके दिमाग को एक्टिव बनाते हैं और मल्टीटास्किंग के लिए प्रेरित करते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह अप अपने बच्चों का दिमाग तेज करने में उनकी मदद कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Mar 2022 5:21:16

बच्चों का दिमाग तेज करने में होता हैं पेरेंट्स का महत्वपूर्ण योगदान, दें इन बातों पर ध्यान

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे बुद्धिमान बने और उनका दिमाग तेजी से काम करें। पेरेंट्स कई बार इसके लिए बच्चों को टोकते रहते हैं कि उनका काम में मन नहीं लगता हैं या दिमाग नहीं चलता हैं। ऐसे में पेरेंट्स को भी समझने की जरूरत हैं कि बच्चों का दिमाग तेज करने में आपको भी प्रयास करने पड़ेंगे और इसे उनके बचपन से ही आदत में ढालना जरूरी हैं। खानपान के अलावा भी बच्चों के व्यवहार में कुछ ऐसी चीजों और आदतों को शामिल करने की जरूरत हैं जो उनके दिमाग को एक्टिव बनाते हैं और मल्टीटास्किंग के लिए प्रेरित करते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह अप अपने बच्चों का दिमाग तेज करने में उनकी मदद कर सकते हैं।

tips to sharpen child mind,mates and me,relationship tips

पहले दिखाएं, फिर सवाल पूछें

आप बच्चे से कई तरह के सवाल पूछ सकते हैं। जैसे- आप अगर कहीं घूमने गए हैं तो वहां आपके बच्चे ने क्या-क्या देखा? उस जगह के बारे में पूछ सकते हैं? वहां कोई खास चीज थी, तो उसके बारे में पूछ सकते हैं? आपने वहां क्या खाया? आदि। इन सवालों से आपके बच्चे का दिमाग तेज होने में मदद मिलेगी और वे पिछली चीजों को नहीं भूलेगा। इसलिए आप ये कर सकते हैं।

सवाल पूछने से ना रोकें

किसी भी विषय या जानकारी को समझना उसको याद रखने का पहला चरण होता है। यदि बच्चा किसी विषय पर बार-बार सवाल पूछता है तो आप उसको हर बार प्यार से जवाब दें, क्योंकि पूछने से ही बच्चा उस विषय या जानकारी को समझता है और इसके बाद ही बच्चा उस विषय को याद रख पाता है। इससे बच्चे की सोचने की शक्ति में विकास होता है और वह चीजों को हल करना सीखता है।

घर के काम सिखाएं

बच्चों को आप घर के काम सिखा सकते हैं और उनके बारे में बता भी सकते हैं। ऐसा करने से वे एक्टिव बनने के साथ ही उनका दिमाग भी तेज होगा। आप कुछ काम कर रहे हैं, तो उन्हें उसके बारे में बताएं, आप खाना बना रहे हैं, तो जरूरत की चीजों को पकड़ने के लिए उन्हें बोलें और आखिर में उन्हीं चीजों को वापिस उनकी जगह पर रखने को कहें। ऐसा करने से उन्हें चीजें याद रहेंगी और वे कभी भूलेंगे नहीं, जिससे उनका दिमाग तेज होने में मदद मिलेगी।

tips to sharpen child mind,mates and me,relationship tips

सोचने की शक्ति बढ़ाएं

बच्चे का दिमाग तेज करने के लिए आप उसके सोचने की क्षमता को बढ़ाएं। बच्चा जो कुछ भी पढ़ता या सुनता है उसका दिमाग में एक चित्र बनता है। आप उस विषय के बारे में बच्चे से पूछे, इस पर बच्चा अपनी सोच के अनुसार जानकारी को आपके सामने रखता है। ऐसा बार-बार करने से धीरे-धीरे बच्चे की सोच में विकास होना शुरू होता है। इस क्षमता को बढ़ाने लिए आप बच्चे को छोटे-छोटे कार्य देकर उसको करने को भी कह सकते हैं।

खुद करने दें काम

अक्सर देखा जाता है कि जब बच्चे खेल लेते हैं या अपने कमरे से सोकर उठते हैं, तो उनकी मां उनके खिलौनों को संभालती हैं और उनके रूम को साफ भी करती हैं। लेकिन आपको अपने बच्चे को ये काम खुद करने देने चाहिए। उसे सीखाना चाहिए कि खेलने के बाद खिलौने कहां रखने हैं, कैसे रूम को साफ करना है आदि। इससे वे अपनी चीजों का ध्यान रखेंगे और उनका दिमाग भी चीजों को लेकर तेज होने में मदद मिलेगी।

बच्चों को प्रोत्साहित करें

बच्चे के दिमाग को तेज करने के लिए आप उससे अलग-अलग विषयों पर बात करें और उससे पूछें कि वह इस बारे में क्या सोचता है। इस तरह से बच्चे को प्रोत्साहित करने से वह जानकारियों को लंबे समय तक याद रख पाता है। यह तरीका बच्चे के दिमाग को तेज करके, उनकी सोचने की क्षमता में बढ़ोतरी करता है। साथ ही बच्चा चीजों को लंबे समय तक याद रख पाता है।

उनको खेल-खेल में पढ़ाएं और फिर पूछें

आपको बच्चों को पढ़ाना चाहिए, लेकिन आपको थोड़ा सा अलग करते हुए उन्हें खेल के जरिए पढ़ाना चाहिए। आप उन्हें नंबर्स, उनकी किताबें और आदि चीजें पढ़ा सकते हैं। इसके बाद उनसे कुछ समय बाद इन चीजों को पूछते रहें। इससे उनका दिमाग तेज होगा और वे चीजों को जल्दी से नहीं भूलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रयागराज में युवाओं के बीच राहुल गांधी, बोले- ‘दर्द, डेटा और दौलत’ समझना जरूरी
प्रयागराज में युवाओं के बीच राहुल गांधी, बोले- ‘दर्द, डेटा और दौलत’ समझना जरूरी
'पाकिस्तानी दिल से भारतीयों के दुश्मन नहीं', RSS प्रमुख मोहन भागवत ने भारत-पाक संबंधों पर दिया बड़ा बयान
'पाकिस्तानी दिल से भारतीयों के दुश्मन नहीं', RSS प्रमुख मोहन भागवत ने भारत-पाक संबंधों पर दिया बड़ा बयान
मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के मुद्दे पर बंगाल में सियासत तेज, मुर्शिदाबाद के दो सांसदों ने उठाई आवाज, शुभेंदु अधिकारी से मिले
मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के मुद्दे पर बंगाल में सियासत तेज, मुर्शिदाबाद के दो सांसदों ने उठाई आवाज, शुभेंदु अधिकारी से मिले
राघव चड्ढा की पीएम मोदी से मुलाकात, क्या पंजाब चुनाव से पहले मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?
राघव चड्ढा की पीएम मोदी से मुलाकात, क्या पंजाब चुनाव से पहले मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?
'भगवा क्यों पहना है?' प्रिया प्रकाश वॉरियर से ड्रेस के रंग पर हुआ सवाल, 'विंक गर्ल' ने दिया शांत लेकिन करारा जवाब
'भगवा क्यों पहना है?' प्रिया प्रकाश वॉरियर से ड्रेस के रंग पर हुआ सवाल, 'विंक गर्ल' ने दिया शांत लेकिन करारा जवाब
पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम योगी, प्रधानमंत्री आवास पर हुई अहम मुलाकात; कई मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद
पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम योगी, प्रधानमंत्री आवास पर हुई अहम मुलाकात; कई मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद
इजरायली मीडिया का दावा- ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की हालत बेहद गंभीर, कभी भी आ सकती है मौत की खबर
इजरायली मीडिया का दावा- ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की हालत बेहद गंभीर, कभी भी आ सकती है मौत की खबर
परिसीमन पर विजय थलपति की बैठक से विपक्ष ने बनाई दूरी, 37 सांसदों ने किया बहिष्कार
परिसीमन पर विजय थलपति की बैठक से विपक्ष ने बनाई दूरी, 37 सांसदों ने किया बहिष्कार
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए जांच के आदेश
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए जांच के आदेश
सावन में महादेव को चढ़ाएं ये खास फूल, एक फूल का फल माना जाता है हजार बिल्वपत्रों के बराबर
सावन में महादेव को चढ़ाएं ये खास फूल, एक फूल का फल माना जाता है हजार बिल्वपत्रों के बराबर
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
दिल्ली में बारिश का कहर, देवली में पार्किंग की दीवार भरभराकर गिरी; मलबे में दबकर 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त
दिल्ली में बारिश का कहर, देवली में पार्किंग की दीवार भरभराकर गिरी; मलबे में दबकर 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त
बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश
बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश