न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन तरीकों से विकसित करें बच्चों में फैसला लेने की क्षमता, संवरेगा उनका जीवन

बचपन में सभी बच्चे काफी मासूम और दुनियादारी से पूरी तरह अंजान होते हैं। लेकिन यही उचित समय हैं जब बच्चों को इन चीजों से अवगत कराया जाए ताकि वे इसके प्रति समझ विकसित करते हुए उचित निर्णय ले सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 13 Oct 2022 5:07:31

इन तरीकों से विकसित करें बच्चों में फैसला लेने की क्षमता, संवरेगा उनका जीवन

बचपन में सभी बच्चे काफी मासूम और दुनियादारी से पूरी तरह अंजान होते हैं। लेकिन यही उचित समय हैं जब बच्चों को इन चीजों से अवगत कराया जाए ताकि वे इसके प्रति समझ विकसित करते हुए उचित निर्णय ले सकें। एक शोध में यह पता चला है कि बच्चों में विचार करने और वयस्कों की तरह नैतिक फैसले लेने की क्षमता होती है। कई बार बचपन में माता-पिता प्यार दुलार में बच्चों को निर्णय लेने के प्रति सीख नहीं देते हैं जिसकी वजह से बच्चों को हर फैसला लेने के लिए अपने पेरेंट्स पर निर्भर रहना पड़ता हैं। ऐसे में पेरेंट्स को चाहिए कि बच्चों में फैसला लेने की क्षमता विकसित की जाए और यह कैसा हो सकता है, आइये जानते हैं इसके बारे में...

children,parental tips,decision making ability in children

कॉन्फीडेंस बढ़ाएं

बच्चों के अंदर डिसीजन लेने की क्षमता का विकास करने के लिए सबसे पहले उनके आत्म विश्वास को मजबूत करने की जरूरत होती है। ऐसे में घर के हर नए कामों में बच्चों की राय लेने की कोशिश करें। साथ ही बच्चों की इच्छाओं को महत्व दें। जिससे बच्चे का कॉन्फीडेंस बढ़ने लगेगा।

अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलें

हर बच्चा अपना एक कंफर्ट जोन बनाता है, जिसमें वह आराम से अपना काम करता रहता है। ऐसे बच्चा को अगर कोई नया काम सौंप दिया जाए तो वे घबरा जाते हैं और करने से मना कर देते हैं। इसलिए हमेशा उन्हें चुनौतियां को स्वीकार करना सिखाएं और आगे बढ़ें। जैसे ही बच्चे कुछ नया करना शुरू करेंगे आपके अंदर आत्मविश्वास दिखने लगेगा।

बच्चों से करें दोस्ती

कुछ पैरेंट्स बच्चों के साथ काफी सख्त व्यवहार करते हैं। जिसके चलते बच्चे पैरेंट्स के आगे खुलकर बात करने से कतराने लगते हैं। इसलिए बच्चों के साथ दोस्तों जैसा व्यवहार रखने की कोशिश करें। जिससे बच्चे आपसे खुलकर बातें कर सकेंगे और आपको भी उन्हें सही-गलत की पहचान कराने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।

सवाल करें

आपके लिए अपने बच्चों से सवाल करना इसलिए भी जरूरी हो जाता है क्योंकि इससे आपके बच्चे में बोलने और सोचने-समझने की झमता में वृद्धि होती है। ये एक तरीके का आपके बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य का व्यायाम है जो उन्हें सोचने के लिए एक्टिव करने की कोशिश करता है। आप उन्हें किसी कहानी वाली किताब को पढ़ने के लिए दें और फिर जब वो पढ़ लें तो आप उनसे उस कहानी के बारे में सवाल करें। ये बच्चों की सोच और समझ को बेहतर बनाने के साथ उनके स्तर को जांचने का भी एक बेहतर तरीका है।

children,parental tips,decision making ability in children

प्यार से समझाएं

बच्चों को आत्म निर्भर बनाने के लिए उन्हें बचपन से ही अपने छोटे-छोटे फैसले खुद करने दें। जिससे बच्चे की डिसीजन मेकिंग स्किल्स डेवलप होंगी। वहीं बच्चों के गलत फैसले पर उन्हें डांटने और फटकराने के बजाए प्यार से समझाने की कोशिश करें। जिससे बच्चे भविष्य में उस गलती को फिर नहीं दोहराएंगे।

बच्चों को करें प्रोत्साहित

बेशक बच्चों को सही फैसले लेने और हर काम बेस्ट करने की सीख देना जरूरी होता है। मगर जरूरी नहीं है कि बच्चा हर काम परफेक्शन के साथ ही करें। बच्चों से भी गलतियां होना स्वभाविक होता है। ऐसे में बच्चों को उनकी गलतियां गिनाने के बजाए उन्हें उनकी हार स्वीकार करके जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।

अखबार पढ़ने की आदत डालें

अखबार पढ़ने की आदत बच्चे, बड़े या बुजुर्ग हर किसी के लिए अच्छे होते हैं। इससे बच्चों को दुनिया में क्या चल रहा है, कैसे चल रहा है और कई बड़ी खबर के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही उनके बोलने और पढ़ने की आदत भी बेहतर बनती है। इसके अलावा अगर आपका बच्चा रोजाना अखबार को पढ़ता है तो वो अखबार में पढ़ने वाली सभी चीजों के बार में सोचने की कोशिश करता है और उन्हें अच्छी तरह से समझता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस