न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेटियां पड़ रही हैं बेटों पर भारी, इस तरह से बढ़ाएं उनका आत्मविश्वास

बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा तभी वे बिना किसी डर और भेदभाव की भावना को मन में रखे अपने लक्ष्य को हासिल कर सकेगी। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपनी बेटियों में आत्मविश्वास को बढ़ा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 30 Mar 2022 2:26:40

बेटियां पड़ रही हैं बेटों पर भारी, इस तरह से बढ़ाएं उनका आत्मविश्वास

महिला शसक्तीकरण की बात बीते कई दशक से होती आ रही हैं और बेटियां आज के समय में बेटों पर भारी भी पड़ रही हैं। लेकिन आज के इस हाईटेक दौर में भी बड़ी संख्या में ऐसी बेटियां हैं जिन्हें बेटे से कमतर आंका जाता हैं। दूसरे क्या खुद लड़कियां अपनेआप में आत्मविश्वास नहीं ला पा रही हैं। ऐसे में अपनी बेटी में आत्मविश्वास जगाने की जरूरत हैं ताकि वह समाज को मुंहतोड़ जवाब दे सकें। बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा तभी वे बिना किसी डर और भेदभाव की भावना को मन में रखे अपने लक्ष्य को हासिल कर सकेगी। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपनी बेटियों में आत्मविश्वास को बढ़ा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

tips to increase confidence of girls,mates and me,relationship tips

खुद से प्रेम करना सिखाएं

लड़कियों को आइने से बहुत प्यार होता है। उनके इस प्रेम के आड़े मत आइए। इस सहारे वो अपने शरीर से प्यार करने लगती हैं। ऐसे में वो जैसी हैं खुद को वैसा ही स्वीकारना सीखती हैं। बॉडी शेमिंग महिलाओं के आत्मविश्वास को तोड़ देती है। खुद से प्रेम करना सीखेंगी तो बॉडी शेमिंग का भाव नहीं आ पाएगा। साथ ही आप भी ध्यान रखें कि बेटी के सामने उसके रंग और रूप कि चिंता न जताएं।

खुल कर बोलने का मौका दें

इतिहास गवाह है कि ज्यादातर लड़की होने के नाते बेटियों को अपने मन की बातें कहने से रोका गया है। अब आप वो साहस बने जिससे वो अपने दिल की बात सबके सामने कहने का बल पाए। बेटी क्या चाहती है ये आप तो जानने की कोशिश करें ही उसे सबके सामने शेयर करने का आत्महविश्वास भी दें।

दें बाहर निकलने की आजादी

कितना बोलती हो? कहां जाना है? छज्जे में क्यों खड़ी होती हो? देर तक बाहर क्यों? बड़े परिचित से सवाल हैं जो अक्सर सिर्फ महिलाओं से ही किए जाते हैं। ये करके आप उन्हें सिर्फ डरना सिखाते हैं। बाहर निकलना, लोगों से बात करने की कला उन्हें शुरू से सिखाने की जरूरत है। माना कि बाहरी कारणों से आपको अपनी बेटी की सबसे ज्यादा चिंता होती है, ऐसे में आप उनपर दूसरे तरीके से नजर रख सकते हैं।

tips to increase confidence of girls,mates and me,relationship tips

जिम्मेदारी डालें

बाहर के कामों के लिए ज्यादातर बेटों को आगे किया जाता है। बेटियों से ऐसे काम मजबूरी पड़ने पर ही लिए जाते हैं। लेकिन आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए आपको ये फर्क करना बंद करना होगा। बैंक जाना, बिल जमा करना, घर के सदस्य को क्लीनिक ले जाना जैसे काम आपको शुरू से ही बेटी से भी करवाने चाहिए।

अपनी आवाज उठाना सिखाएं

बेटियों को अपने मन की बात कहने पर या अपनी आवाज उठाने पर अक्सर डांट दिया जाता है। जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास की कमी होने लगती है। ऐसे में बेटियों को कॉन्फिडेंट बनाने के लिए जरूरी है, कि उन्हें अपनी बात कहने के लिए प्रेरित किया जाए। उनके मन की बात को सुना और समझा जाये। जिससे बेटियां खुलकर अपनी बात कहना सीख सकें। साथ ही वो गलत बात के लिए अपनी आवाज को बुलंद करने की हिम्मत कर सकें। जिससे उनके साथ कुछ गलत न हो सके।

आत्मरक्षा सिखाएं

बेटी होते ही माता पिता में एक डर घर कर जाता है। वो डर है समाजिक कुरीतियों और असमाजिक तत्वों का। डर है आपका लेकिन इससे बेटी का पूरा जीवन प्रभावित होता है। उसे अहसास कराइए कि आप उसके साथ हैं। असमाजिक तत्वों से निपटने के लिए तैयारी की जरूरत है। बेटी को आत्मरक्षा के गुर देने की जरूरत है। तभी एक सशक्त महिला तैयार हो सकती है।

खुद से प्यार और सम्मान करना सिखाएं

बेटी और बेटे में सिवाय जेंडर के और कोई फर्क अब नहीं रह गया है। इसलिए उनको प्यार करें और उनका सम्मान करें। साथ ही उनको खुद से प्यार करना और खुद का सम्मान करना भी सिखाएं। जिससे वो अपनी अहमियत समझें और दूसरे भी उनका सम्मान करें। बेटियों को बताएं कि गलत बात का विरोध करना ज़रूरी है। इसके लिए अगर कोई उन्हें नापसंद भी करे, तो भी उसको इसके लिए तैयार रहना चाहिए। इससे आपकी बेटी का हौसला बढ़ेगा और वो अपने लक्ष्य की ओर बढ़ती जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती