न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रूठे बॉयफ्रेंड को मनाने के लिए आजमाए ये तरीके, रिश्तों में आएगी मधुरता

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जो रूठे बॉयफ्रेंड को मनाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Nov 2022 2:49:59

रूठे बॉयफ्रेंड को मनाने के लिए आजमाए ये तरीके, रिश्तों में आएगी मधुरता

रिश्ते में कई बार गर्लफ्रेंड नाराज होती है तो कई बार बॉयफ्रेंड। रिश्तों में प्यार भरी नोक-झोंक होना आम बात हैं। लेकिन कई बार पार्टनर की बात या कोई छोटी सी गलती दिल और भरोसे को तोड़ देती है। जिससे न चाहते हुए भी रिश्ते में दरार आ जाती है। ऐसे में समय रहते अपने पार्टनर को मना लिया जाए तो रिश्ते की मधुरता बनी रहती हैं। रिलेशनशिप में देखने को मिलता हैं कि लड़के अपनी गर्लफ्रेंड से ज्यादा देर तक रूठते नहीं हैं, लेकिन अगर वे ज्यादा नाराज हो जाते हैं तो यह चिंता का कारण जरूर बन सकता हैं। ऐसे में गर्लफ्रेंड के लिए अपने बॉयफ्रेंड को मनाना बहुत मुश्किल होता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जो रूठे बॉयफ्रेंड को मनाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

tips to handle your angry boyfriend,mates an d me,relationship tips

मूड खराब होने का कारण जानें

लड़के कई बार अपने मन में बातों को दबाकर रख लेते हैं। बढिया होगा कि आप सीधे उनसे मूड खराब होने का कारण पूछ सकती हैं। अगर आपको उनके नाराज होने के कारण के बारे में पता चल जाएगा तो आप आसानी से उन गलतियों को सुधार सकती हैं।

कुछ देर के लिए अकेला छोड़ दें

अगर वह बहुत ज्यादा गुस्से में है, परेशान है और आपसे कह रहा है कि उसे कुछ देर के लिए अकेला छोड़ दें तो उसके बात को मानना चाहिए। यह सच है कि उसे परेशान देख आप बात करना चाहेंगी, झगड़ा सुलझाना चाहेंगी लेकिन यह समय सही नहीं है। कुछ ही देर में जब उसका गुस्सा शांत हो जाए तो उससे प्यार से बात करें।

सरप्राइज दें

अगर आपके साथी का मूड खराब हो या वह किसी वजह से नाराज हो तो आप उसे सरप्राइज दे सकती हैं। आप उसके लिए कोई उपहार ले सकती हैं या उसके लिए कुछ खास चीज तैयार कर सकती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं आप उसकी पसंद के कपड़े पहन कर तैयार भी हो सकती हैं। यह सब चीजें आपके पार्टनर को अच्छी लगेंगी और वह जल्दी ही मान सकता है।

tips to handle your angry boyfriend,mates an d me,relationship tips

फूल और चॉकलेट गिफ्ट करें

लड़के अक्सर लड़कियों को चॉकलेट या फूल गिफ्ट करते हैं लेकिन यह चीजें लड़को को भी बहुत पसंद आती हैं। अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड नाराज हो तो आप उसे चॉकलेट खिला सकती हैं। कहते हैं मीठा खाने से मूड अच्छा हो जाता है और फिर आपके पार्टनर की नाराजगी तुरंत दूर हो जाएगी।

पसंदीदा खाना बनाएं

ब्वॉयफ्रेंड की नाराजगी को दूर करने के लिए आप उसके पसंद का खाना बना सकती हैं। माना जाता है कि मर्दों की खुशी का रास्ता उनके पेट से होकर गुजरता है। ऐसे में अगर आप अपने ब्वॉयफ्रेंड को पसंदीदा खाना बनाकर खिलाती हैं तो उसके मूड के ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है।

मूड ठीक हो तो चर्चा करें

उन्हें अकेले में समय देने के बाद नार्मल बातों से बात बढ़ाएं। अगर आपको लगता है कि अभी भी उनका मूड ठीक नहीं है तो झगड़े की चर्चा आज के लिए टाल ही दें। अगले दिन जब उनका मूड फ्रेश होगा तब उनसे हेल्दी डिस्कशन करें और पूछें कि वे इतना गुस्सा या नाराज क्यों हो गए थे? और इसी दौरान झगड़े का हल भी निकाल लें। इस तरह की चर्चा दोनों के रिश्ते को मजबूत बनाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत