न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिश्ते को बर्बाद कर सकती हैं असुरक्षा की भावना, इस तरह संभाले परिस्थिति

असुरक्षा की भावना रिश्ते को बर्बाद कर सकती हैं। ऐसे में आपको समझदारी दिखाते हुए रिश्ते के इस परिस्थिति को संभालने की जरूरत होती हैं। हम यहां आपको कुछ तरीके बताएंगे जिन्हे अपनाकर आप इनसिक्योरिटी की भावना को दूर कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Sep 2022 1:13:42

रिश्ते को बर्बाद कर सकती हैं असुरक्षा की भावना, इस तरह संभाले परिस्थिति

जब भी कभी आप किसी रिलेशनशिप में आते हैं तो चाहते हैं कि आप एक-दूसरे के प्रति समर्पित होते हुए रिश्ते को निभाए। रिश्ता निभाना आसान नहीं हैं और समय के साथ इसमें कई उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ता हैं। कई बार रिश्तों में ऐसे मौके आते हैं जब लोग असुरक्षा अर्थात इनसिक्योरिटी की भावना महसूस करने लगते हैं। जब हम किसी से बहुत अधिक प्यार करते हैं तो उसे लेकर इनसिक्योर होना लाजमी है। लेकिन यह एक लिमिट तक ही हो तो अच्छा हैं। असुरक्षा की भावना रिश्ते को बर्बाद कर सकती हैं। ऐसे में आपको समझदारी दिखाते हुए रिश्ते के इस परिस्थिति को संभालने की जरूरत होती हैं। हम यहां आपको कुछ तरीके बताएंगे जिन्हे अपनाकर आप इनसिक्योरिटी की भावना को दूर कर सकते हैं।

tips to handle insecurity,mates and me,relationship tips

समस्या की वजह जानें

इस समस्या का कारण कहीं आप ही तो नहीं? अपनी आदतों, स्वभाव, लाइफस्टाइल पर नजर डालें। खुद को अपने ही आईने में साफ-साफ देखने की कोशिशें करें। कहीं ऐसा तो नहीं कि आपकी आदतों ने पार्टनर को असुरक्षित महसूस कराया हो? आपने वादा नहीं पूरा किया, तय समय पर उसे कॉल नहीं किया, दोस्तों के साथ आउटिंग पर गए, पार्टनर को बताने की जरूरत नहीं समझी, आपकी फ्लर्टिंग की आदत उसे परेशान करती है? कारण तलाशें, हो सकता है पार्टनर की असुरक्षा की वजह खुद आप ही हों।

परफेक्ट होने की जिद न पकड़े

कुछ लोग अपने जीवन में परफेक्शन को बहुत ज्यादा तवज्जों देते हैं। परफेक्ट होना और अपने जीवन पर पूरा कंट्रोल होना बहुत जरूरी होता है लेकिन जब चीजें उनके मनमुताबिक नहीं चलती हैं और हर चीज उनके कंट्रोल से बाहर हो जाती है तो वह खुद को ही नुकसान पहुंचाने लगते हैं और अपने आप को छोटा महसूस करने लगते हैं। इसके साथ ही इनसिक्योरिटी जीवन में घर कर जाती है और आपका रिश्ता प्रभावित होना शुरू हो जाता है।

रिश्ते में किसी तीसरे को ना लाएं

आपके रिश्ते में इनसिक्योरिटी या जलन की भावना हो रही है तो ऐसे में किसी तीसरे को अपने रिश्ते के बीच में लाने की गलती ना करें। ऐसा करने से आपका रिश्ता और कमजोर हो सकता है। बेहतर होगा कि आप खुद अपने पार्टनर से बात करें और समझाएं।

अपने पार्टनर को दें पर्सनल टाइम दें

रिलेशनशिप का मतलब होता है प्यार,भरोसा और आजादी। हम अपने पार्टनर से प्यार और भरोसा तो कर लेते हैं लेकिन इन इसके बीच में उसकी आदादी कहीं छिन जाती है। ऐसे में आप अपने पार्टनर को पर्सनल स्पेस दें जिससे वह ना केवल आपकी कमी को महसूस करें बल्कि उसे आप की कीमत का भी एहसास हो।ऐसा करने से आपके रिश्ते में इनसिक्योरिटी की भावना दूर हो सकती है।

tips to handle insecurity,mates and me,relationship tips

ओवर थिंकिंग से बचें

कई बार हम उन चीजों पर यकीन करते हैं जो हमारी आंखों के सामने होती हैं। ऐसे में थोड़ा सा धैर्य रखने की जरूरत है और परिस्थिति को समझना भी जरूरी है। जल्दबाजी आपके रिश्ते को खराब कर सकती है। ओवर थिंकिंग से बचें।

परिवार वालों की लें मदद

कभी-कभी अपने रिश्ते में आ रही उलझन या दरारे खुद को नजर नहीं आती। ऐसे में आप किसी परिवार वाले की मदद लेकर अपनी उन उलझनों को सुलझा सकते हैं। आप उन्हें अपनी परिस्थिति बता सकते हैं। हो सकता है कि आपको अपनी उलझन में परेशानी का कोई सटीक हल मिल जाए। बेशर्त किसी ऐसे इंसान को अपना हाल बताएं जो आपकी परिस्थिति को समझें।

अपनी भावनाओं को करें सांझा

यदि आपके अंदर आपके पार्टनर को लेकर इनसिक्योरिटी की या जलन की भावना पैदा हो गई है तो सबसे पहले आप उन भावनाओं का जिक्र अपने पार्टनर से करें और उसे बताएंगे आप ऐसा क्यों सोच रहे हैं। हो सकता है कि यह आपकी कोई गलतफहमी हो। ऐसे में आपका पार्टनर इस गलतफहमी को दूर कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती