न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पति की अटेंशन पाने के लिए आजमाए ये तरीके, लेकिन जरा संभलकर

शादी का रिश्ता अपनेआप में कई उतार-चढ़ाव से भरा होता हैं जहां कई बार पति-पत्नी के रिश्ते के बीच में जिम्मेदारियां आ जाती हैं जिस वजह से दोनों एक-दूसरे पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे में रिलेशनशिप में पार्टनर्स को एक-दूसरे को समझना बहुत जरूरी होता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 31 Aug 2022 1:41:47

पति की अटेंशन पाने के लिए आजमाए ये तरीके, लेकिन जरा संभलकर

शादी का रिश्ता अपनेआप में कई उतार-चढ़ाव से भरा होता हैं जहां कई बार पति-पत्नी के रिश्ते के बीच में जिम्मेदारियां आ जाती हैं जिस वजह से दोनों एक-दूसरे पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे में रिलेशनशिप में पार्टनर्स को एक-दूसरे को समझना बहुत जरूरी होता है। एक समय के बाद पत्नियों को लगने लगता हैं कि उनके पति उन्हें इग्नोर कर रहे हैं और उनके रिश्ते में अब पहले जैसा प्यार नहीं बचा हैं। कई बार महिलाएं शक के चलते जल्दबाजी में गलत फैसले भी ले लेती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप पति की अटेंशन पाने में कामयाब होगी। लेकिन इन तरीकों का इस्तेमाल जरा संभलकर करें क्योंकि बात बिगड़ भी सकती हैं।

tips to get husband attention,husband wife relationship,relationship tips

पार्टनर की कॉल को करें इग्नोर

यह करना आपके लिए कठिन हो सकता है। इसमें असल मायने में आपके धैर्य की परीक्षा होगी, क्योंकि आप साथी के कॉल उठाना चाहेंगी, उससे बात करना चाहेंगी और उसकी आवाज सुनना चाहेंगी। लेकिन अगर आप नहीं चाहती हैं कि वे आपको हल्के में लें और चाहती हैं कि वे थोड़ी जलन महसूस करें, तो अपना समय लें और तब कॉल का जवाब दें। कभी-कभी आपका इग्नोर करना उन्हें सोच में डाल देता है कि आखिर ऐसा क्या है जिसके लिए आप उन्हें नजरअंदाज कर रही हैं। आपको उन्हें यह महसूस कराना होगा कि आपकी लाइफ में सिर्फ वही नहीं हैं, बल्कि इसके अलावा भी बहुत कुछ है।

इमोशनल माहौल बनाएं

पार्टनर का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए एक माहौल खुद से तैयार कीजिए। जब पति आपको टाइम न दे रहा हो और इस तरह का बर्ताव लगातार बना रहे, तो आपको एक सीरियस कदम उठाने की जरूरत होती है। जिस भी दिन वह घर पर रहते हों, उस दिन उनके साथ घर पर ही डिनर डेट जैसा प्लान करें। जहां उनके फेवरिट फूड और वाइन के साथ ढेर सारी कैंडल्स के बीच सिर्फ आप दोनों हों। इस दौरान आप इमोशनल होकर उन्हें कुछ ऐसी बातें कहें, जिससे उन्हें अपने प्यार का एहसास हो। उन्हें पुरानी बातें याद दिलाएं और बताएं कि आपको उन्होंने कितना हर्ट किया है। उनके टाइम न देने से आपका रिश्ता कमजोर हो रहा है।

दोस्तों के साथ करें जमकर मस्ती

सिर्फ अपने प्यार के साथ घूमने के अलावा, अपने दोस्तों के साथ भी समय बिताना जरूरी है। आपको अपने दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्लान बनाना चाहिए और यहां नो कॉल पॉलिसी के साथ जाएं जब तक इमरजेंसी की स्थिति न हो। अपने सोशल मीडिया पर एक्टिव रहें, मजेदार तस्वीरें पोस्ट करें और पार्टनर को भी अपनी मस्ती की फोटोज भेजें। उन्हें बताएं कि आपका जीवन सिर्फ उनके इर्द-गिर्द ही नहीं घूमता है बल्कि आप उनके बिना भी मस्ती कर सकती हैं।

tips to get husband attention,husband wife relationship,relationship tips

जलन महसूस कराएं

जब आपका पार्टनर आपको हल्के में लेने लगे, तो उनके द्वारा तय की गई डेट नाइट को कैंसल कर दें। किसी के लिए हर समय उपलब्ध रहना आपकी वेल्यू को उनके सामने कम कर देता है। उन्हें जलन महसूस कराने के लिए, आपको काम के बहाने अपनी कुछ डेट को स्किप करना होगा कि आपका पहले से ही दोस्तों के साथ अपना प्लान है।

अपने पुरुष दोस्त की तारीफ करना

यह थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपका पार्टनर थोड़ा जलन महसूस करे और आप पर ध्यान दे तो उसके सबसे अच्छे दोस्त या किसी अन्य करीबी दोस्त की जमकर तारीफ करें। यह उनके लिए एक वेक-अप कॉल हो सकता है कि उन्हें उन्हें अब आपके साथ चीजों को करने की जरूरत है और आपकी वैसी देखभाल करने की जरूरत है जैसे वह पहले किया करते थे, जब आपने डेटिंग शुरू की थी। यह उन्हें याद दिलाएगा कि आपको हल्के में नहीं लिया जा सकता।

मायके जाने का दें अल्टीमेटम

मैरिड लाइफ में पार्टनर्स को एक-दूसरे को अटेंशन देना जरूरी होता है। अगर आपका पति आपको बिल्कुल समय नहीं दे रहा है, तो आप भी उन्हें अटेंशन देना बंद कर दें। सब कुछ ट्राई करने के बाद जब बात न बने, तो अपने पति को घर छोड़ने का अल्टीमेटम दे दें। उनसे इस बारे में बात करें कि अगर उन्हें ऐसे ही बिजी रहना है, तो आप अब उनके साथ नहीं रहना चाहती हैं क्योंकि एक ऐसे पार्टनर के साथ रहना भी जिंदगी बर्बाद करने जैसा है जिसके पास आपके लिए वक्त न हो।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत