न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने मूडी पार्टनर के साथ इन 7 तरीकों से बैठाए तालमेल, स्मूद चलेगी रिलेशनशिप

आज इस कड़ी में हम आपको रिलेशनशिप के कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से अपने मूडी पार्टनर के साथ सही तालमेल बैठाते हुए रिलेशनशिप को स्मूद बनाया जा सके।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 11 Nov 2021 11:41:11

अपने मूडी पार्टनर के साथ इन 7 तरीकों से बैठाए तालमेल, स्मूद चलेगी रिलेशनशिप

रिलेशनशिप में दोनों पार्टनर का सही तालमेल होना बहुत जरूरी हैं ताकि रिश्ते में प्यार की मिठास बनी रहे। लेकिन कई पार्टनर ऐसे होते हैं जो मूडी स्वभाव के होते हैं और कब क्या कर जाए कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। ऐसे में दूसरे पार्टनर को स्थिति संभालने की जरूरत होती हैं ताकि रिश्ते में खटास ना पड़ जाए। आज इस कड़ी में हम आपको रिलेशनशिप के कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से अपने मूडी पार्टनर के साथ सही तालमेल बैठाते हुए रिलेशनशिप को स्मूद बनाया जा सके। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

खुद को उदासी से बचाएं

किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए खुद का मजबूत होना जरूरी है। अगर आपका पार्टनर मूडी है, तो इस बात से खुद उदास और निराश न हों। बल्कि यह जानकर भी अपनी लाइफ को नॉर्मल बनाएं। खुद का ध्यान रखें और हंस कर जीने की कोशिश करें।

relationship tips,relationship tips in hindi,moody partner

मूड खराब होने वाली बातों पर बात न करें

अगर आपके पार्टनर का मूड खराब बात-बात पर होता है, तो उनके मूड खराब होने पर उनसे बात न करें। बाद में जब मूड ठीक हो जाए, तो बात करने की कोशिश करें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कोई सीरियल बात पर अगर आपके पार्टनर का मूड खराब है या वह तनाव में है, तो उस बात को दोहराएं नहीं और उस बात को उसी समय खत्म करना ही आपके लिए बेहतर होगा।

अपने रिश्ते को बनाए परफेक्ट

रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक-दूसरे के प्रति त्याग की भावना होना जरूरी होता है। अगर आप अपने पार्टनर के प्रति पूरी तरह के समर्पित हैं, तो वे भी आपको समझेंगे और आपका ख्याल रखने की कोशिश करेंगे। रिश्ते को परफेक्ट बनाने के लिए दोनों एक-दूसरे को पूरा समय दें।

घर के माहौल को बनाएं खुशनुमा

पार्टनर मूडी है, तो खुद को खुश रखें। साथ ही अपने आसपास के माहौल को भी खुशनुमा बनाएं। घर में किच-किच होने से लोगों को मूड और भी ज्यादा खराब होता है। ऐसे में मूडी पार्टनर को सही करने के लिए आसपास के माहौल को बेहतर करना जरूरी होता है।

relationship tips,relationship tips in hindi,moody partner

पार्टनर की जरूरतों को समझें

कई बार एक-दूसरे को न समझने के कारण भी लोगों में तनाव पैदा होता है। हालांकि, हो सकता है कि मूडी पार्टनर से बात करने के दौरान समझ नहीं आता है कि उससे क्या बात करें और क्या नहीं। ध्यान रखें कि हर पार्टनर को केयर की जरूरत होती है। अगर आपका पार्टनर अकेला ही वर्क लोड ले रहा है, तो उनकी केयर करें। काम के दौरान उनकी बातों का ध्यान रखें। काम के दौरान आपकी जरूरत न हो, तो उस समय उनके आसपास न रहें और उन्हें अकेला छोड़े दें। ऐसे में वे कुंठा से बाहर निकल पाएंगे। इसके अलावा अगर आपके पार्टनर का मन उखड़ा-उखड़ा है, तो उनकी उदासी को दूर करने की कोशिश करें। उनसे बार-बार सवाल न करें। किसी भी बात को शांत तरीके से निपटाया जा सकता है, ये बात कभी न भूलें।

पार्टनर को दें सहानुभूति

अगर किसी कारण से आपका पार्टनर असुरक्षित महसूस कर रहा है, तो उन्हें नेगेटिव बातें कहने के बजाय उन्हें सुरक्षित महसूस कराएं। उनके साथ रहें और उन्हें सहानुभूति दें।

खुद रहें मस्त

अगर आपका पार्टनर ज्यादा ही मूडी है, तो खुद मस्त रहने की कोशिश करें। समाज का सोचने से अच्छा है, खुद का सोचें। किसी के व्यवहार और स्वभाव की वजह से आप अपनी लाइफ खराब न करें। साथ ही हो सके, तो अपने पार्टनर का भी नजरिया बदलने की कोशिश करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर