न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

करना चाहते हैं लव मैरिज लेकिन घर वाले नहीं हैं तैयार, इन तरीकों से करें उन्हें राजी

कई पेरेंट्स ऐसे हैं जो अपने बच्चों की लव मैरिज के लिए तैयार नहीं होते हैं और बच्चे उन्हें मनाने में लगे रहते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से अपने माता-पिता को लव मैरिज के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 26 Oct 2021 6:14:08

करना चाहते हैं लव मैरिज लेकिन घर वाले नहीं हैं तैयार, इन तरीकों से करें उन्हें राजी

माता-पिता के लिए उनके बच्चों की शादी एक महत्वपूर्ण फैसला होती हैं जिसमें वे ही अपने बच्चे के लिए पार्टनर का चुनाव करना पसंद करते हैं क्योंकि इस मामले में बच्चों के फैसलों पर पेरेंट्स को बहुत कम भरोसा होता हैं। वर्तमान समय में भी समाज में लव मैरिज को तिरछी नजरों से देखा जाता हैं। कई पेरेंट्स ऐसे हैं जो अपने बच्चों की लव मैरिज के लिए तैयार नहीं होते हैं और बच्चे उन्हें मनाने में लगे रहते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से अपने माता-पिता को लव मैरिज के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी।

बताएं पार्टनर भी है शादी के लिए तैयार

अकसर आपने देखा होगा कि जब भी पेरेंटेस के सामने प्रेम विवाह की बात रखते हैं तो उनके सवाला में एक सवालों में एक सवाल ये भी होता है कि क्या वो शादी के लिए तैयार है। ऐसे में आप अपने परिवार वालों को बताए कि इस प्रस्ताव में दोनों की रजामंदी है। और अगर आपका पार्टनर ही शादी के लिए तैयार नहीं है तो परिवार वालों से अपने रिलेशनशिप के बारे में बताने का कोई फायदा नहीं है।

relationship tips,relationship tips in hindi,love marriage tips

लव मैरिज की बात करने से नकारात्मक लोगों से बनाएं दूरी

कभी-कभी पेरेंट्स आपके रिश्ते से खुश होते हैं लेकिन उनके आस-पास ऐसे लोग मौजूद होते हैं जो लव मैरिज के खिलाफ होते हैं। ये लोग आपके पेरेंट्स की सोच भी बदल सकते हैं। ऐसे में इन लोगों के सामने प्रेम की बात करना सही नहीं होता। आप जब भी अपने पार्टनर के बारे में घरवालों के बताएं तो नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाएं। वरना ऐसे लोग आपका बना बनाया काम खराब कर सकते हैं।

धैर्य से लें काम


लव मैरिज के लिए घर वालों को राजी करना थोड़ा सा मुश्किल होता है लेकिन ऐसी परिस्थिति में धैर्य रखना बेहद जरूरी है। जल्दबाजी से काम खराब हो सकता है। ऐसे में आप सकारात्मक माहौल बनाने के साथ-साथ थोड़ा इंतजार करें। अगर आप नकारात्मक माहौल में शादी की बात करेंगे तो हो सकता है कि बात बनने की जगह बिगड़ जाए। ऐसे में खुशी वाले माहौल में ही अपने लव मैरिज की बात करें और अगर पार्टनर को जल्दबाजी में परिवार वालों को सामने ना लाएं।

relationship tips,relationship tips in hindi,love marriage tips

एक बार दोनों को जरूर मिलवाएं

कभी कभी लाख समझाने के बाद भी माता-पिता लव मैरिज के लिए तैयार नहीं होते। ऐसे में आप अपने पेरेंट्स से कहें कि वे एक बार आपके पार्टनर से मुलाकात जरूर करें। ऐसे में आप एक मीटिंग रखवाएं। और किसी भी तरीके से अपने पेरेंट्स को मनाकर उस जगह लेकर जाएं जहां आपका पार्टनर पहले से मौजूद हो। कोशिश करें कि आपका पार्टनर पहले ही मीटिंग स्थल पर पहुंच जाए। उसके बाद खुद अपने पार्टनर को ये फैसला लेने दें कि आपकी पंसद कैसी है।

परिवारों वालों को पहले से ही दें संकेत


अगर आप किसी से बेहद प्यार करते हैं और उसके साथ शादी करना चाहते हैं तो ऐसे में एक-साथ उस इंसान को माता-पिता के सामने ले आना शॉकिंग हो सकता है ऐसे में आप घर पर थोड़े से संकेत देना शुरू करें और कुछ ऐसी गतिविधियों को अपनाएं जिससे माता-पितो को लगे कि आप शादी के लिए तैयार हैं। ऐसा करने से घरवाले आपके द्वारा दिए संकेत समझ जाएंगे और खुद ही आपसे इस विषय पर चर्चा करेंगे।

relationship tips,relationship tips in hindi,love marriage tips

सकारात्मक माहौल में करें बात

जब आपको लगे कि आपके घर का माहौल सही है तो ऐसे मौके पर आप अपने पार्टनर को परिवार वालों से मिलवाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि खुशी वाले माहौल में परिवार वाले आपके पार्टनर की सकारात्मक चीजों पर ज्यादा गौर करेंगे। हालांकि ऐसे में आप की अहम जिम्मेदारी है कि आप अपने पार्टनर और उसके परिवार के बीच में सही तालमेल बैठाएं। साथ ही माहौल को लाइट करने के लिए और बातों को आगे बढ़ाने के लिए आप प्रयास करते रहें।

दूसरों का दें उदहारण


अगर आपके घर में किसी की लव मैरिज हुई है या आपके दोस्तों में किसी की लव मैरिज हुई है तो ऐसे में आप अपने परिवार वालों का उनका उदाहरण दे सकते हैं। ऐसा करने से परिवार वालों को आप की पसंद पर भरोसा बनेगा। साथी ही वे लव मैरिज को गलत नजरिये से भी नहीं देखेंगे। इसके अलावा वह आपकी बात को सही ढंग से समझेंगे। लेकिन हो सकता है कि माता-पिता ऐसी परिस्थति में आपसे असफल लव मैरिज के उदहारण दें तो ऐसे में आप माता-पिता को असफल मैरिज के कारणों को गिनवाएं और उन्हें ये आशवासन भी दें कि आप ये गलतियां नहीं दोहराएंगे।

किसी दूसरे की ले सकते हैं मदद


अगर आप अपने परिवार वालों से खुलकर इस विषय पर बात नहीं कर सकते हैं या आपको वे मैरिज जैसे विषय पर बात करने में शर्म आ रही है तो आप ऐसे में भाई बहन या किसी दोस्त की मदद ले सकते हैं। लेकिन जिसे भी ये जरूरी बात बता रहे हैं वो गलत तरीके से आपकी बात को परिवार वालों के सामने ना रखें इस चीज़ का ध्यान रखना भी आपकी ही जिम्मेदारी है। दूसरों की मदद से पेरेंट्स तक बात आसानी से पहुंचाई जा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत