न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चे और पिता के बीच के रिश्ते को बनाएं और मजबूत, काम आ सकती है ये टिप्स

पिता को हमेशा से ही ईश्वर का स्थान दिया गया है और बच्चों की ज़िन्दगी में उनके पिता की बहुत ही अहम जगह होती है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति के लिए एक अच्छा पिता होना बहुत जरूरी हो जाता है।

Posts by : Karishma | Updated on: Fri, 01 Jul 2022 6:31:08

बच्चे और पिता के बीच के रिश्ते को बनाएं और मजबूत, काम आ सकती है ये टिप्स

पिता को हमेशा से ही ईश्वर का स्थान दिया गया है और बच्चों की ज़िन्दगी में उनके पिता की बहुत ही अहम जगह होती है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति के लिए एक अच्छा पिता होना बहुत जरूरी हो जाता है। एक अच्छा पिता बनकर ही आप अपने बच्चों के बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं, क्योंकि एक आदर्श पिता में अनुशासन, प्यार और दोस्ती का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है। एक अच्छा पिता बनना बेशक आसान नहीं है। फिर भी इस दिशा में एक व्यापक कदम तो उठाया ही जा सकता है। इस आर्टिकल जरिए हम आपको एक अच्छा पिता बनने की कुछ टिप्स दे रहे हैं। यह टिप्स आपके काफी काम काम आ सकते है।

father,father relationship,perfect father

अपने बच्चों के साथ को बनाये यादें

किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे कीमती उसकी यादें होती है जिन्हे वह ज़िन्दगी भर सहज कर रखता है। अगर आप एक अच्छे पिता बनना चाहते है तो आपको यह ध्यान रखने की जरूरत है कि बच्चों के यादगार लम्हों का हिस्सा जरूर बनें। चाहे उनका पहली बार चलना हो या स्कूल का पहला दिन या फिर ग्रेजुएशन सेरेमनी, आपको उनके यादगार पलों में साथ रहकर उस पल का साक्षी बनना है।

बच्चों के साथ समय बिताए

बच्चों के लिए माता-पिता के साथ से बढ़कर और कुछ नहीं हो सकता। आप चाहें कितने भी व्यस्त रहते हों या दुनिया में आपकी शख्सियत कितनी भी बड़ी क्यों न हो, आपके बच्चे से ज्यादा आपकी जरूरत किसी को नहीं है। ऑफिस से आकर बच्चों के साथ बैठें, उनके साथ पार्क जाएं, उनकी पसंदीदा फिल्म देखें। अच्छे पिता बनने के तरीकों में उनके साथ बिताने वाले पलों को भी अपने रोजाना के शेड्यूल में शामिल करना जरूरी है।

father,father relationship,perfect father

बच्चे के साथ बनाए मजबूत कनेक्शन

एक अच्छा पिता बनने के लिए आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि हर बच्चे के लिए यादगार पलों का चुनाव अलग-अलग हो सकता है। अपने बच्चों के यादगार पलों को जानने और समझने के लिए उनके साथ आपका कनेक्शन मजबूत होना बहुत जरूरी है। इसके लिए उनकी परेशानियों, चिंता, खुशी के कारणों को बारीकी से समझें और साथ दें। बच्चों के साथ अपने मन की बातें करना भी आपके और बच्चे के मध्य के रिश्ते को मजबूत बनाएगा।

प्यार से समझाए

बच्चे से अगर कोई गलती हो जाती है तो एक पिता का फर्ज होता है कि उसे प्यार से समझाए।एक अच्छे का पिता का यह गुण होता है कि वह अपने बच्चों की बैड हैबिट्स या गलती के लिए उन्हें टोकते है। मगर, इसका यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि बच्चों को बात-बात पर डांटना शुरू कर दिया जाए। ऐसा करना बच्चों के मासूम मन को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में किसी भी गलती पर बच्चों को प्यार से समझाएं कि उनके द्वारा किया गया काम गलत है। अक्सर होता है कि बच्चों की गलती पर पिता गुस्से में चिल्ला देते हैं या फिर पिटाई कर देते हैं। ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं है। इसका सीधा असर बच्चे की मानसिक व भावनात्मक स्थिति पर पड़ता है।ऐसे में एक अच्छा पिता होने के नाते इस काम को किसी भी स्थिति में करने से बचना चाहिए।

father,father relationship,perfect father

फैमिली के साथ बनाए घूमने का प्लान

एक अच्छे पिता को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वे अपने परिवार और बच्चों को खुश रखें जिनमें परिवार के साथ घूमना भी काफी अहम माना जाता है। आपको समय निकालकर बच्चों और फैमिली के साथ घूमने के लिए जाना चाहिए। इससे आपके बच्चे काफी खुश होंगे और उनमें प्रति लगाव भी बढ़ेगा। ध्यान रखें कि यह खुशी का अनुभव सिर्फ आप ही दे सकते हैं। साल में एक या दो बार किसी पहाड़ी क्षेत्र या फिर घूमने की जगह जाना काफी बेहतर विकल्प माना जाता है। ऐसा करने से आपको बच्चों के साथ समय बिताने का मौका तो मिलता ही है, साथ ही आप इसी बहाने बच्चों के थोड़ा और करीब आ सकते हैं।

बच्चों को प्रेरित करें

एक पिता द्वारा अपने बच्चों को प्रेरित करना बहुत ख़ास होता है। बच्चों को छोटे-छोटे और अच्छे कामों के बारे में सिर्फ सिखाने या बताने से कुछ नहीं होगा। जरूरी है कि उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए उनके छोटे-छोटे काम के लिए कुछ उपहार भी दिए जाएं। जब आप ऐसा करेंगे और अपने बच्चों को उपहार देंगे तो वह खुश तो होंगे ही, साथ ही अच्छे कामों को करने की दिशा में बढ़ने के लिए प्रेरित भी होंगे। उपहार के रूप में आप टॉफी-चॉकलेट से लेकर उन्हें घुमाने ले जाने तक या उनकी पसंद का कोई भी काम कर सकते हैं। ध्यान रखें, दिया जाने वाला उपहार उचित होना चाहिए, न ही छोटा और न ही अधिक बड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत