न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर वालों को करना चाहते हैं लव मैरिज के लिए तैयार, करें इन बातों पर गौर

समय तेजी से बढ़ रहा है लेकिन जब बात शादी की आती है तो माता-पिता इस मामले में बच्चों के फैसलों पर भरोसा कम ही करते हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Jun 2023 3:11:11

घर वालों को करना चाहते हैं लव मैरिज के लिए तैयार, करें इन बातों पर गौर

समय तेजी से बढ़ रहा है लेकिन जब बात शादी की आती है तो माता-पिता इस मामले में बच्चों के फैसलों पर भरोसा कम ही करते हैं। अपनी पसंद से शादी करना आज भी किसी टफ टास्क से कम नहीं होता क्योंकि कोई भी माता-पिता ये नहीं चाहते कि उनका बच्चा शादी जैसे मामले में उनकी पसंद की बजाय अपनी पसंद चुने। समय के साथ दुनिया तो बदली, लेकिन प्रेम विवाह को आज भी पूरी तरह से मान्यता नहीं मिली है। भारत में आज भी जितना आसान किसी से प्यार करना होता है, उतना ही मुश्किल उससे शादी करना होता है। अगर आप भी किसी से प्यार करते हैं, लेकिन पेरेंट्स को बताने में झिझक हो रही है, तो ये खबर आपके लिए ही है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह अपने घर वालों को लव मैरिज के लिए मनाया जा सकता हैं जिसमें पेरेंट्स और आपकी, दोनों की ख़ुशी शामिल हो। आइये जानते हैं इसके बारे में...

convince parents for love marriage,tips for convincing parents,love marriage advice,convince parents for inter-caste marriage,convincing parents for marriage,parental approval for love marriage,tips to convince parents for marriage,strategies for convincing parents,love marriage negotiation,convincing parents for relationship acceptance

पैरेंट्स को पहले से इशारा करना शुरू कर दें

अक्सर कपल्स इस तरह की गलती कर बैठते हैं कि वे आखिरी वक्त में अपने घरवालों को बताते हैं कि उन्हें कोई पसंद है और उससे शादी करना चाहते हैं। आपको यह समझना होगा कि पैरेंट्स अचानक से एक नई बात सुनने के बाद उसके लिए आसानी से नहीं मान सकते हैं। इसलिए आप उन्हें शॉक देने के बजाय पहले से ही थोड़े संकेत देना शुरू कर दें। कुछ ऐसी चीजें करें जिससे उन्हें इस बात का अंदाजा लगने लगे कि आपकी जिंदगी में कोई लड़की है और आप उसे अपना लाइफ पार्टनर बनाना चाहते हैं। इससे आपके घरवालों को झटका नहीं लगेगा और हो सकता है कि वे खुद से आपसे बात करें।

मिलाए एक अच्छे दोस्त की तरह

पार्टनर को अपने पैरेंट्स से पहले एक अच्छे दोस्त की तरह ही मिलवाएं ताकि वह आपके घरवालों के साथ थोड़ा घुलमिल जाए। ऐसा करते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि इस दौरान आप हर जरूरी बात को भी पार्टनर और घरवालों के साथ शेयर करें ताकि उनके बीच बॉन्डिंग बन सके।

convince parents for love marriage,tips for convincing parents,love marriage advice,convince parents for inter-caste marriage,convincing parents for marriage,parental approval for love marriage,tips to convince parents for marriage,strategies for convincing parents,love marriage negotiation,convincing parents for relationship acceptance

घर में बनाएं माहौल

अगर आप किसी से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं, तो उसके बारे में घर में पॉजिटिव माहौल बनाएं। इसके लिए आप पेरेंट्स के सामने अपनी गर्लफ्रेंड की अच्छी आदतों का जिक्र कर सकते हैं। साथ ही समय-समय पर उसकी तारीफ कर सकते हैं। इससे आपकी पार्टनर की अच्छी इमेज आपके पेरेंट्स के सामने बनेगी। ऐसे में जब भी आप लव मैरिज करने की बात करेंगे तो आपके पेरेंट्स हामी भर सकते हैं।

सकारात्मक माहौल में करें बात

जब आपको लगे कि आपके घर का माहौल सही है तो ऐसे मौके पर आप अपने पार्टनर को परिवार वालों से मिलवाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि खुशी वाले माहौल में परिवार वाले आपके पार्टनर की सकारात्मक चीजों पर ज्यादा गौर करेंगे। हालांकि ऐसे में आप की अहम जिम्मेदारी है कि आप अपने पार्टनर और उसके परिवार के बीच में सही तालमेल बैठाएं। साथ ही माहौल को लाइट करने के लिए और बातों को आगे बढ़ाने के लिए आप प्रयास करते रहें।

अपने करीबी को लें कॉन्फिडेंस में

परिवार में जो आपके सबसे करीब हो उसे इस बात के बारे में बताएं जैसे, कई लोग अपने भाई या बहन से बहुत क्लोज होते हैं तो कुछ लोग आपनी भाभी को अपना राजदार बनाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ है तो पहले अपने उस फैमिली मेंबर से राय मशवरा कर लें ताकि वह आपके पैरेंट्स को राजी करने में आपकी मदद कर सके।

convince parents for love marriage,tips for convincing parents,love marriage advice,convince parents for inter-caste marriage,convincing parents for marriage,parental approval for love marriage,tips to convince parents for marriage,strategies for convincing parents,love marriage negotiation,convincing parents for relationship acceptance

सामने रखें सफल लव मैरिज के उदाहरण

जब मां-बाप को लव मैरिज के लिए मनाने जाएं, तो कुछ सफल लव मैरिज के उदाहरण भी उनके सामने रखें। लव मैरिज के कुछ प्रभावी फायदें भी बताएं, जिससे पेरेंट्स आप पर भरोसा करने लगें। जब तक पेरेंट्स को यह न लगने लगे कि आप सही कह रहें, तब तक समय-समय पर अपनी बात उनके सामने सही ढंग से रखते रहें।

नकारात्मक लोगों से बनाएं दूरी

कभी-कभी पेरेंट्स आपके रिश्ते से खुश होते हैं लेकिन उनके आस-पास ऐसे लोग मौजूद होते हैं जो लव मैरिज के खिलाफ होते हैं। ये लोग आपके पेरेंट्स की सोच भी बदल सकते हैं। ऐसे में इन लोगों के सामने प्रेम की बात करना सही नहीं होता। आप जब भी अपने पार्टनर के बारे में घरवालों के बताएं तो नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाएं। वरना ऐसे लोग आपका बना बनाया काम खराब कर सकते हैं।

न करें देरी

आमतौर पर शादी की उम्र होते ही पेरेंट्स अपने दोस्तों व रिश्तेदारों से अपने बेटे या बेटी की शादी की बातें करने लगते हैं। वो ऐसा करें, इससे पहले ही उन्हें अपने प्यार के बारे में बता दें और लव मैरिज की इच्छा भी जाहिर कर दें। ऐसा करने से माता-पिता का समय भी बचेगा और उन्हें रिश्तेदारों के सामने बाद में अपनी बात से मुकरने जैसी शर्मिंदगी भी नहीं सहनी पड़ेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती