न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

खेल-खेल में छोटे बच्चों के लिए खतरा बन सकती हैं ये 5 चीजें, रखें उनकी पहुंच से दूर

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें बच्चों की पहुंच से दूर ही रखना चाहिए। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 05 Mar 2022 1:41:26

खेल-खेल में छोटे बच्चों के लिए खतरा बन सकती हैं ये 5 चीजें, रखें उनकी पहुंच से दूर

जब भी कभी घर में नया मेहमान आता हैं अर्थात कोई नवजात बच्चा आता हैं और जब वह घूमने-फिरने लगता हैं तो पेरेंट्स उसकी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखते हैं कि कहीं उसे कोई चोट नहीं लग जाए। देखा जाता हैं कि बच्चे घूमते-घूमते अपने आसपास की कुछ चीजों को मुंह में ले लेते हैं। अक्सर बच्चे खिलौने से हटकर आम जीवन में काम आने वाली चीजें मुंह में लेते हैं। ऐसे में पेरेंट्स को ख्याल रखने की जरूरत हैं कि उनके हाथ कोई ऐसी चीज ना लग जाए जो उनको नुकसान पहुंचा दे। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें बच्चों की पहुंच से दूर ही रखना चाहिए। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में...

things to keep out of reach from children,mates and me,relationship tips


सेल फोन

आजकल छोटे बच्चे भी सेल फोन को लेकर काफी उत्साहित रहते है और किसी के हाथ में फोन देखकर उससे लेने या खेलने का प्रयास करते हैं। सेल फोन को कहीं पर भी रखे जाने के कारण और हाथों के संपर्क में आने पर इसमें कीटाणु के पनपने की संभावना बनी रहती है। कई बार बच्चे सेल फोन को मुंह में ले लेते हैं, जिससे नुकसान हो सकता है। इसके अलावा अगर आप बच्चे की जिद्द के कारण उन्हें खाते समय या रोते वक्त फोन देते हैं, तो ये उनकी आंखों को कमजोर बना सकता है। कोशिश करें कि उन्हें खिलाते समय या रोने पर उनसे बात करें या खुद खेलने की कोशिश करें।

टीवी रिमोट

बच्चे टीवी रिमोट के रंगीन बटन को देखकर काफी उत्साहित होते हैं। वह रिमोट को अपने हाथों में पकड़ने की कोशिश करते है और आपको भी बच्चे के हाथ में रिमोट देने में कोई नुकसान नजर नहीं आता है लेकिन आपको बता दें कि बच्चे हर चीज को सबसे पहले अपने मुँह में लेने की कोशिश करते हैं और रिमोट हाथ में आने पर वे इसे भी लगातार चबाते हैं। इससे बैटरी मुँह में डालने या इसके छोटे-छोटे बटन निगलने का खतरा रहता है। रिमोट चबाने के कारण टूटकर निकलने वाले प्लास्टिक के छोटे टुकड़े भी बच्चे के लिए उतने ही खतरनाक हो सकते हैं और इससे बच्चे को चोकिंग होने का खतरा हो सकता है।

things to keep out of reach from children,mates and me,relationship tips

पेन और मार्कर

कई बार हम घर में पेन और मार्कर ईधर-उधर रखकर छोड़ देते हैं। ये उन घरेलू चीजों में से एक हैं, जिनका उपयोग बच्चों के लिए खिलौने के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि ये नॉन टॉक्सिक होते हैं, लेकिन इससे बच्चे को चोट लगने का खतरा रहता है, बच्चा पेन की निब से खुद को घायल कर सकता है या पेन से निकलने वाली स्याही बच्चे के मुंह में चली जाए, तो इससे बच्चे को नुकसान हो सकता है। कोशिश करें कि पेन और मार्कर जैसी चीजें हमेशा बच्चे से दूर रखें या ऊपर रखने का प्रयास करें।

चाबियां

चाबियों के खनकने की आवाज बच्चे को आकर्षित करती है और वह उनसे खेलने की कोशिश करते है। बच्चे खिलौने के रूप में चाबियों का सबसे आसानी से उपयोग कर सकते है इसलिए इसे हमेशा ऊपर या चाबियों की सही जगह पर रखें। दरअसल चाबियां पीतल से बनी होती हैं, जिनमें थोड़ी मात्रा में लेड मौजूद होता है। छोटे बच्चे ऐसी चीजें निगल सकते हैं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके अलावा चाबियों को चूसने के दौरान भी बच्चे के मुंह पर चोट लग सकती है। खेलते-खेलते बच्चा इसे कहीं फेंक भी सकता है, जिसके बाद इसे ढूंढना आपके लिए मुश्किल हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत