न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्किंग कपल्स के लिए बेस्ट है ये टिप्स, लाइफ होगी सही मैनेज

वर्किंग कपल्स को अक्सर काम के साथ-साथ घर और रिश्तों को भी बैलेंस करना होता है। वहीं काम और परिवार के बीच में तालमेल न बिठाने के कारण आपको डेली लाइफ में कई चैलेंजेस का भी सामना करना पड़ सकता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Nov 2022 4:25:04

वर्किंग कपल्स के लिए बेस्ट है ये टिप्स, लाइफ होगी सही मैनेज

आजकल की मॉर्डन लाइफस्टाइल में वर्किंग कपल्स का कल्चर काफी आम हो गया है। ऐसे में हसबैंड और वाइफ दोनों को ही दिन का अधिकतर समय ऑफिस में बिताना पड़ता है। जिसके चलते प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को मैनेज करना कई लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। वर्किंग कपल्स को अक्सर काम के साथ-साथ घर और रिश्तों को भी बैलेंस करना होता है। वहीं काम और परिवार के बीच में तालमेल न बिठाने के कारण आपको डेली लाइफ में कई चैलेंजेस का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि अगर आप दोनों ही वर्किंग हैं और काम की वजह से आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तो कुछ आसान तरीकों से आप लाइफ को इजी बना सकते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे लाइफ मैनेजमेंट टिप्स लेकर आए है , जिसे फॉलो करके आप अपनी जिंदगी को खुलकर एन्जॉय कर सकते हैं।

these tips are best for working couples,life will be managed properly,mates and me,relationship tips

जेन्डर को अवॉइड करे

कई बार घर के काम सिर्फ महिलाओं पर और बाहर के काम पुरुषों पर निर्भर होते हैं। लेकिन वर्किंग कपल्स के लिए यह फॉर्मूला बिल्कुल गलत साबित होता है। ऐसे में किसी भी काम को जेन्डर के आधार पर बांटने से अच्छा है कि घर के सारे काम एक साथ खत्म कर लें। इससे न सिर्फ आपका काम जल्दी खत्म हो सकता है बल्कि आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय भी बिता सकते हैं।

छुट्टी का आनंद लें


कई बार वर्किंग कपल छुट्टियां घर में आराम से बिताना पसंद करते हैं। लेकिन अपने पार्टनर के साथ संबंध सुधारने के लिए आप उन्हें कहीं बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। आप अपने बोरिंग रिश्ते को एक खुशहाल रिश्ते में बदल सकते हैं खासकर वीकेंड पर या महीने में एक बार अपने पार्टनर के साथ घूमकर

these tips are best for working couples,life will be managed properly,mates and me,relationship tips

घर और ऑफिस को मिक्स करने से बचें

कुछ लोग घर में ऑफिस का काम लेकर बैठ जाते हैं और हर समय सिर्फ ऑफिस के काम की बातें करते रहते हैं.। मगर आपकी इस आदत से पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ खराब हो सकती है। इसलिए ऑफिस टाइम के बाद बाकी के समय में सिर्फ परिवार पर फोकस करना बेहतर रहता है।

लड़ाई को नजरअंदाज करें

कपल्स के बीच में छोटी-छोटी लड़ाई और झगड़े होना आम बात है।मगर इन झगड़ों को बिना वजह खींचने से आपका रिश्ता कमजोर हो जाता है।साथ ही इससे आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर भी बुरा असर पड़ता है।इसलिए पार्टनर के साथ हुए लड़ाई और झगड़ों को जल्दी से जल्दी हल कर लेना बेहतर रहता है।

these tips are best for working couples,life will be managed properly,mates and me,relationship tips

फैमली की केयर करें

वर्किंग कपल्स के पेरेंट्स बनने के बाद उनकी जिम्मेदारियां बढ़ जाती है. ऐसे में बच्चे की देखभाल सिर्फ माता या पिता पर निर्भर नहीं करती है। इसलिए काम के साथ बच्चे का भी मिलकर ख्याल रखें. वहीं समय मिलने पर फैमली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना न भूलें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत