न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों का दिल दुखा सकती हैं पेरेंट्स की कही ये बातें, डालती हैं आपके रिश्ते पर प्रभाव

ऐसे में जो बातें आप अपने लिए नहीं सुनना चाहते, वैसी बातें आप बच्चे से बोलने से पहले सोच लें। आज इस कड़ी में हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको अपने बच्चों से कभी नहीं बोलनी चाहिए।

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 07 Dec 2022 1:32:14

बच्चों का दिल दुखा सकती हैं पेरेंट्स की कही ये बातें, डालती हैं आपके रिश्ते पर प्रभाव

बच्चों को पालना कोई आसान काम नहीं हैं, यह सभी पेरेंट्स जानते हैं और मानते हैं। उनकी खुशी का ख्याल रखते हुए उन्हें नैतिक जिम्मेदारियों के साथ एक अच्छा इंसान बनाने की चाहत हर पेरेंट्स की होती हैं। लेकिन कई बार पेरेंट्स अपनी इस चाहत में बच्चों से कुछ ऐसी बातें बोल देते हैं जो उनके दिल को दुखाने का काम करती हैं और इसका असर आपके रिश्ते पर पड़ता हैं। जी हां, माता-पिता के कुछ ताने ना सिर्फ बच्चों को हर्ट कर सकते हैं बल्कि इससे बच्चे बिगड़ने भी लगते हैं। ऐसे में जो बातें आप अपने लिए नहीं सुनना चाहते, वैसी बातें आप बच्चे से बोलने से पहले सोच लें। आज इस कड़ी में हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको अपने बच्चों से कभी नहीं बोलनी चाहिए।

these things said by the parents can hurt the children,it affects your relationship,mates and me,relationship tips

बच्चों को न कहें बेवकूफ

कुछ पैरेंट्स बच्चों को हर बात पर बेवकूफ कहते रहते हैं। बेशक पैरेंट्स के लिए बेवकूफ शब्द काफी नॉर्मल होता है। मगर इससे बच्चों का आत्मविश्वास कम होने लगता है और बच्चे कुछ समय में खुद को दूसरों से कम आंकना शुरू कर देते हैं।

तुम्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए

यह बहुत ही गलत वाक्य है। इस तरह की बात करना बच्चों पर नकारात्मक असर डालता है। कई बच्चे होते हैं, जो दूसरों की अनदेखी करके अपने काम करते जाते हैं। शैतानियां करने से पीछे नहीं हटते। लेकिन इस तरह के शब्द कहने से बेहतर है कि आप उसे बैठकर शांति से उसकी गलती का अहसास दिलाएं। उसे बताएं कि अच्छे और बुरे में क्या अंतर है।

these things said by the parents can hurt the children,it affects your relationship,mates and me,relationship tips

सिरदर्द बन गए हो तुम

कई बार हम थके होते हैं या स्ट्रेस में होते हैं और ऐसे में बच्चों की छोटी सी गलती भी हमें परेशान कर जाती है। ऐसे में अक्सर हम इस तरह के वाक्य बोल जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि बच्चों का मन बहुत कोमल होता है और वे आसानी से हर्ट हो जाते हैं। ऐसे वाक्य बच्चों में अविश्वास, गुस्सा, आपसी दूरी की वजह बन सकता है। इसलिए ऐसी बातें बच्चों को कभी ना बोलें।

तुम अपने भाई/ बहन की तरह क्यों नहीं हो

इस तरह की तुलना भी ठीक नहीं है। अपने ही बच्चों में तुलना करके आप उनह्ें एक- दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं। इस तरह से उनके बीच मनमुटाव पैदा होगा और उनके बीच दूरी आएगी। आप स्वयं नहीं चाहते कि आपके बच्चे आपके लिएन कारात्मक सोचें या अपने भाई- बहन के लिए, इसलिए इस तरह के शब्द बोलने से खुद को रोकें।

these things said by the parents can hurt the children,it affects your relationship,mates and me,relationship tips

बेटा-बेटी के बीच का फर्क

बेटी से रसोई में बर्तन धुलवाना और बेटे को घर के काम करने से मना कर देना, पेरेंट्स क ऐसी आदत बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। हालांकि, अब घर के कामों को लेकर बेटा-बेटी के बीच का फर्क पहले से कम होता जा रहा है लेकिन फिर भी थोड़ा ही सही, ये मौजूद तो है। इसलिए पेरेंट होने के नाते आप अपने बच्चों को एक बराबर काम सौंपे। आप जैसा करेंगे, आपका बच्चा भी बड़ होकर वैसे ही करेगा और ये साइकिल कभी खत्म ही नहीं होगी।

तुम्हें ये समझ नहीं आता

आपको बता दें कि बच्चे के लिए एक बार में सब कुछ समझ लेना मुश्किल होता है। लेकिन अगर आप उन्हें बेहतर तरीके से समझाएं तो उन्हें जीवन भर के लिए ये बात समझ आ जाती है। ऐसे में अगर बच्चे को कुछ समझ नहीं आ रहा तो ये आपके समझाने में कुछ गलती हो सकती है। अगर आप बार-बार उसे इस तरह की बात बोलते हैं तो इससे उसके आत्मविश्वास पर असर पड़ेगा और चीजों से भागने लगेगा। यही नही, आगे चल कर वो भी इस तरह की बात किसी को बोल सकता है।

these things said by the parents can hurt the children,it affects your relationship,mates and me,relationship tips

अच्छा होता कि तुम नहीं होते

इस तरह के वाक्य अमूमन माता- पिता भावनाओं में बहकर कह देते हैं और बाद में पछताते हैं। आप तो मन ही मन में पछता कर चुप रह जाते हैं लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आपके इस वाक्य का आपके लाडले पर क्या असर हुआ है। वह अंदर से दुखी हो जाता है और उसे अपने जन्म लेने पर अफसोस होने लगता है। यह सबसे दुखी बात है, जो आप अपने बच्चे से कह बैठते हैं। चाहे कितनी ही बुरी स्थिति क्यों न हो, इस तरह के वाक्य कभी भी न कहें, जिससे आपको जीवन पर पछताना पड़े।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बाढ़ से तबाह नेपाल में फिर खतरे की आहट, सीमा पर बनी झीलों को लेकर चीन-नेपाल की चेतावनी
बाढ़ से तबाह नेपाल में फिर खतरे की आहट, सीमा पर बनी झीलों को लेकर चीन-नेपाल की चेतावनी
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता