न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पछताने पर मजबूर कर सकती हैं जीवनसाथी चुनते समय की गई ये गलतियां

आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अक्सर लोग पार्टनर को ढूंढने के दौरान कर बैठते हैं।

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 05 Dec 2022 4:54:48

पछताने पर मजबूर कर सकती हैं जीवनसाथी चुनते समय की गई ये गलतियां

किसी भी इंसान के लिए शादी उसके जीवन का सबसे बड़ा फैसला होता हैं जिसके बाद जिंदगी में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। खासतौर से इस दौरान सही जीवनसाथी का चुनाव करना बहुत मायने रखता हैं। कहा जाता है कि अगर एक अच्छा जीवनसाथी मिल जाए तो पूरा जीवन संवर जाता है। लेकिन अगर जीवनसाथी ठीक न हो तो इसे बर्बाद होने में देर भी नहीं लगती हैं। ऐसे में सही जीवन साथी का चुनाव करते समय कई बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती हैं। इस दौरान की गई कुछ गलतियां जीवनभर पछताने पर मजबूर कर सकती हैं। आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अक्सर लोग पार्टनर को ढूंढने के दौरान कर बैठते हैं।

these mistakes made while choosing a life partner can make you repent,mates and me,relationship tips

सिर्फ लुक्स पर ना जाएं, कैरेक्टर भी देखें

कई बार आप जब शादी के लिए पार्टनर की तलाश में होते हैं तो किसी की सुंदरता आपका मन मोह लेती है। कई बार खूबसूरती देख आप शादी के लिए हां कर देते हैं। अगर आप भी ऐसा करने जा रहे हैं तो रुक जाइए, हो सकता है यह फैसला आपको जीवनभर नुकसान पहुंचा दे। कभी भी इंसान को सिर्फ लुक्स ही नहीं उसके कैरेक्टर से भी आंकलन करें। हो सकता है, वह देखने में बहुत सुंदर हो लेकिन उनकी आदतों की वजह से शादी के बाद आपकी गाड़ी पटरी पर नहीं दौड़ पाए। जब आप किसी पार्टनर की तलाश में हैं तो वहां खूबसूरती के साथ-साथ यह भी देखें कि आपका उनके साथ तालमेल बन पाएगा या नहीं। अगर आपको लगता है कि हां ये ऐसी है जो हर चीज में परफेक्ट है तो फिर शादी करने में देर मत कीजिए।

दबाव में कभी न करें विवाह

युवाओं मे क्षमता है कि हम सही जीवनसाथी का चुनाव कर सकते हैं तो जीवनसाथी के चयन में स्वयं का निर्णय लें। इसमें किसी का दबाव उचित नहीं है। वही परिवार वालों को भी एक दूसरे को समझने के लिए मौका देना चाहिए। दबाव में कभी भी कोई विवाह का कार्य नहीं करना चाहिए। अन्यथा भविष्य में बहुत परेशानी होती है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि ऐसी स्त्री से कभी विवाह नहीं करना चाहिए जो अपनी इच्छा से विवाह न कर रही हो। जिस स्त्री का विवाह जबरदस्ती हो रहा है वो आपको कभी खुश नहीं रख सकती और न ही सम्मान दे सकती है।

these mistakes made while choosing a life partner can make you repent,mates and me,relationship tips

घर वालों से पहले अपनी खुशी देखिए

वो दिन बीत गए जब मां अपने बेटे या बेटी के लिए परफेक्ट पार्टनर ढूंढ लाती थी और शादी के बाद दोनों का रिश्ता मजबूत होकर टिक जाता है। अब जमाना बदल गया है, अगर घरवालों को खुशी देने के चक्कर में रहोगे तो उनके लिए तो परफेक्ट बहू या दामाद आ जाएगा, लेकिन अगर आपका मन उस परफेक्ट पार्टनर से नहीं मिला तो गई भैंस पानी में। इसलिए जीवनभर दुख मनाने से बेहतर है कि जब घर वाले किसी को आपके लिए तलाशते हैं तो खुद आप ही उनसे मिलें तो वो सब खासियतों को ढूंढने की कोशिश करें जो आपको चाहिए।

धैर्यवान होना जरूरी

जीवन में कई ऐसे पड़ाव आते हैं जब व्यक्ति विचलित हो जाता है। उसे कुछ नहीं सुझता। इसीलिए लाइफ पार्टनर को चुनते समय एक दूसरे को जांच लेना चाहिए कि उसमें धैर्य कितना है। क्योंकि चाणक्य कहते हैं कि हर परिस्थिति का सामना करने के लिए धैर्य की आवश्यकता होती है चाहे खुशी हो और चाहे परेशानी। दोनों में धैर्य की अत्यंत आवश्यकता है।

these mistakes made while choosing a life partner can make you repent,mates and me,relationship tips

शादी के बाद बदलने की सोच विनाशकारी

शादी से पहले अगर पार्टनर की कोई आदत ठीक नहीं लगती है तो सोचते हैं कि शादी के बाद इसे बदलवा देंगे। ऐसा सोचना गलत नहीं है कि आपका पार्टनर उस आदत को नहीं बदलेगा, जो आपको पसंद नहीं, लेकिन आदत वाकई बदल जाएगी, ये बात भी पक्की नहीं है। इसलिए शादी से पहले किसी को भी लेकर ये बिल्कुल भी न सोचें कि शादी होगी तो ये बदल जाएंगे। अगर ना बदले तो नुकसान भी आपको ही होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता