न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलेशनशिप की मधुरता को बचा सकते हैं आपके ये झूठ, बोलें खुलकर

आज इस कड़ी में हम आपको उन झूठ के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी रिलेशनशिप की मधुरता को बढ़ाने का काम करते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 29 Dec 2022 11:07:01

रिलेशनशिप की मधुरता को बचा सकते हैं आपके ये झूठ, बोलें खुलकर

किसी भी रिलेशनशिप की मधुरता दोनों पार्टनर के बीच विश्वास और सच्चाई पर टिकी होती हैं। कहा जाता हैं कि रिलेशनशिप में पार्टनर से बोला गया झूठ रिश्ते को बर्बाद कर सकता हैं, लेकिन जरूरी नहीं हैं कि हमेशा ऐसा ही हो। जी हां, रिश्ते मजबूत करने के लिए पार्टनर से सच कहना होता है और रिश्ते में ईमानदार रहना होता है लेकिन कभी कभार झूठ बोलकर हम पार्टनर को किसी दुख से बचा सकते हैं। कुछ झूठ न सिर्फ आपके रिलेशनशिप को मजबूत बनाने का काम करते हैं बल्कि नजदीकियां बढ़ाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन झूठ के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी रिलेशनशिप की मधुरता को बढ़ाने का काम करते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

these lies of yours can save the sweetness of the relationship speak openly,mates and me,relationship tips

खाने की तारीफ

अगर आपका पार्टनर आपके लिए कुकिंग करते हैं, तो उनके खाने की तारीफ करने में कोई बुराई नहीं। हो सकता है कि खाना उतना लजीज न हो लेकिन उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए सच बोलने की जगह झूठ कहने से रिश्ते में मिठास बनी रहती है। पार्टनर भी खुश हो जाता है। इसलिए पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए इस तरह का झूठ रिश्ते में बोला जा सकता है।

पति से शॉपिंग लिस्ट छुपाना

पत्नियों के बारे में एक पुराना मजाक है कि वे अपने शॉपिंग बैग्स को कार में ही छोड़ दें और पति के बाहर जाने के बाद ही उन्हें घर में लाएं। हालांकि, यह मजाक बहुत हद तक सही भी है। ज्यादातर पत्नियां अपने पति को अपनी लंबी-चौड़ी शॉपिंग लिस्ट के बारे में नहीं बताती। यही नहीं, 50% पति आज भी ऐसे हैं जो अपनी पत्नी की खरीदारी के बारे में नहीं जानते होंगे।

these lies of yours can save the sweetness of the relationship speak openly,mates and me,relationship tips

गिफ्ट की तारीफ करना

पार्टनर को खुश करने के लिए कपल्स अक्सर एक-दूसरे के लिए सरप्राइज प्लान कर लेते हैं। वहीं कुछ लोग पार्टनर को सरप्राइज गिफ्ट भी देते हैं। ऐसे में कई बार लोगों को पार्टनर का दिया हुआ गिफ्ट पसंद नहीं आता है। मगर इस बात पर पार्टनर से सच बोलना उनको हर्ट कर सकता है। इसलिए पार्टनर के गिफ्ट को खुशी-खुशी एक्सेप्ट करें और उनके दिए गिफ्ट की तारीफ करना न भूलें। इससे आपके साथी को काफी अच्छा महसूस होगा।

झगड़ा खत्म कारने के लिए झूठ

पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा या बहस होना आम बात है। कभी-कभी इस बात को लेकर आप दोनों सही होते हैं लेकिन कई बार बात बिगड़ती देखकर आप अपने पार्टनर को सही बताकर झगड़ा खत्म करने की कोशिश करें। यह एक झूठ आपके रिश्ते को टूटने से बचाता है। चाहे आप ही सही क्यों न हों लेकिन कभी-कभी इस तरह के झूठ बोल देने चाहिए।

these lies of yours can save the sweetness of the relationship speak openly,mates and me,relationship tips

नई चीज ट्राई करना

साथी अगर कोई नई चीज पहली बार ट्राई कर रहा है, तो कुछ गड़बड़ होने पर सच्चाई न बोलें। जैसे अगर वह पहली बार कोई ऐसी ड्रेस पहन रही है, जो उसने पहले कभी ट्राई नहीं की, तो उनका मजाक उड़ाने या उनपर हंसने की बजाए पार्टनर के लुक की तारीफ करें। अगर पार्टनर करियर स्विच कर रहा है, तो भविष्य को लेकर चिंता जताने या उनके फैसले के खिलाफ जाने के बजाए उनका साथ दें। हो सकता है कि आपको पार्टनर का फैसला पसंद न आए। आराम से आप उन्हें इस बारे में बोल सकते हैं, लेकिन पूरी तरह से सच न बोलकर थोड़ा झूठ बोलकर उनका मनोबल बढ़ाएं।

फैसले में साथ देना

कई बार पार्टनर के कुछ फैसले लोगों को रास नहीं आते हैं और कपल्स बिना सोचे-समझे इन फैसलों पर रिएक्ट कर देते हैं। ऐसे में पार्टनर के करियर स्विच करने जैसे अन्य फैसलों पर उनके खिलाफ जाने की कोशिश बिल्कुल न करें। पार्टनर के किसी फैसले से एतराज होने के बावजूद आप झूठ बोलकर उनका आत्मविश्वास बढ़ा सकते हैं। इसके बाद आप पार्टनर को उनके फैसलों से जुड़े फायदे और नुकसान भी प्यार से समझा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती