न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलेशनशिप में आते ही देखने को मिलते हैं ये बदलाव, कहीं आपके साथ भी तो नहीं हो रहा ये

इंसान जब तक अकेला होता हैं वह अपनी जिंदगी अपने मनमुताबिक जीता हैं और जैसे ही उसकी जिंदगी में अपने लाइफ पार्टनर की एंट्री होती हैं उनके मिजाज ही बदल जाते हैं। जी हां, रिलेशनशिप में आने के बाद लोगों के व्यवहार में बदलाव देखने को मिलता हैं फिर चाहे वह लड़का हो या लड़की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 13 Aug 2022 11:34:22

रिलेशनशिप में आते ही देखने को मिलते हैं ये बदलाव, कहीं आपके साथ भी तो नहीं हो रहा ये

इंसान जब तक अकेला होता हैं वह अपनी जिंदगी अपने मनमुताबिक जीता हैं और जैसे ही उसकी जिंदगी में अपने लाइफ पार्टनर की एंट्री होती हैं उनके मिजाज ही बदल जाते हैं। जी हां, रिलेशनशिप में आने के बाद लोगों के व्यवहार में बदलाव देखने को मिलता हैं फिर चाहे वह लड़का हो या लड़की। आप चाहे कितना ही मना कर लें कि किसी के आने से उनकी जिंदगी में कोई बदलाव नहीं आएंगे, लेकिन असलियत कुछ ओर ही होती हैं। ये बदलाव उनके रिश्ते के लिए अच्छे ही साबित होते हैं, लेकिन जो इन्हें अपना नहीं पाता उनका रिश्ता विवादों में ही रहता हैं। जानिए कि प्यार में पड़ने पर आपके जीवन में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं...

relationship,relationship tips

बदल सकता है रूटीन

शादीशुदा हों या डेटिंग कर रहे हों, कपल की रूटीन बदल जाती है। लोग अपने पार्टनर के समय के साथ तालमेल बिठाने लगते हैं। जैसे अगर शादी हो गई है, तो पति-पत्नी के सुबह सोकर उठने का समय, साथ नाश्ता करने या शाम में एक साथ बैठकर चाय पीने और बाते करने का समय एक हो जाता है। ऐसे ही डेटिंग कर रहे कपल भी पार्टनर के वक्त के मुताबिक खुद को उनके साथ समय बिताने के लिए फ्री कर लेते हैं।

बुरी आदतों को बदलना

रिलेशनशिप में होने पर आप सभी मौजूदा बुरी आदतों को छोड़ देते हैं। आपका पार्टनर आपको इतने अच्छे तरीके से प्रभावित करता है कि आप अंततः उन चीजों को गले लगाना शुरू कर देते हैं, जिनसे आप अब तक डरते थे। चाहे वह आपको जिम जाने के लिए प्रोत्साहित करने के बारे में हो या उस शौक को पूरा करने के बारे में, जिसके लिए आप कभी समय नहीं निकाल पाते थे। प्यार में पड़ने के बाद कपल्स जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने के लिए एक-दूसरे को बहुत प्रभावित करते हैं।

सिंगल लाइफ में लड़के या लड़की पर कोई जिम्मेदारी नहीं होती, लेकिन कपल बनने के बाद उनके लिए पार्टनर जिम्मेदारी बन जाता है। पार्टनर की इच्छाओं, जरूरतों का ख्याल रखना पार्टनर के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाता हैं।

relationship,relationship tips

स्ट्रेस का निम्न स्तर

अपने पार्टनर के साथ किसी भी प्रकार का शारीरिक संपर्क आपके स्ट्रेस के लेवल को कम करने के साथ-साथ आपके मन और शरीर से किसी भी प्रकार की व्यग्रता को दूर करके उसे रिलैक्स कर सकता है। जब व्यक्ति प्यार में होता है, तो उसका मन अपने पार्टनर की मौजूदगी में रिलैक्स रहता है और आप उनकी बाहों में या उनके बगल में आराम करने के लिए खुद को पर्याप्त कंफर्टेबल महसूस करते हैं।

पसंद का बदलना

अक्सर जो चीजें हमें सिंगल होने पर पसंद नहीं होती, वह शादी के बाद पार्टनर के लिए पसंद आने लगती हैं। जैसे जिन लड़कों को एक्शन फिल्में पसंद होती हैं, वह पार्टनर के साथ सिनेमा हाॅल जाने पर गर्लफ्रेंड की पसंद की रोमांटिक मूवी देखने के लिए एक्शन फिल्म छोड़ देते हैं।

खुद की पर्सनलिटी को निहारना

जो लोग रिलेशनशिप में आते हैं उनमें अचानक से आइने के सामने खड़े होने और खुद को निहारने का शौक पनप जाता है। शीशे के सामने घंटों खड़े होकर खुद को निहारना उनकी आदत का हिस्सा बन जाता है। वो खुद को इस तरह देखते हैं जैसे इससे पहले उन्होंने खुद को देखा ही न हो। आईने के सामने खड़े होकर खुद को अलग-अलग एंगल से देखना और फिर अपने पार्टनर के बारे में सोचना उनके व्यवहार का हिस्सा बन जाता है।

प्राथमिकता बदलना

शादी के बाद या रिलेशनशिप में आने के बाद कपल की प्राथमिकताएं भी बदलने लगती हैं। पहले दोस्त और ऑफिस उनकी प्राथमिकता हो सकते हैं, लेकिन रिश्ते में जुड़ने के बाद पार्टनर उनकी प्राथमिकता बन जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती