न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके बच्चे भी नहीं करते बड़ों की इज्जत, इन तरीकों से समझाएं उन्हें

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप अपने बच्चों को बड़ों के प्रति आदर करना सिखा सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 26 Jul 2022 11:10:33

क्या आपके बच्चे भी नहीं करते बड़ों की इज्जत, इन तरीकों से समझाएं उन्हें

बच्चे नादान होते हैं और अपने आस-पास के परिवेश से ही सबकुछ सीखते हैं। कहा जाता हैं ना कि बच्चे कच्ची मिटटी के समान होते हैं जिन्हें जिस आकार में ढाला जाए वे वही रूप ले लेते हैं। हांलाकि एक उम्र के बाद बच्चों के व्यवहार में बदलाव देखने को मिल जाते हैं। कई बार उनका यह व्यवहार बड़ो के प्रति अपमानजनक हो जाता हैं जिसकी वजह से उनकी परवरिश पर सवाल खड़े होने लगते हैं। माता-पिता भी चाहते हैं कि उनके बच्चे नेक इंसान बने और सभी से अच्छा आचरण करें। ऐसे में पेरेंट्स को चाहिए कि वे अपने बच्चों को सही सीख देने की कोशिश करें। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप अपने बच्चों को बड़ों के प्रति आदर करना सिखा सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

teaching your kid to respect elders,mates and me,relationship tips

इज्ज़त करने के महत्त्व का एहसास दिलाएं

बचपन से ही बच्चों को अच्छे संस्कार देना व बड़ों की इज्ज़त करने के महत्त्व को सिखाना माता-पिता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसकी शुरूआत स्वयं पेरेंट्स से ही होती है वे अपने माता-पिता, घर के बड़े बुजुर्गो की सेवा कैसे करते हैं, उनसे बातचीत कैसे करते हैं, कैसे उनकी पौष्टिकता और स्वच्छता का ध्यान रखते हैं बच्चे सब नोटिस करते हैं। अगर घर में बूढ़े माता-पिता हैं तो पेरेंट्स बच्चों को बताएं कि अब उनके दादा-दादी बूढ़े हो गए हैं ऐसे कई काम हैं जो वे स्वयं नहीं कर सकते ऐसे में हमारा फ़र्ज बनता है कि हम उनकी हैल्प करें, उन्हें भरपूर सम्मान दें, पास बैठ कर बातें करें इत्यादि। पेरेंट्स के मुंह से ऐसी बातें सुनकर बच्चे मन से बड़ों की इज्ज़त करने के महत्त्व को समझेंगे।

सिखाएं सच बोलना

बच्चों को निडर होकर उनकी गलती मानना भी जरुर सिखाएं, ताकि यदि बच्चे से कोई गलती हो जाए तो उनसे झूठ न बोलें। इसके अलावा बच्चा कोई बहाना भी नहीं बनाएगा और अपनी गलती किसी और पर भी नहीं थोपेगा। आप बच्चों को जरुर समझाएं कि किसी और की गलती से बच्चा उनके और अपने लिए कई तरह की मुश्किलें खड़ी कर सकता हैं। इसलिए बच्चों को अपने अलावा दूसरों के बारे में सोचना भी जरुर सिखाएं।

दूसरों की मदद करना सिखाएं

आप बच्चों को दूसरे की मदद करना भी जरुर सिखाएं। बच्चों को यह भी बताएं कि यदि वो किसी से सम्मानपूर्ण लहजे में बात नहीं करेंगे तो उन्हें बुरा लग सकता है और उन्हें तकलीफ भी हो सकती है। लेकिन अगर वह किसी की रिस्पेकट करते हैं तो उस व्यक्ति को खुशी भी मिलेगी और बच्चे को भी बेहतर महसूस होगा।

ईश्वर में आस्था जगाएं

आप किसी भी धर्म या कल्चर को मानते हों बच्चे को अपने साथ बिठाकर कुछ देर प्रेयर करना जरुर सिखाएं। बच्चे को समझाएं कि कुछ देर पूजा करने या मैडिटेशन करने से हमारा मन शांत व अपने काम के प्रति फ़ोक्सड रहता है।

teaching your kid to respect elders,mates and me,relationship tips

तारीफ करना सिखाएं

यदि बच्चों को शाबाशी दी जाए जो वह बहुत खुश होते हैं। लेकिन अपनी तारीफ करवाने के लिए बच्चों को इसके बारे में भी जरुर बताएं कि उन्हें अपने से बड़े लोगों की तारीफ भी करनी चाहिए। दूसरी की अच्छी बातों पर गौर करना भी सिखाएं। दूसरों के काम की यदि बच्चे सराहना करेंगे तो उन्हें को बच्चों के शांत और अच्छे स्वभाव का पता चलेगा। इससे बच्चे खुद ही बाकी लोगों से सम्मान पा सकेंगे।

बच्चों को जिम्मेदारी सौंपें

बच्चों को समय-समय पर कोई ऐसी जिम्मेदारी सौंपें जिसे वे आसानी से कर सकते हैं। यदि उनसे ग़लती हो जाए तो सबके सामने डांटें नहीं प्यार से अकेले में समझाएं इससे वे जिम्मेदारी निभाना और इज्ज़त करना दोनों सीख जाएंगे।

अनाथाश्रम लेकर जाएं

पेरेंट्स बच्चों को अनाथाश्रम व वृद्धाश्रम विज़िट करवाएं उन्हें बताएं कि जिन बच्चों के माता-पिता नहीं होते ऐसे बच्चों के लिए अनाथाश्रम बने होते हैं और उन्हें कोई अच्छी आदतें सिखाने वाला नहीं होता, खाने की अपनी चॉइस नहीं होती जो मिलता है चुपचाप बिना आनाकानी किए खा लेते हैं। इनके पास खेलने के लिए मनपसंद खिलौने भी नहीं होते। माता-पिता बच्चों को बताएं कि आपके पास कुछ खिलौने ऐसे हैं जिनसे आप अब नहीं खेलते उन्हें लाकर इन बच्चों में बांट सकते हैं। कभी भी बच्चों के साथ जबरदस्ती न करें उन्हें स्वयं सोचने दें।

teaching your kid to respect elders,mates and me,relationship tips

वृद्धाश्रम दिखाएं

वृद्धाश्रम जा कर बताएं कि जिन लोगों के अपने बच्चे नहीं होते या जो बच्चे अपने माता-पिता की सेवा ऐसे समय में नहीं कर सकते जब उन्हें बच्चों की सबसे ज्यादा ज़रूरत होती है, ऐसे माता-पिता वृद्धाश्रम में रहने के लिए मजबूर हो जाते हैं जो सरासर निंदनीय है ग़लत है। ऐसे बच्चों की समाज कभी इज्ज़त नहीं करता। यह सब देखकर और सुनकर बच्चे सही और ग़लत में फर्क महसूस करते हैं और बड़ों की इज्ज़त करने के साथ-साथ उज्जवल भविष्य और खुशहाल समाज के निर्माण की ओर अपना पहला कदम उठा लेते हैं।

गलत लगने पर आवाज उठाना सिखाएं

बच्चे बड़े ही कोमल और चंचल होते हैं। लड़ाई, झगड़े, मार, पिटाई से डर जाते हैं और खुद को डर भरे माहौल में कैद कर लेते हैं। ऐसे में आप बच्चे को निडर होना भी जरुर सिखाएं। बच्चों को बताएं कि यदि उनके साथ कुछ गलत हो रहा है तो उसके खिलाफ आवाज भी जरुर उठाएं।

घर में खुशनुमा माहौल बनाएं अपनी बात खुलकर सबके सामने रखें

बच्चे का बिहेवियर कैसा है, सबके साथ कैसे इंटरैक्ट व रिएक्ट करता है यह सब उसे घर में ही सीखने को मिलता है अतः अच्छाई-बुराई दोनों के लिए पेरेंट्स जिम्मेदार हैं। घर में खुशनुमा माहौल बनाएं ताकि प्रत्येक सदस्य अपनी बात खुलकर सबके सामने रख सके, बच्चे की हर बात सहजता और ध्यान से सुनें, उसे अहमियत दें, एहसास दिलाएं कि जो भी कहेगा उसे डांट नहीं पड़ेगी तभी वह अपनी बात खुलकर/निडरता से सब के सामने रख पाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका