न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आपको धोखा तो नहीं दे रहा आपका पार्टनर, इन संकेतों से लगाए इसका पता

ऐसे में अपने पार्टनर के स्वभाव में आए बदलाव को समझ समय रहते अपने साथ हो रही धोखाधड़ी को पहचानने की जरूरत हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बताते हैं कि आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Nov 2023 11:18:44

कहीं आपको धोखा तो नहीं दे रहा आपका पार्टनर, इन संकेतों से लगाए इसका पता

रिलेशनशिप की जब भी कभी शुरुआत होती हैं तो पार्टनर की हर बात अच्छी लगती हैं और जैसे-जैसे समय गुजरता जाता हैं रिश्तों में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। कई बार ऐसा होता हैं कि एक पार्टनर दूसरे के साथ रहते हुए भी धोखा देने लगता हैं जो की रिश्ते को समाप्त करने की और ले जाता हैं। ऐसे में अपने पार्टनर के स्वभाव में आए बदलाव को समझ समय रहते अपने साथ हो रही धोखाधड़ी को पहचानने की जरूरत हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बताते हैं कि आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

signs of infidelity in a relationship,recognizing signs of cheating in a partner,red flags indicating partner infidelity,behavioral changes hinting at cheating spouse,indicators of a partner unfaithfulness,clues that suggest partner dishonesty,suspecting signs of cheating in a relationship,behavioral patterns of a cheating partner,unexplained changes pointing to infidelity,signs to detect cheating in a committed relationship

बातें छिपाना या सभी बातें शेयर ना करना

प्यार में आप दोनों एक—दूसरे से अपनी हर बात शेयर करते हैं चाहें वह पर्सनल हो या फिर आपके आॅफिस से जुड़ी। किंतु अगर आपको अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में कुछ बाते उसके या अपने दोस्तों के माध्यम से पता चलें तो यह सोचने का विषय है। क्योंकि वह क्या कर रहा है, कहां जा रहा है या फिर किससे मिल रहा है ये सब बातें उसे खुद आपसे शेयर करनी चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं कर रहा है और आपसे छिपा रहा है तो वह रिश्ते को लेकर गंभीर नहीं है और आपको सिर्फ धोखा दे रहा है।

अपना फोन ना दिखाना

जब आप किसी से प्यार करते हैं तो उस पर आप अपना अधिकार जताने लगते हैं और ऐसे में आप उसका फोन भी देखते हैं। किंतु जब आपका ब्यॉयफ्रेंड आपसे अपना छिपाने लगे या अपनी कॉल डिटेल, मैसेज या चैट छिपाने लगे तो समझ जाइए कि वह उसका प्यार बेईमान है और वह आपको धोखा दे रहा है।

अपने दोस्तों को आपके बारे में ना बताना

अगर आपका ब्यॉयफ्रेंड अपने दोस्तों को आपके बारे में या आपके प्यार के बारे में कुछ नहीं बताता है या अपने दोस्तों से ये कहता है कि आप उसके दोस्त हैं उससे ज्यादा कुछ नहीं, या अपने आपको अपने दोस्तों के सामने सिंगल बताता है वो आपके साथ सिर्फ टाइम पास कर रहा है और आपको धोखा दे रहा है। क्योंकि जो सच्चा प्यार करते हैं वो अपने दोस्तों को जरुर बताते हैं कि वे किससे प्यार करते हैं। और जिससे प्यार करते हैं अपने दोस्तों के सामने उसकी इज्जत करते हैं।

signs of infidelity in a relationship,recognizing signs of cheating in a partner,red flags indicating partner infidelity,behavioral changes hinting at cheating spouse,indicators of a partner unfaithfulness,clues that suggest partner dishonesty,suspecting signs of cheating in a relationship,behavioral patterns of a cheating partner,unexplained changes pointing to infidelity,signs to detect cheating in a committed relationship

ज्यादातर झूठ बोलना

अक्सर आपने सुना होगा कि सच्चे प्यार में झूठ की कहीं गुंजाइश नहीं होती है। ऐसे में अगर आपका बॉयफ्रेंड आपको धोखा दे रहे हैं तो वह आपसे हर बात में झूठ बोलेगा। अगर उससे जुड़ी कोई भी बात वह आपको सच सच नहीं बताता है या गोल मोल जवाब देता है तो समझ जाएं कि कुछ न कुछ गड़बड़ है। अगर वह छोटी छोटी बातों को लेकर भी आपसे झूठ बोलें तो इसका मतलब है कि आपका साथी आपसे झूठा प्यार करता है और उसकी नजर में आपका रिश्ता कोई मायने नहीं रखता है।

नजरअंदाज करना

जहां पहले आपका साथी आपको पूरा वक्त देता था और आपकी हर बात ध्यान से सुनता था। वहीं अगर वह आपको नजरअंदाज करने लगे या ऐसे काम करने लगे जो आपको बिल्कुल पसंद नहीं और अपनी गलतियों को नहीं मान रहा तो समझ जाइए कि आपको जानबूझकर इग्नोर कर रहा है और आपसे प्यार नहीं करता। आपसे दिन भर फोन पर बातें करने वाला साथी अगर आपको फोन नहीं करता या फिर फोन बहुत ही कम करता है। तो यह भी रिश्ते के खत्म होने का ही संकेत है।

किसी और को आपसे ज्यादा अहमियत देना

अगर आपका साथी आपसे ज्यादा किसी और को ज्यादा अहमियत दे रहा है या किसी और से ज्यादा बात करने लगा है या उसके साथ कहीं बाहर खाना खाने, मूवी देखने या घूमने जाने लगा है और आपके मना करने के बावजूद भी चोरी छिपे ऐसा कर रहा है तो इसका मतलब है कि अब उसके दिल में कोई और आ चुका है और अब वो आपसे दूर होना चाहता है।

signs of infidelity in a relationship,recognizing signs of cheating in a partner,red flags indicating partner infidelity,behavioral changes hinting at cheating spouse,indicators of a partner unfaithfulness,clues that suggest partner dishonesty,suspecting signs of cheating in a relationship,behavioral patterns of a cheating partner,unexplained changes pointing to infidelity,signs to detect cheating in a committed relationship

ज्यादातर झगड़ा करना

प्यार में झगड़ा होना बहुत ही आम बात है और ऐसा कहा जाता है कि झगड़ा करने से प्यार बढ़ता है लेकिन बिना वजह ही आपका ब्वॉयफ्रेंड आपसे हर छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करने लगे या गुस्सा होकर फोन काट दे और बार-बार फोन मिलाने पर भी न उठाएं तो समझ जाइए कि अब वह रिश्ते को गंभीर नहीं है।

बिजी होने का बहाना बनाना

पहले आपका ब्वॉयफ्रेंड कितना भी बिजी होने के बावजूद आपसे बात करने के लिए या मिलने के लिए समय निकाल लेता था लेकिन अगर अब वो आपसे बिजी होने का बहाना करके आपसे फोन करने या मिलने के लिए मना करता है लेकिन अपने दोस्तों के लिए उसके पास काफी समय है तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपका ब्वॉयफ्रेंड आपको धोखा दे रहा है और रिश्ता अब टूटने के कगार पर है।

कमिटमेंट न करना

अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड आपसे प्यार करता है और बार—बार प्यार का इजहार भी करता है। किंतु बावजूद इसके अपने रिश्ते को लेकर कमिटमेंट करने से बच रहा है या फिर रिश्ते को आगे बढ़ाने को लेकर स्पष्ट नहीं है। तो समझ जाइए कि वह केवल आपके साथ टाइम पास कर रहा है और शादी नहीं करने वाला। क्योंकि अगर कोई अपने रिश्ते को लेकर कमिटमेंट नहीं कर रहा है तो वो आपका इस्तेमाल कर रहा है, आपके दिल, आपकी भावनाओं के साथ खेल रहा है।


signs of infidelity in a relationship,recognizing signs of cheating in a partner,red flags indicating partner infidelity,behavioral changes hinting at cheating spouse,indicators of a partner unfaithfulness,clues that suggest partner dishonesty,suspecting signs of cheating in a relationship,behavioral patterns of a cheating partner,unexplained changes pointing to infidelity,signs to detect cheating in a committed relationship

सिर्फ काम के समय याद करना

अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड अपने किसी काम के समय आप पर ज्यादा प्यार दिखाता है और काम हो जाने के बाद आपसे दूर दूर रहने लगता है। यानि कि उसे आपकी याद सिर्फ तब आती है जब उसे आपसे कोई काम हो। तो इसका मतलब है कि वो भावनात्मक रूप से आपको इस्तेमाल कर रहा है और आपकी भावनाओं के साथ खेल रहा है।

मैसेज का जवाब ना देना

जब आप अपने ब्वॉयफ्रेंड को व्हाट्सएप पर मैसेज करते हैं तो उसका कोई रिप्लाई न आए तो हो सकता है बिजी हो। लेकिन अगर उसने मैसेज पढ़ लिया है और वह आॅनलाइन भी है बावजूद इसके वह आपके मैसेज का रिप्लाई नहीं कर रहा है। तो इसका मतलब है कि आपसे ज्यादा किसी को महत्व दे रहा है और आपको धोखा दे रहा है।

रोमांस कम हो जाना

अगर अब आपका ब्वॉयफ्रेंड आपसे रोमांटिक बातें नहीं करता है या रोमांटिक बातें करनी कम कर दी है या ये कहने लगा है कि अब उसे रोमांटिक बातें पसंद नहीं है या अब वो आपके साथ कहीं घूमने जाने, मूवी देखने जाने, या रेस्टोरेंट में डिनर करने जाने से कतराने लगा है या अब वो पब्लिक प्लेस में आपका हाथ पकड़ कर चलना नहीं चाहता है। तो समझ जाइए कि उसका दिमाग कहीं दूसरी जगह है। अगर यह समस्या लंबे समय से है तो इसका मतलब है कि वह जानबूझकर ऐसा कर रहा है और अब शायद आपसे प्यार नहीं करता।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत