न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुरे पति की ओर इशारा करती हैं ये आदतें, कहीं आप भी ऐसे तो नहीं!

लेकिन जब तक आपका पार्टनर ना बोले तब तक यह साबित नहीं हो पाता हैं। आज इस कड़ी में हम कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दर्शाती हैं कि आप अच्छे पति नहीं हैं, बाकि यह आप पर निर्भर करता हैं कि कैसे आप अपनी रिलेशनशिप को मजबूत बनाते हैं। आइये जानते हैं उन आदतों के बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Mar 2023 6:49:44

बुरे पति की ओर इशारा करती हैं ये आदतें, कहीं आप भी ऐसे तो नहीं!

शादी, लाइफ का वो फैसला है जिसे लेने से पहले ठीक से सोच-विचार कर लेना बहुत जरूरी है। क्योंकि शादी करने के बाद कई बार ऐसी परिस्थितियां भी बनती हैं कि अपने ही फैसले पर गुस्सा आने लगता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि शादी से पहले आप अपने पार्टनर को बेहतर तरीके से जान लें, भले ही शादी अरेंज हो या लव। पति-पत्नी का रिश्ता अपनेआप में अनूठा होता हैं जिसे मजबूत करने का काम करती हैं आपसी प्यार, नोकझोंक, रूठना-मनाना आदि। कई बार पति मानता हैं कि वह अच्छा पति हैं, लेकिन जब तक आपका पार्टनर ना बोले तब तक यह साबित नहीं हो पाता हैं। आज इस कड़ी में हम कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दर्शाती हैं कि आप अच्छे पति नहीं हैं, बाकि यह आप पर निर्भर करता हैं कि कैसे आप अपनी रिलेशनशिप को मजबूत बनाते हैं। आइये जानते हैं उन आदतों के बारे में...

signs to know your husband is bad,mates and me,relationship tips

पत्नी को रोबोट समझना

कई पुरुष शादी के बाद अपनी पत्नी को रोबोट समझने लगते हैं और उम्मीद करते हैं कि उनकी पत्नी ऑफिस के साथ-साथ घर का सारा काम-काज संभाले और एक आदर्श बहू की तरह सास-ससुर की सेवा करे। अगर आप भी अपनी पत्नी से इतनी सारी उम्मीदें रखते हैं तो आप एक बुरे पति साबित हो सकते हैं।

झूठ बोलना

लड़का हो या लड़की अगर उसका पार्टनर को झूठ बोलने की आदत है, तो ये आदत आगे जाकर एक बड़ी समस्या बन सकती है। ये आदत रिश्ते में नेगेटिविटी का माहौल बना सकती है। अगर आप पार्टनर की आदत को जान लेते हैं, तो इस बारे में उससे बात करें, क्योंकि फ्यूचर में आप उसकी बातों पर विश्वास नहीं कर पाएंगे। एक दो बार समझाने के बाद भी आपका पार्टनर फिर भी लगातार झूठ बोल रहा है, तो समय रहते उससे दूरी बना लें।

रिस्पेक्ट ना करना

हर एक रिलेशनशिप में प्यार के साथ सम्मान का होना बेहद जरूरी होता है, वैसे ही आपका पार्टनर आपको रिस्पेक्ट देता है या नहीं, ये आपको देखना चाहिए। यहां हम सिर्फ लहजे की बात नहीं कर रहे, बल्कि उन्हें गहराई से समझने की बात भी कह रहे हैं। कई बार आप अपने पार्टनर की बातों को इगनोर कर बैठते हैं, लेकिन उनका बार-बार आपकी इनसल्ट करना आगे चलकर आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। आपको यह समझना होगा कि एक रिश्ते में सम्मान के हकदार दोनों ही पार्टनर्स होते हैं।

signs to know your husband is bad,mates and me,relationship tips

पीठ पीछे पत्नी की बुराई

अगर आपको अपनी पत्नी की कोई बात बुरी लगी है और इस बात को लेकर आप पत्नी के पीठ पीछे उसकी बुराई अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार से करते हैं तो यह आपके शादीशुदा जीवन के लिए ठीक नहीं है। पीठ पीछे बुराई करने की आदत कहीं आपको बुरा पति न बना दे, इसके लिए जरूरी है कि अगर आपको अपनी पत्नी की कोई बात बुरी लगे तो प्यार से उसे इस बारे में बताएं।

अपनी चलाना

कई बार रिश्ते में दोनों लोगों में एक व्यक्ति की आदत होती है कि वह सिर्फ अपनी मन की करता है। वह अपने होने वाले लाइफ पार्टनर की बातों को जरा भी अहमियत नहीं देता। अगर आप भी इस तरह की सिचुएशन को फेस कर रहे हैं, तो शादी करने से पहले एक बार फिर सोच लें। आप अपने पार्टनर से अलग नहीं हो सकते हैं, तो उसे समझाएं।

गलत शब्दों का प्रयोग करना

अपने जीवनसाथी से बात करते समय हमेशा अपने लहजे का ख्याल रखें और अगर आपको अपनी पत्नी की कोई बात अच्छी नहीं लगती तो उसके लिए गलत शब्दों का प्रयोग करने की बजाय उसे प्यार से समझाएं। यह याद रखें कि प्यार भरे शब्द कान और मन दोनों को राहत पहुंचाते हैं, लेकिन गलत शब्द मन में घाव पैदा कर सकते हैं और आपको एक बुरे पति की श्रेणी में ला सकते हैं।

शो ऑफ करना

अगर आपका पार्टनर आपसे थोड़ा ज्यादा रिच है, तो इसका ये मतलब नहीं है कि वो शो ऑफ यानी दिखावा करेगा। कहते हैं कि ऐसा व्यवहार अपनाने वाले लोग भविष्य में बहुत दुखी करते हैं। अगर समझाने के बाद भी आपका पार्टनर इस आदत को छोड़ नहीं पा रहा है, तो आपको शादी करने के फैसले पर एक बार फिर से विचार करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती