न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलेशनशिप में दिखे ये 5 संकेत तो समझ जाए आपने किया है गलत इंसान का चुनाव

जो आपको रिलेशनशिप में दिखाई दें तो समझ जाएं कि आपने अपने लिए गलत इंसान का चुनाव किया हैं और आपका ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिकने वाला है। तो आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 24 Feb 2022 5:58:29

रिलेशनशिप में दिखे ये 5 संकेत तो समझ जाए आपने किया है गलत इंसान का चुनाव

किसी रिलेशनशिप का लंबे समय तक टिक पाना तभी संभव होता हैं जब दोनों पार्टनर का एक-दूसरे के प्रति सम्मान, भरोसा और प्यार हो। रिलेशनशिप की शुरुआत में तो सब अच्छा लगता हैं लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता चला जाता हैं आपके सामने असलियत आने लगती हैं। हांलाकि फिर भी कई लोग प्यार में पड़कर इन चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं जो भविष्य में उनकी खुशियों पर ग्रहण का कारण बन जाता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे संकेत के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको रिलेशनशिप में दिखाई दें तो समझ जाएं कि आपने अपने लिए गलत इंसान का चुनाव किया हैं और आपका ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिकने वाला है। तो आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

signs to know you are with wrong person,mates and me,relationship tips

अगर वो हमेशा अपनी प्रॉब्लम को आपकी प्रॉब्लम से बड़ी समझे

कुछ लोगों का स्वभाव ऐसा होता है कि उन्हें अपनी समस्या हमेशा सामने वाले की समस्या से बड़ी लगती है। ऐसे लोग अपने दुख में तो आपसे सहानुभूति और मदद चाहते हैं, मगर खुद आपके दुख को छोटा बताकर किनारा कर लेते हैं। अगर आपके पार्टनर के स्वभाव में भी ऐसी बात है, तो आपको उससे बचकर रहना चाहिए। क्योंकि बाद में आप उनकी इस आदत से काफी फ्रस्टेट होने वाले हैं।

अगर पार्टनर आपकी राय को नजरअंदाज करते हैं

कुछ लोगों को हर मामले में अपना फैसला ही सही लगता है। ये आदत भी अक्सर कुछ कपल्स में लड़ाई का कारण बनती है। अगर शुरुआत में ही कुछ मामलों में आपने ऐसा पाया है कि आपके पार्टनर आपकी राय की परवाह किए बिना अपने फैसले को सबसे ऊपर रखते हैं, तो सावधान हो जाएं। ऐसे व्यक्ति के साथ आप थोड़े दिन तो खुश रह सकते हैं मगर जिंदगी बितानी मुश्किल हो सकती है।

रिश्ते से ज्यादा महत्व काम को दे

किसी भी व्यक्ति का करियर, रिलेशन से ऊपर ही होना चाहिए। मगर इसका मतलब यह नहीं है कि आपका पार्टनर सिर्फ काम को महत्व देने लगे और आपके लिए बिल्कुल समय न निकाले। रिश्ता कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं है जो एक बार करके भूल जाया जाए। ये दो इंसानों के एसहासों का मिलन है, जो एक दूसरे को हर दुख-सुख में सहारा देता है और भावनाओं को सम्मान देता है। ऐसे में आपको अपने फैसले पर दोबारा गौर करना चाहिए।

signs to know you are with wrong person,mates and me,relationship tips

अगर पार्टनर आपको पर्सनल स्पेस नहीं देता

अगर दोस्ती या रिश्ते की शुरुआत में ही आपका पार्टनर आपको पर्सनल मामलों में रोक-टोक करने लगे, तो समझ जाएं कि आपने गलत इंसान चुन लिया है। दरअसल कुछ लोगों का स्वभाव होता है कि वो रिश्ते की शुरुआत में तो आपकी लाइफ से जुड़ी हर चीज के साथ एडजस्ट करने का नाटक करते हैं, मगर धीरे-धीरे जब रिश्ता कुछ दिन पुराना हो जाता है, तो आपकी जिंदगी से जुड़ी तमाम चीजों से उन्हें प्रॉब्लम होने लगती है। ऐसे इंसान से आपका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सकता है, इसलिए आप शुरुआत में ही संभल जाएं।

अगर पार्टनर आपको बदलने की कोशिश करे

कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि रिश्ते में आने से पहले आपके पार्टनर जिन चीजों के लिए आपकी तारीफें करते हुए नहीं थकते थे, रिश्ता कुछ दिन पुराना हो जाने पर वही चीजें उन्हें बुरी लगने लगती हैं। ऐसे में कई बार पार्टनर आपको कपड़ों के लिए, मेकअप के लिए, हेयर स्टाइल के लिए टोकना शुरू कर देते हैं और चाहते हैं कि आप वैसे रहना शुरू कर दें, जैसा वो चाहते हैं। ये बात किसी भी इंसान को फ्रस्टेट कर सकती है। इसलिए आपको ऐसे पार्टनर से सावधान रहना चाहिए, जो आपको बदलने की कोशिश करे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर