न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुओं को भेजें दिल से चुने गए ये 10 शुभकामना संदेश – कृतज्ञता जताने का सबसे सुंदर मौका

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अपने गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए भेजें ये 10 दिल से चुने गए शुभकामना संदेश। ये भावपूर्ण मैसेज गुरु की महिमा और जीवन में उनके योगदान को समर्पित हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Jul 2025 8:24:23

गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुओं को भेजें दिल से चुने गए ये 10 शुभकामना संदेश – कृतज्ञता जताने का सबसे सुंदर मौका

हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा और आभार के साथ मनाया जाता है। यह सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि गुरु की महिमा और उनके जीवन में दिए गए मार्गदर्शन को याद करने और उसका आदर करने का विशेष अवसर होता है। इस साल यह शुभ दिन 10 जुलाई को पड़ रहा है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, गुरु पूर्णिमा को महर्षि वेदव्यास जी का जन्मदिन भी माना जाता है, जिन्होंने वेदों का विभाजन कर उन्हें सहज रूप में प्रस्तुत किया। इस कारण यह दिन 'व्यास पूर्णिमा' के नाम से भी प्रसिद्ध है। इस अवसर पर शिष्य अपने गुरुजनों को नमन करते हैं, उनका आशीर्वाद लेते हैं और दिल से शुभकामनाएं भेजते हैं। अगर आप भी अपने जीवन के गुरु को कुछ खास और दिल से लिखा हुआ भेजना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए ये 10 खूबसूरत संदेश आपकी मदद करेंगे।

1. गुरु है ज्ञान की खान
जिसका नहीं है कोई अंत,
अज्ञानता मिट जाएगी,
चलो गुरु की ओर…
हैप्पी गुरु पूर्णिमा।

2. गुरु ब्रह्म हैं, गुरु विष्णु हैं,
गुरु है इस जग के पतवार।
जिसने ले लिया उनका आशीष,
हो जाएगा भव सागर पार।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

3. गुरु ज्ञान की ज्योति है,
गुरु से ही है उजाला।
बिना गुरु के ज्ञान के,
छाया रहता है अंधियारा।
गुरु पूर्णिमा की बधाई।

4. गुरु के उपकारों का,
कभी नहीं चुकता मोल।
सद्गुरु होते हैं दुर्लभ,
सद्गुरु होते हैं अनमोल।
हैप्पी गुरु पूर्णिमा।

5. गुरु का करें सम्मान सदा,
गुरु ज्ञान का सार।
गुरु लगाएं जीवन की नाव पार,
छू लें हम भवसागर के पार।
हैप्पी गुरु पूर्णिमा।

6. जीवन की डोर गुरु के हाथ,
जीवन की नौका, गुरु का साथ।
गुरु दिखाएं सच्चा मार्ग,
जिससे कटे जीवन की रात।
हैप्पी गुरु पूर्णिमा 2025।

7. गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागू पाय,
बलिहारी गुरु आपकी, गोविंद दियो बताए।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।

8. गुरु की महिमा है अगम,
गाकर तरता है शिष्य।
गुरु जो आज सिखाए,
वो कल का बनाता भविष्य।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

9. करता करे न कर सके,
गुरु करे सब होय।
सात द्वीप नौ खंड में,
गुरु से बड़ा न कोय।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

10. गुरु आपके उपकार का,
कैसे चुकाऊं मोल।
लाखों कीमती धन है,
पर गुरु मेरे हैं अनमोल।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दीपके गिरफ्तार, नेहा बोरा रिहा; आज कोर्ट में पेशी
अभिजीत दीपके गिरफ्तार, नेहा बोरा रिहा; आज कोर्ट में पेशी
लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद अपोलो में चल रहा इलाज
लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद अपोलो में चल रहा इलाज
लंदन पहुंचे ध्रुव राठी, मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; बोले- अब बजेगा इंटरनेशनल डंका
लंदन पहुंचे ध्रुव राठी, मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; बोले- अब बजेगा इंटरनेशनल डंका
जंतर-मंतर पर CJP का साथ देने वाली पूनम पांडे अब विरोध में उतरीं, बोलीं- देश का मजाक बनाया जा रहा है
जंतर-मंतर पर CJP का साथ देने वाली पूनम पांडे अब विरोध में उतरीं, बोलीं- देश का मजाक बनाया जा रहा है
नेहा बोरा का आरोप, ‘पूरी रात हिरासत में रखा’, रिहाई के बाद दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
नेहा बोरा का आरोप, ‘पूरी रात हिरासत में रखा’, रिहाई के बाद दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
‘जेलर 2’ की रिलीज के बीच ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने 15वें दिन कमाए 3 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 336 करोड़ रुपये
‘जेलर 2’ की रिलीज के बीच ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने 15वें दिन कमाए 3 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 336 करोड़ रुपये
'रणबाली' ने ओपनिंग डे पर मारी बाजी, विजय देवरकोंडा-रश्मिका की फिल्म ने कमाए 9.25 करोड़; 'प्रहार' और 'नई नवेली' का ऐसा रहा हाल
'रणबाली' ने ओपनिंग डे पर मारी बाजी, विजय देवरकोंडा-रश्मिका की फिल्म ने कमाए 9.25 करोड़; 'प्रहार' और 'नई नवेली' का ऐसा रहा हाल
अभिजीत दीपके पर BNSS की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई, अब आगे क्या होगा?
अभिजीत दीपके पर BNSS की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई, अब आगे क्या होगा?
ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी पर 5 दिन में गिरी गाज, पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद क्यों बढ़ी मुश्किलें?
ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी पर 5 दिन में गिरी गाज, पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद क्यों बढ़ी मुश्किलें?
रूस से तेल खरीदने पर भारत को राहत, ट्रंप ने 100% टैरिफ पर लगाई रोक
रूस से तेल खरीदने पर भारत को राहत, ट्रंप ने 100% टैरिफ पर लगाई रोक
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला