न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मजबूरी में बच्चों को छोड़ना पड़ता हैं घर पर अकेला, उन्हें जरूर सीखाएं ये बातें

ऐसी स्थिति में आपको अपने बच्चे को सक्षम बनाने की जरूरत हैं कि किस तरह अपने बच्चों को अकेले घर पर रहने की स्थिति के बारे में बताया जाए। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 23 Jul 2022 6:06:25

मजबूरी में बच्चों को छोड़ना पड़ता हैं घर पर अकेला, उन्हें जरूर सीखाएं ये बातें

बच्चों की परवरिश करना कोई आसान काम नहीं हैं, खासतौर से एकल परिवार में जब माता-पिता दोनों कामकाजी हो। जी हां, वर्किंग कपल को अपने जीवन-यापन के लिए काम पर तो जाना ही पड़ता हैं और उनके सामने दुविधा आ जाती हैं घर पर अपने बच्चे को अकेला कैसे छोड़कर जाए। पेरेंट्स को बच्चे की सुरक्षा की चिंता ही सताती रहती हैं। शहरों में रहने वाले ज्यादातर पेरेंट्स अक्सर इस परेशानी से गुजरते हैं। ऐसी स्थिति में आपको अपने बच्चे को सक्षम बनाने की जरूरत हैं कि किस तरह अपने बच्चों को अकेले घर पर रहने की स्थिति के बारे में बताया जाए। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं...

safety rules for kids,mates and me,relationship tips

इमरजेंसी नंबर देकर जाएं

अगर आपका बच्चा खुद से फ़ोन इस्तेमाल कर सकता है तो उसे घर में अकेले छोड़ने से पहले उसे कुछ इमरजेंसी नंबर जरूर देना चाहिए। ऐसे नंबर पर वे किसी भी मुश्किल में पड़ने पर या जरूरत पड़ने पर संपर्क कर सकते हैं। इमरजेंसी नंबर इसलिए भी जरूरी है कि आपका फोन न लगने की स्थिति में वह इस नंबर पर कॉल कर आपकी स्थिति के बारे में जान सकते हैं।

बिजली से सावधान

अगर आपके घर में छोटा बच्चा है तो आप अपने घर में जितने भी बिजली को बोर्ड नीचे लगे हैं उन्हे टेप लगाकर बंद कर दें। क्योंकि आपका बच्चा जब घर में चलेगा तो जरुर उनके पास जाएगा आपको उसे बटन ऑन ऑफ करते देखा होगा तो वो भी ऐसा ही करेगा प्लग में उंगली डालेगा जिससे उसे करंट लग सकता है। अगर आप अपने बच्चे के सामनें कपड़े प्रेस करते हैं तो आप कपड़े प्रेस करने के बाद उसे ऐसा ही ना छोड़ दें। अगर आपने बटन ऑफ किया है और प्रैस नहीं हटायी तो आपका बच्चा आपके पीछे से प्रैस का बटन ऑन करके अपना हाथ या पैर पीछे से जला लेगा। इसलिए इस तरह का कोई भी सामान आप खुले में या नीचे ना रखें।

घर में बच्चे के लिए खाने का सामान जरूर रखकर जाएं

घर में बच्चे को अकेला छोड़कर जाते समय आपको इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि घर में बच्चे के लिए खाने का सामान जरूर हो। ऐसे में उसे भूख लगने पर किन चीजों का सेवन करना चाहिए इसके बारे में भी बच्चे को जानकारी देनी चाहिए। ऐसा करने से बच्चे को भूख लगने पर वह खुद से घर में मौजूद खाने-पीने की चीजों का इस्तेमाल कर सकता है।

safety rules for kids,mates and me,relationship tips

दरवाजा खुला ना छोड़ें

आपके पीछे से हो सकता है आपके बच्चे को खतरा। क्या आपने सोचा है कि कभी पीछे से आपका बच्चा घर से बाहर निकल जाए और खो जाए तो क्या होगा ऐसा ना हो इसलिए जरुरी है कि आप घर से बाहर जाते समय दरवाज़ा अच्छे से लॉक कर लें और घर का लॉक और कुंडी ऊंचा लगाएं जिससे आपके बच्चे का हाथ उस पर ना जा सके और वो आपके पीछे से उसे खोलकर बाहर ना निकल पाए.

बच्चों की पहुंच से धारदार सामान दूर करें

घर में बच्चों को अकेले छोड़कर जाने से पहले आपको ये जरूर सुनिश्चित करना चाहिए कि बच्चों की पहुंच से धारदार सामान जैसे चाकू, छूरी आदि को दूर रखना चाहिए। इसके अलावा बहुत जरूरी यह है कि बच्चों को इन चीजों के बारे में जरूर बताएं कि इनके गलत इस्तेमाल से उन्हें चोट पहुंच सकती है।

जानवर से सावधान

वैसे तो घर में अगर आपके कोई जानवर है तो वो भी आपके घर के सदस्य की तरह ही है। जितना प्यार आप अपने बच्चे से करते हैं उतना ही आपके घर के पालतू जानवर को भी आपके बच्चे से होता है। लेकिन फिर भी कहते हैं ना कि सावधानी हटी और दुर्घटना घटी। ऐसे में अगर आपके घर में कोई डॉग या कोई भी पेट है तो आप उसके लिए अलग से केज बनाकर घर मे रखें उसे आप बच्चे के साथ बिना चेन बांधे या केज़ के बिना ना रखें।

अनजान शख्स से बात न करें

घर से बाहर जाते वक्त अपने बच्चों को ये सख्त हिदायत दें कि अगर बाहर दरवाजे पर आकर कोई उन्हें बुलाता है या फिर उनके मां-बाप के बारे में पूछता है तो उससे बात बिल्कुल भी न करें। अनजान शख्स से बातचीत या मेल-मिलाप आपके और आपके बच्चे के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

safety rules for kids,mates and me,relationship tips

बाहर की हरकतों पर ध्यान न दें

बहुत से लोग घर में बच्चों को देखकर या फिर आपके घर में मौजूद न होने पर झूठा ढोंग कर उन्हें बाहर बुलाने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए बच्चों को सिखा दें कि बाहर की किसी भी हरकत पर ध्यान न दें और न ही किसी शोर को सुनकर घर से बाहर निकलें। इस मौके की फिराक में लगे लोग आपके लिए परेशानी खड़े कर सकते हैं।

बच्चों को कमरे में लॉक न करें

बच्चे को घर पर अकेले छोड़कर जाते समय उन्हें घर में लॉक नहीं करना चाहिए और उन्हें जरूर हिदायत दें कि वे खुद को किसी कमरे में लॉक न करें। अगर आप किसी कामकाज की वजह से घर से बाहर जाते हैं तो उन्हें घर में अकेले रहने पर ये जरूर सिखाना चाहिए कि वे अकेले रहने पर छत पर खेलने न जाएं। ऐसा करना उनके लिए खतरनाक हो सकता है।

पुलिस में क़ॉल करना सिखाएं

कभी-कभार वाकई में हालात बिगड़ जाते हैं, जो किसी भी बच्चे के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। इस स्थिति में आप अपने बच्चों को सिखाएं कि पुलिस को कॉल कैसे करना है और उनसे किस तरीके से बात करनी है। किसी भी तनावपूर्ण स्थिति में ये तरीका उनके सुरक्षा के लिहाज से बहुत ही जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका