न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिन मांगी मुराद की तरह है प्राइवेट क्लब्स का कॉन्सेप्ट, यहां जानें खासियत के बारे में...

सोशल मीडिया में अतिव्यस्तता और करियर बनाने के लिए जारी भागदौड़ के बीच मिलेनियल्स इन दिनों उस चीज़ से वंचित रह ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 10 May 2021 12:42:14

बिन मांगी मुराद की तरह है प्राइवेट क्लब्स का कॉन्सेप्ट, यहां जानें खासियत के बारे में...

सोशल मीडिया में अतिव्यस्तता और करियर बनाने के लिए जारी भागदौड़ के बीच मिलेनियल्स इन दिनों उस चीज़ से वंचित रह जाते हैं, जिसे ‘सुकून’ कहते हैं। ख़ुद में ही सिमट रही उनकी दुनिया इतनी व्यस्त हो गई है कि उनके पास समय नहीं है कि मनोरंजक गतिविधियों के लिए समय निकाल सकें। ऐसे में प्राइवेट क्लब्स का कॉन्सेप्ट मिलेनियल्स के लिए किसी बिन मांगी मुराद की तरह है। आजकल युवा कल्चरल और दूसरी गतिविधियों के लिए प्राइवेट क्लब्स का रुख़ कर रहे हैं।

private clubs,youth,millennials,entertainment hub,stand up comedian,music,singing,lifestyle news in hindi

एक विन-विन सिचुएशन

म्यूज़िक, ओपन माइक्स, सिंगिंग, स्टैंड अप कॉमेडी जैसी लाइव एंटरटेन्मेंट की विभिन्न विधाओं से जुड़े हुए कई टैलेंटेड युवा हैं। महानगरों में ऐसी ऐक्टिविटीज़ के लिए ओपन जगह की कमी जगज़ाहिर है। जहां एक तरफ़ इन युवाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए मंच और दर्शकों की तलाश होती है, वहीं दूसरी ओर रेस्तरां, ख़ासकर प्राइवेट क्लब्स को अपने सदस्यों और ग्राहकों के मनोरंजन के लिए वैरायटी की क्योंकि प्राइवेट क्लब्स के मेंबर्स चाहते हैं कि क्लब में आने के बाद अलग-अलग विधाओं से उनका मनोरंजन किया जाए। इस तरह प्राइवेट क्लब्स में प्रदर्शन करना टैलेंटेड युवाओं को दर्शक उपलब्ध कराता है और क्लब के लिए दोनों के लिए ही विन-विन सिचुएशन जैसा है।

private clubs,youth,millennials,entertainment hub,stand up comedian,music,singing,lifestyle news in hindi

मिलेनियल्स के लिए सोशलाइज़िंग का मौक़ा

मिलेनियल्स लाइव एंटरटेन्मेंट का अनुभव लेना चाहते हैं। वे प्रीरिकॉर्डेड शोज़ के बजाय लाइव शोज़ देखने को वरीयता देने लगे हैं। वे कलाकारों से रूबरू होना चाहते हैं। उनसे मिलकर न केवल उनकी कला का लुत्फ़ उठाते हैं, बल्कि उनकी तारीफ़ करते हैं और उनसे प्रेरणा भी लेते हैं। ऐसे यंगस्टर्स की संख्या बढ़ रही है, जो लाइव कंटेंट की ओर शिफ़्ट हो रही है।

ऐसे कार्यक्रमों में मिलेनियल्स न केवल परफ़ॉर्मर्स से रूबरू होते हैं, बल्कि अपनी जैसी सोच रखने वाले दूसरे युवाओं से भी उनका मिलना-जुलना होता है। इससे उनकी सोशल लाइफ़ समृद्ध होती है। इससे सोशलाइज़ेशन के पारंपरिक दायरे भी टूटते हैं। जहां युवा पहले अपने क़रीबी दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने-जुलने को ही सोशलाइज़ेशन मानते थे, वहीं अब अनजानी जगहों, अलग-अलग भाषा और संस्कृति से संबंध रखने वाले युवाओं के संपर्क में आते हैं। इससे उनका सामाजिक जीवन बेहतर बनता है।

private clubs,youth,millennials,entertainment hub,stand up comedian,music,singing,lifestyle news in hindi

खाने से कहीं ज़्यादा का अनुभव

वहीं इन प्राइवेट क्लब्स में खाने के लिए आने वाले लोगों को भी मनोरंजन के साथ-साथ अलग-अलग चीज़ें देखने, सीखने और समझने को मिलती हैं। नए पकवान का ज़ायका ही नहीं चखते, बल्कि लाइव फ़ूड काउंटर्स, मॉल्यूक्युलर गैस्ट्रोनॉमी और डिशेज़ के अनूठे प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से उस खानपान की संस्कृति को समझने का मौक़ा मिलता है। लोग रेसिपीज़ में नए बदलाव ट्राई करते हैं।

स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ़ उठाते हुए कुछ नया सीखने का अनुभव भला किसे पसंद नहीं आएगा। इसके अलावा एकर्स जैसे प्राइवेट क्लब बैडमिंटन, टेनिस, स्क्वैश, बास्केटबॉल, स्विमिंग जैसी स्पोर्ट व आउटडोर ऐक्टिविटीज़ की सुविधा देते हैं। पूल टेबल्स, किड्स एरिया, जिमनैजियम परिवार के सभी सदस्यों की रुचि का ख़्याल रखते हैं।

private clubs,youth,millennials,entertainment hub,stand up comedian,music,singing,lifestyle news in hindi

ब्राइट है प्राइवेट क्लब्स का फ़्यूचर

राजेश शेट्टी की मानें तो खानपान और मनोरंजन में अधिक वैरायटी की चाहत का यह ट्रेंड बरक़रार रहने वाला है। और परिवार और मिलेनियल्स आने वाले समय में इस तरह के प्राइवेट क्लब्स का रुख़ करने जा रहे हैं। लाइव मनोरंजन के बढ़ते डिमांड के चलते इस क्षेत्र में चीज़ें और बेहतर होने वाली हैं। इस ट्रेंड से परफ़ॉर्मर्स और दर्शकों दोनों को एक-दूसरे को समझने, क़रीब आने में मदद मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर