न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तनाव से गुजर रहा हैं पार्टनर, इन तरीकों से करें उनकी मदद

यह जरूरी नहीं कि आपका ये प्रयास उनके तनाव को कम कर दे या आप उसके हर काम को आसान बना दें लेकिन उन्हें राहत जरूर मिलेगी कि आप उनके साथ हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह इस स्थिति में आप उनकी मदद कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 01 Oct 2022 10:28:48

तनाव से गुजर रहा हैं पार्टनर, इन तरीकों से करें उनकी मदद

तनाव वर्तमान समय की जीवनशैली का हिस्सा बन चुका हैं जो किसी भी तरह से सेहत के लिए अच्छा नहीं हैं। तनाव या स्ट्रेस का असर आपकी रिलेशनशिप पर भी पड़ता हैं और दूरियां आने लगती हैं। लेकिन यह समय होता हैं अपने पार्टनर को सपोर्ट करने का जहां उसे आपकी सबसे ज्यादा जरूरत होती हैं। खासतौर पर भावनात्मक सपोर्ट रिश्ते को गहरा करती है। अगर आपका पार्टनर किसी भी तरह के स्ट्रेस या फिर डिप्रेशन से गुजर रहा है, तो उन्हें समझें और स्ट्रेस या डिप्रेशन से निकलने में उनकी मदद करें। यह जरूरी नहीं कि आपका ये प्रयास उनके तनाव को कम कर दे या आप उसके हर काम को आसान बना दें लेकिन उन्हें राहत जरूर मिलेगी कि आप उनके साथ हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह इस स्थिति में आप उनकी मदद कर सकते हैं।

partner is going through stress help them in these ways,beauty tips,beauty hacks

समस्या को समझें

अगर आप अपने पार्टनर की समस्या को समझना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको डिप्रेशन को समझना होगा। आपको न सिर्फ डिप्रेशन बल्कि डिप्रेशन के कारण, लक्षण और उपचार के उपायों के बारे में भी जानना होगा। इससे न सिर्फ आप पार्टनर की समस्या को अच्छी तरह समझ पाएंगे बल्कि उसकी मदद भी पहले से कहीं अच्छे तरीके से कर पाएंगे।

उनकी भावनाओं को समझें

जब आप अपने पार्टनर से बात कर रहे हों तो उन्हें बिना इंटरफेयर किए बोलने का पूरा मौका दें। अपने जजमेंट या फैसले को एक तरफ रखें और सबकुछ भूलकर बस उसे सुनें। इससे आपको यह जानने का मौका मिलेगा कि पार्टनर आपके बारे में क्या सोचता है। जिस मुद्दे पर आप बात कर रहे हैं, उसपर उसकी राय आपसे कितनी अलग है। जब आपका पार्टनर अपनी बात पूरी कर ले तो आप बोलें। अपनी बातचीत में भावनाओं को ज्यादा जगह दें। यदि आप ऐसा करेंगे तो पार्टनर को खुद को समझने का मौका देंगे। इसे इमोशनल थेरेपी भी कहते हैं। ये रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी है।

पार्टनर के साथ वक्त बिताएं

स्ट्रेस से जूझ रहे व्यक्ति के लिए शारीरिक एक्टिविटी बहुत ही जरूरी है। अगर आपका पार्टनर अकेले घूमने या फिर अन्य एक्टिविटी नहीं कर रहा है, तो आप भी उनके साथ घूमने जाएं। उनके साथ टहलें। ऐसा करने से वे अपने दिमाग से ज्यादा शरीर पर ध्यान देंगे। इससे स्ट्रेस को कम किया जा सकता है। इसके अलावा आप चाहें तो उनके पास जाकर बैठें या फिर जब वो अपनी फीलिंग्स को शेयर कर रहे हों, उस वक्त उनकी बातों को सुनें। आप उनके छोटे-छोटे कामों में हाथ बंटाने की कोशिश भी कर सकते हैं। कई बार डिप्रेशन के कारण वो कई आसान कामों में भी गलती कर सकते हैं। इन छोटी-छोटी गलतियों को इग्नोर करने की कोशिश करें।

partner is going through stress help them in these ways,beauty tips,beauty hacks

हेल्प के लिए पूछें

आप अपने पार्टनर से यह पूछें कि आप उनकी मदद कैसे कर सकते हैं या उनके तनाव को कम करने के लिए मैं अपनी तरफ से अभी क्या करूं। मसलन, चाय कॉफी पीना हो, ब्लैक चौकलेट दें, हेड मसाज दें या कोई पसंदीदा संगीत लगाएं।

उम्मीद जगाएं

स्ट्रेस धीरे-धीरे डिप्रेशन का रूप धारण कर लेती है। डिप्रेशन किसी भी व्यक्ति के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। डिप्रेशन से जूझ रहा व्यक्ति कब कैसा कदम ले ले, यह कहना काफी मुश्किल होता है। अगर आपके पार्टनर की सोच नकारात्मक हो रही है, तो आपका कर्तव्य होता है कि आप उनके अंदर पॉजिटिव सोच जाएं। उनके अंदर जीने की नई उम्मीद जगाएं। उन्हें डिप्रेशन से निकलने में उनकी मदद करें।

ट्रीटमेंट है महत्वपूर्ण

डिप्रेशन के मरीज को स्वस्थ करने के लिए सही ट्रीटमेंट मिलना बहुत जरूरी है। आप अपने पार्टनर की दवाएं लेने में मदद कर सकते हैं। आप उनकी मदद ये भरोसा दिलाकर भी कर सकते हैं कि, मदद लेने का मतलब ये नहीं होता है कि आप कमजोर हैं। ना ही इसकी वजह से किसी किस्म की शर्मिंदगी उठाने की आवश्यकता है

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस